Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने न्यूजीलैंड को लीग स्टेज में हराया है, अब फाइनल मैच में दोनों फिर से आमने-सामने हैं, टेंशन में फैन्स
    खेल

    चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने न्यूजीलैंड को लीग स्टेज में हराया है, अब फाइनल मैच में दोनों फिर से आमने-सामने हैं, टेंशन में फैन्स

    AdminBy AdminMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने न्यूजीलैंड को लीग स्टेज में हराया है, अब फाइनल मैच में दोनों फिर से आमने-सामने हैं, टेंशन में फैन्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई
    चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी। लेकिन फाइनल मैच से पहले एक ऐसा संयोग सामने आया है, जिसने भारतीय फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। यह संयोग है भारत के फाइनल मैच खेलने को लेकर। असल में अभी तक दो बार ऐसा हुआ है जब आईसीसी इवेंट्स में भारत ने लीग मैच में जिस टीम को हराया है, उसी के खिलाफ फाइनल खेला है। दोनों ही बार भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। गौर करने वाली बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारत ने न्यूजीलैंड को लीग स्टेज में हराया है। अब फाइनल मैच में दोनों फिर से आमने-सामने हैं।

    पाकिस्तान के खिलाफ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी
    लीग स्टेज पर हराने और फाइनल में हारने का भारत का सिलसिला 2017 में शुरू हुआ था। तब भारत और पाकिस्तान ग्रुप बी में थे। लीग मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 319 रन बनाए थे। रोहित, शिखर, विराट और युवराज ने अच्छी पारियां खेली थीं। बाद में पाकिस्तान 164 रन पर ऑलआउट हो गया था। लेकिन जब यही दोनों टीमें फाइनल में भिड़ीं तो कहानी बदल गई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रनों का भारी-भरकम लक्ष्य रखा। इसके सामने भारतीय टीम 158 रनों पर ऑलआउट हो गई। केवल हार्दिक पांड्या ने 70 रनों की पारी खेलकर थोड़ा सम्मान बचाया था।

    2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी हुआ ऐसा
    कुछ ऐसा ही मामला साल 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्डकप में देखने को मिला था। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच का यह मैच आईसीसी वर्ल्ड कप का 5वां मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने 201 रन बनाकर यह मैच जीत लिया था। भारत की तरफ से कोहली ने 85 और केएल राहुल ने 97 रनों की पारियां खेली थीं। जबकि रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जीरो पर आउट हो गए थे। बाद में दोनों टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ीं। 19 नवंबर को अहमदाबाद में जो हुआ उसे याद करके आज भी फैन्स की आह निकल जाती हैं। रोहित शर्मा की आंखों से निकलते आंसू भूलते नहीं हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026

    पाकिस्तानी बैटर के समर्थन में डिविलियर्स-स्टेन, सलमान आगा के विवादित रन आउट पर मचा बवाल

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.