Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»2 बार हुए असफल , फिर कैसे बने PM? राजीव गांधी को लेकर बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर
    व्यापार

    2 बार हुए असफल , फिर कैसे बने PM? राजीव गांधी को लेकर बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर

    AdminBy AdminMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2 बार हुए असफल , फिर कैसे बने PM? राजीव गांधी को लेकर बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर अपनी ही पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया है। इस बार उनका बयान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर है। उनके इस बयान वाले वीडियो को भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में अय्यर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसे आदमी को कैसे देश का प्रधानमंत्री बना दिया गया, जो दो बार फेल हो चुका था।

    वीडियो पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस का बचाव

    अमित मालवीय ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "राजीव गांधी अकादमिक रूप से कमजोर थे। वह कैम्ब्रिज में फेल हुए, जहां पास होना आसान माना जाता है। इसके बाद उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन में प्रवेश लिया लेकिन वहां भी फेल हो गए। ऐसे में सवाल उठता है कि इस अकादमिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बना दिया गया?"

    दो बार फेल होने वाले को क्यों प्रधानमंत्री बनाया?

    राजीव गांधी फेल होने के बाद वो इंपीरियल कॉलेज लंदन गए और हैरान करने वाली बात ये है कि वो वहां पर भी दोबारा फेल हो गए. इसके बाद मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैंने सोचा कि जो शख्स दो बार फेल हो गया, ऐसे व्यक्ति को क्या देश का प्रधानमंत्री बनाया गया है.

    मणिशंकर के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के दूसरे नेता उन्हें भाजपा का स्लीपर सेल बता रहे हैं. मणिशंकर के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस का घेराव करने का एक नया टॉपिक मिल गया है.
    अमित मालवीय ने कहा पर्दा हटाओ

    भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर मणिशंकर अय्यर की बातचीत की एक क्लिप शेयर की है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एकेडमिक रिकॉर्ड में फेल होने वाला कोई शख्स देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है? इस विषय पर पर्दा हटाया जाना चाहिए.

    अय्यर ने क्या कहा

    वीडियो में मणिशंकर अय्यर कहते हैं, “जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, तो लोगों ने सोचा, मैंने भी सोचा कि वह एक एयरलाइन पायलट थे, जो दो बार फेल हो चुके थे। मैं उनके साथ कैम्ब्रिज में पढ़ता था… वह वहां भी फेल हो गए, जहां पास होना आसान माना जाता है। फिर उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन में प्रवेश लिया, लेकिन वहां भी फेल हो गए। तो मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है?”

    कांग्रेस का बचाव

    मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इसे निराधार और अप्रासंगिक बताया। कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने कहा, "मणिशंकर अय्यर की पार्टी में कोई प्रासंगिकता नहीं है। वह कोई महत्वपूर्ण पद नहीं रखते, इसलिए उनके बयान को अधिक तवज्जो देने की जरूरत नहीं है।"

    वहीं, कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने अय्यर के बयान को खारिज करते हुए कहा, “असफल होना कोई बड़ी बात नहीं है, दुनिया में कई प्रतिभाशाली लोग पढ़ाई में फेल होते हैं। लेकिन राजीव गांधी राजनीति में कभी असफल नहीं हुए। जब उन्हें प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई, तो उन्होंने सिर्फ पांच साल में वह उपलब्धियां हासिल कीं, जो बहुत कम प्रधानमंत्री कर सके हैं।”

    राजीव गांधी की विरासत

    कांग्रेस राजीव गांधी को 'सूचना क्रांति के जनक' के रूप में प्रचारित करती रही है। उनके कार्यकाल में आईटी और टेलीकॉम सेक्टर में बड़े बदलाव हुए थे। ऐसे में मणिशंकर अय्यर के इस बयान से कांग्रेस को रक्षात्मक स्थिति में आना पड़ा है। यह पहली बार नहीं है जब अय्यर के बयान से कांग्रेस को असहज होना पड़ा है। इससे पहले भी उनके विवादित बयानों को लेकर पार्टी को सफाई देनी पड़ी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Mani Shankar Aiyar top-news
    Admin

    Related Posts

    देवेंद्र फडणवीस का भावुक बयान- अजित दादा जैसा कद दोबारा नहीं मिलेगा, अपूरणीय क्षति

    February 23, 2026

    राहुल गांधी का अनोखा अंदाज: ‘मोहम्मद दीपक’ से बातचीत, फिटनेस को लेकर किया दिलचस्प वादा

    February 23, 2026

    कोर्ट में बढ़ी तल्खी: अडानी-अंबानी का नाम लेते ही CJI सूर्यकांत ने वकील को चेताया

    February 23, 2026

    डिजिटल ठगी से कैसे बचें? PM मोदी के बताए 5 ज़रूरी उपाय, re-KYC जानना है बेहद अहम

    February 23, 2026

    पाकिस्तान का दोहरा चेहरा! अफगानिस्तान में मस्जिद और मदरसे को बनाया निशाना

    February 23, 2026

    कांग्रेस पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी, बोले— ‘परिवारवाद की बीमारी से जूझ रही पार्टी’

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    तिरुपति लड्डू केस में बड़ा फैसला, जांच खत्म; स्वामी की अर्जी पर सुनवाई से इंकार

    February 23, 2026

    गैस टैंकर हादसे से लगा 33 घंटे का जाम, अब सरकार देगी राहत—FASTag में वापस आएगा टोल पैसा

    February 23, 2026

    वीरगंज हिंसा: धार्मिक स्थल पर विवाद भड़का, पुलिस लाठीचार्ज के बाद सेना संभालेगी मोर्चा

    February 23, 2026

    अब हर महीने ₹3000! लाड़ली बहना योजना को लेकर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.