Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»रंग से परेशनी है तो घर से न निकलें…, होली को लेकर संभल CO अनुज चौधरी ने दिया बड़ा बयान
    राज्य

    रंग से परेशनी है तो घर से न निकलें…, होली को लेकर संभल CO अनुज चौधरी ने दिया बड़ा बयान

    AdminBy AdminMarch 7, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रंग से परेशनी है तो घर से न निकलें…, होली को लेकर संभल CO अनुज चौधरी ने दिया बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संभल

    होली को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अनुज चौधरी ने ही तो दंगा कराया है. वो कह ही रहे थे कि गोली चलाओ, गोली चलाओ. जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे.

    आपको बता दें कि बीते दिन संभल जिले में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के दौरान सीओ अनुज चौधरी ने होली और ईद के मद्देनजर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी को रंगों से दिक्कत है तो वो होली वाले दिन घर में ही रहे. कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो पुलिस सख्त एक्शन लेगी.

    सीओ अनुज चौधरी के इस बयान के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव पीडीए कार्यक्रम में शामिल होने फिरोजाबाद पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि संभल में जो हिंसा हुई उसमें अनुज चौधरी जैसे पुलिसवालों की लापरवाही और बयानबाजी थी. रामगोपाल यादव ने कहा कि अनुज चौधरी खुलेआम संभल में पुलिसवालों से कह रहे थे कि गोली चलाओ. इसलिए जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल जाएंगे.

    उत्‍तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ महीनों से विवादित ढांचे की वजह से देश और दुनिया में सुर्खियों में छाया हुआ है। संभल में सीओ पद पर तैनात अनुज चौधरी भी अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनका होली को लेकर दिया गया ताजा आदेशों की खासी चर्चा हो रही है। वह तमाम विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। अनुज चौधरी का कहना है कि होली साल में एक बार आने वाला त्‍योहार है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। अगर किसी को होली के रंगों से परेशानी है तो उसे उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। जो लोग बाहर निकलते हैं, उन्‍हें खुले विचारों वाला होना चाहिए क्‍योंकि त्‍योहार एक साथ मनाने के लिए होते हैं।

    अंतरराष्‍ट्रीय कुश्‍ती में भारत का मान बढ़ा चुके अनुज चौधरी खेल कोटे से उत्‍तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए हैं। वह अपनी लंबी चौड़ी कद काठी, फिटनेस और बेधड़क अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह 2002 और 2010 नेशनल गेम्‍स में दो सिल्‍वर मेडल जीत चुके हैं। साथ ही एशियाई चैंपियनशिप में दो कांस्‍य पदक जीत चुके हैं। 1997 से 2014 तक वे कुश्‍ती में नेशनल चैंपियन रहे। 2001 में उनको लक्ष्‍मण अवॉर्ड और 2005 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। 2012 में वह खेल कोटे से (सीओ) डिप्‍टी एसपी बनाए गए।

    जब आजम ने कहा- अखिलेश यादव का एहसान याद है?

    इससे पहले अनुज चौधरी यूपी के कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खान से बहस को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। दरअसल, आजम खान सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मुरादाबाद कमिश्‍नर से मिलने जा रहे थे। इस दौरान सीओ सिटी रहते हुए अनुज चौधरी ने उनसे कहा कि सिर्फ 27 लोग ही अंदर जा सकते हैं। इस पर आजम खान नाराज हो गए। उन्‍होंने कहा कि समाजवादियों ने ही पहलवानों की प्रतिभा को पहचाना था। अखिलेश यादव का एहसान याद है? इस पर अनुज चौधरी ने भी बेधड़क जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि एहसान कैसा। मुझे अर्जुन अवार्ड मिला है। किसी के एहसान से अर्जुन अवार्ड नहीं मिलता है। आजम और अनुज चौधरी के बीच बहस का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

    संभल हिंसा के दौरान पैर में लगी थी गोली

    बीते साल संभल में जब विवादित ढांचे के सर्वे को लेकर हिंसा और बवाल हुआ था, तब कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी। इसमें संभल सीओ अनुज चौधरी भी शामिल थे। उनके पैर में गोली लगी। इस दौरान मीडिया से बाचचीत में अनुज चौधरी ने कहा कि हम मरने के लिए पुलिस में नहीं आए हैं। हमारा भी परिवार है। बच्‍चे हैं। बचाव में गोली चलाएंगे। हमें आत्‍मरक्षा का अधिकार है। अनुज चौधरी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव के रहने वाले हैं।

    अनुज चौधरी का बयान

    सीओ अनुज चौधरी ने संभल में कहा था- जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है. मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा… तो वो उस दिन घर से ना निकले. अगर निकले तो उसका बड़ा दिल होना चाहिए. जिस तरह पूरे साल मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है, उसी तरह से होली का भी इंतजार हिंदू पक्ष करता है. होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है… कहकर मनाई जाती है.

    उन्होंने आगे कहा- ईद में भी लोग सेवईयां बनाते हैं, गले मिलते हैं. एक दूसरे के यहां जाते हैं. दोनों पक्ष हिंदू मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें. अनावश्यक किसी पर रंग न डालें. अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उसपर भी न डालें.

    सीओ ने कहा था कि जिसको रंग से परहेज हो वह व्यक्ति घर से बाहर ना निकले. जिस किसी में रंग को झेलने की कैपेसिटी हो वही व्यक्ति घर से निकले. यह बात बिल्कुल ध्यान में रखना है कि किसी भी हाल में शांति-व्यवस्था ना बिगड़े.

    रामगोपाल का सरकार पर निशाना

    वहीं, रामगोपाल यादव ने महाकुंभ में नाविक के 30 करोड़ कमाने के दावे को लेकर सरकार पर निशाना साधा. साथ ही दिल्ली में बीजेपी सांसद द्वारा घर की नेम प्लेट पर सड़क का नाम बदलने पर भी कटाक्ष किया. जबकि, अपने विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर कहा कि आजमी ने जो बोला है मीडिया ने उसको सही से नहीं दिखाया.  

    शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त

    संभल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ अनुज चौधरी ने कहा, "अगर किसी को होली के रंग से परहेज है, तो वह अपने घर में ही रहे। इससे न केवल शांति बनी रहेगी, बल्कि एक अच्छा संदेश भी जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी पक्ष की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    CO Anuj Chaudhary Featured
    Admin

    Related Posts

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    बिम्सटेक विविध संस्कृतियों को समझने स्थायी मित्रता का अवसर

    March 17, 2026

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026

    देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक

    March 17, 2026

    उज्‍जैन के गुरुकुल से शिक्षा प्राप्‍त कर कृष्‍ण बने जगत गुरु सम्राट विक्रमादित्य का नाम जुड़ने पर विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों का बढ़ा गौरव : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

    March 17, 2026

    कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का संकल्प, Shivraj Singh Chouhan ने किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.