Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»गोविंदा सेक्रेटरी शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए
    मनोरंजन

    गोविंदा सेक्रेटरी शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए

    AdminBy AdminMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गोविंदा सेक्रेटरी शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    लंबे समय से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के सेक्रेटरी रहे शशि प्रभु ने 6 मार्च, 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया है. शशि प्रभु के निधन से एक्टर बुरी तरह टूट गए. इस खबर के मिलते ही एक्टर तुरंत प्रभु के घर पहुंचे हैं. रात 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया है. उनके निधन के बाद गोविंदा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.

    इस वायरल वीडियो में गोविंदा अपने आंसू पोछते और काफी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. अपने खास दोस्त को अंतिम विदाई देते समय एक्टर फूट-फूटकर रोने लगे. उनके इस गहरे दुख को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भी इमोशनल हो गए. शशि प्रभु  के निधन की खबर दोपहर में गोविंदा को मिली, जिसके बाद उन्होंने बिना देरी किए उनके परिवार से मिलने का फैसला किया. अंतिम संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए गोविंदा
    अंतिम संस्कार के वीडियो में गोविंदा बेहद दुखी दिखाई दे रहे हैं. वे एक महिला रिश्तेदार को ढांढस बंधाते भी नजर आए, जिससे साफ दिखता है कि वो प्रभु के परिवार को अपना मानते थे. गोविंदा और शशि प्रभु का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि पारिवारिक भी था. प्रभु न सिर्फ उनके सेक्रेटरी थे, बल्कि उनके संघर्ष के दिनों से ही एक मजबूत सहारा बने रहे.

    दोनों के बीच सालों से थी दोस्ती
    बता दें कि गोविंदा और शशि प्रभु  की दोस्ती सालों तक बनी रही. दोनों के बीच अटूट संबंध फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल माना जाता है. गोविंदा के दूसरे सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने उनके रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ‘शशि प्रभु और गोविंदा का रिश्ता शुरू से ही बहुत गहरा था. उन्होंने कई सालों तक गोविंदा के लिए काम किया. मैं उनके साथ बाद में जुड़ा. मैंने देखा कि उनके संघर्ष के दिनों में प्रभु भाई की तरह उनके साथ खड़े रहे. गोविंदा उन्हें भाई की तरह प्यार करते थे और आज भी उनका वही सम्मान है’.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.