Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास: पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित ट्रेन का सफल संचालन
    मध्यप्रदेश

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास: पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित ट्रेन का सफल संचालन

    AdminBy AdminMarch 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास: पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित ट्रेन का सफल संचालन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु भोपाल रेल मंडल द्वारा विशेष पहल की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर भोपाल रेलवे मंडल ने महिलाओं के सम्मान और उनके समर्पण को उजागर करने के लिए एक प्रेरणादायक कदम उठाया। इस विशेष दिन पर ट्रेन संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित कर रवाना किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेलवे के सकारात्मक प्रयासों का प्रतीक है।

    यह ट्रेन आज सुबह 10:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिला क्रू सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं।

    इस विशेष ट्रेन का संचालन कुशल महिला क्रू ने किया, जिसमें लोको पायलट के रूप में श्रीमती कु. नूतन, सहायक लोको पायलट के रूप में श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, ट्रेन मैनेजर के रूप में श्रीमती अक्षिता काले तथा ट्रेन टिकट परीक्षक के रूप में श्रीमती रीता यादव एवं श्रीमती रश्मि मगरदे ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। महिला कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संचालन का यह प्रयास न केवल रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण भी है।

    इस अवसर पर एडीआरएम  श्रीमती रश्मि दिवाकर के साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण परिचालन) श्री सचिन शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, मुख्य लोको इंस्पेक्टर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) सहित अन्य पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे।

    भोपाल मंडल का महिला सशक्तिकरण में योगदान

    भोपाल रेलवे मंडल महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। मंडल में वर्तमान में 41 महिला लोको पायलट कार्यरत हैं, जो रेल संचालन के क्षेत्र में अपनी दक्षता का परिचय दे रही हैं। इसके अलावा, भोपाल मंडल में कुल 1100 महिला कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, जो रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं।

    इनमें वाणिज्य विभाग में 164, यांत्रिक विभाग में 156, संचालन विभाग में 109, विद्युत विभाग में 216, इंजीनियरिंग विभाग में 164, सुरक्षा विभाग में 45, संकेत एवं दूरसंचार विभाग में 87, चिकित्सा विभाग में 64, लेखा विभाग में 24, कार्मिक विभाग में 44, सामान्य प्रशासन में 20, गति शक्ति/निर्माण विभाग में 3 और भंडार विभाग में 4 महिलाएँ कार्यरत हैं। इन सभी महिलाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है, जिससे भोपाल मंडल का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि, "महिला कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के कारण रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं। भोपाल मंडल महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को कार्यक्षेत्र में हरसंभव सहयोग देने के लिए मंडल द्वारा सुविधाजनक कार्य वातावरण, आवश्यक प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने कार्य में दक्षता के साथ आगे बढ़ सकें।"

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर भोपाल मंडल का यह कदम नारी शक्ति को समर्पित है, जो समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रेरणादायक बनाता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    March 14, 2026

    शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाया

    March 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा में टेक फेस्ट का किया शुभारंभ

    March 14, 2026

    महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियों का सम्मान

    March 14, 2026

    मुरैना के डायल 112 हीरोज: संवेदनशीलता का उदाहरण, घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को समय पर मिला उपचार

    March 14, 2026

    लखनऊ-गौतमबुद्ध नगर में यू-हब स्थापित करने से इन्क्यूबेशन, एक्सेलेरेशन और अनुसंधान के जरिए स्टार्टअप को मिलेगा मजबूत प्लेटफॉर्म

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की कसम खाई

    March 14, 2026

    राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    March 14, 2026

    शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाया

    March 14, 2026

    महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियों का सम्मान

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.