Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आईपीएल मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, 22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज
    खेल

    आईपीएल मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, 22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज

    AdminBy AdminMarch 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईपीएल मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, 22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च 2022 से होने वाला है। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। अब आईपीएल मैच के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। पहले मैच के टिकट की कीमत 400 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए के बीच रखी गई है। आईपीएल मैचों के टिकट की कीमतें टीम और स्टेडियम के हिसाब से तय की गई हैं। फैन्स बुक माई शो और पेटीएम इनसाइडर के साथ-साथ स्टेडियम में बने बॉक्स ऑफिस से भी टिकट खरीद सकते हैं। वहीं, कुछ आईपीएल टीमें अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी मैचों के टिकट्स बेचती हैं।

    ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों विकल्प मौजूद
    अगर आपको आईपीएल मैचों के टिकट लेना है तो आपके पास दो ऑप्शंस हैं। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन में से कोई विकल्प चुन सकते हैं। ऑनलाइन विकल्प में बुक माई शो, पेटीएम, आईपीएलटी20डॉट कॉम के अलावा फ्रेंचाइजी टीमों की वेबसाइट भी शामिल हैं। अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं तो स्टेडियम में बने बॉक्स ऑफिस से ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ रिटेल आउटलेट्स पर भी आईपीएल टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध रहते हैं।

    क्या रहेगी टिकट की कीमत
    आईपीएल टिकटों की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है। यह स्टेडियम, टीम और सीटिंग कैटेगरी के हिसाब से तय होता है। उदाहरण के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में टिकटों के दाम 3000 रुपए से 30 हजार रुपए तक हैं। इसी तरह हर वेन्यू का प्राइसिंग स्ट्रक्चर है।

    याद रखें यह चीजें
    -आईपीएल टिकट खरीदने से पहले यह याद रखें कि बड़े मैचों के टिकट बहुत तेजी से बिकते हैं। इसलिए जल्दी से टिकट खरीदकर अपनी सीट सुरक्षित कर लें।
    -हमेशा यह तय करें कि टिकट ऑफिशियल या ऑथराइज्ड वेबसाइट से ही बुक करें। अन्यथा आप स्कैम के शिकार हो सकते हैं।
    -सूचनाओं पर नजर बनाए रखें। आईपीएल या बीसीसीआई टिकट को लेकर आधिकारिक ऐलान पर नजर रखें।

    मुंबई ने भी शुरू की बिक्री
    मुंबई इंडियंस टीम ने भी अपने मैचों की बिक्री शुरू कर दी है। मुंबई इंडियंस फैमिली मेंबरशिप के गोल्ड, सिल्वर और जूनियर मेंबर्स फर्स्ट फेज में होने वाले अपनी टीम के होम मैचेज रिजर्व कर सकते हैं। एमआई ने 3 मार्च को पहले राउंड की टिकट बिक्री शुरू की जो चार मार्च तक चली। दूसरे फेज में केवल मुंबई इंडियंस ब्लू मेंबर्स के लिए टिकट थे। यह बुक माई शो पर चार मार्च से छह मार्च तक चला। छह मार्च को शाम छह बजे पब्लिक सेल लाइव हुई। 20 अप्रैल को मुंबई और चेन्नई के मैच की सारी टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं, 7 अप्रैल को होने वाले मुंबई वर्सेस आरसीबी मैच के टिकट प्राइस 999 से शुरू होकर 21 हजार तक पहुंचे थे। फिलहाल बुक माई शो पर इस मैच के 10250 रुपए वाले टिकट बचे हैं। मुंबई और एसआरएच का मैच 17 अप्रैल और मुंबई-केकेआर का मैच 31 मार्च को है। इसके 4875, 10250 और 21000 रुपए कीमत के टिकट उपलब्ध हैं। एमएम चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुंबई और चेन्नई मैच के टिकटों की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की कसम खाई

    March 14, 2026

    राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    March 14, 2026

    शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाया

    March 14, 2026

    महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियों का सम्मान

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.