Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचे
    खेल

    विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचे

    AdminBy AdminMarch 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया तो न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल मैच में शिकस्त देकर खिताबी जंग के लिए क्वालीफाई किया. 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में ये दोनों टीमें आमने-सामने हैं. स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 9 मार्च को अपने लिए एक ऐतिहासिक दिन बना सकते हैं. वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को नाम करने से कुछ रन दूर हैं.

    इतिहास रचने की दहलीज पर विराट

    दरअसल, विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. उन्हें इसके लिए सिर्फ 46 रनों की जरूरत है. इतने रन बनाते ही वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जो 791 रनों के साथ इस टूर्नामेंट इतिहास के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं. विराट ने अब तक 17 मैचों में 746 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं.

    चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

    क्रिस गेल – 791 रन
    विराट कोहली – 746 रन
    महेला जयवर्धने – 742 रन
    शिखर धवन – 701
    कुमार संगाकारा – 683 रन

    ऐसा करने वाले पहले बल्लेबज बन सकते हैं

    विराट न सिर्फ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं, बल्कि उनके पास इस टूर्नामेंट में सबसे पहले 800 रन पूरे करने का मौका भी है. दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है. विराट कोहली पाकिस्तान (नाबाद 100 रन) और ऑस्ट्रेलिया (84 रन) के खिलाफ शानदार लय में नजर आए हैं. उम्मीद है फाइनल में भी उनका यही अंदाज देखने को मिलेगा.

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि

    36 साल के कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. उन्होंने वनडे में रन-चेज में 8000 रन का आंकड़ा पार कर लिया. उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 159 पारियां लीं, जिससे 50 ओवर फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए इतने रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने गए. लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं. मास्टर ब्लास्टर ने 232 पारियों में 8720 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 6115 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. कोहली रन-चेज के दौरान सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ दिया.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    virat kohli
    Admin

    Related Posts

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026

    पाकिस्तानी बैटर के समर्थन में डिविलियर्स-स्टेन, सलमान आगा के विवादित रन आउट पर मचा बवाल

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.