Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रधानमंत्री जी की नीतियों से महिलाएं हो रहीं आर्थिक रूप से सशक्त: विष्णुदत्त शर्मा
    मध्यप्रदेश

    प्रधानमंत्री जी की नीतियों से महिलाएं हो रहीं आर्थिक रूप से सशक्त: विष्णुदत्त शर्मा

    AdminBy AdminMarch 8, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री जी की नीतियों से महिलाएं हो रहीं आर्थिक रूप से सशक्त: विष्णुदत्त शर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल,

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गरीबी हटाओ और महिला सशक्तीकरण सिर्फ नारे नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें इसे धरातल पर साकार कर रही हैं। महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में किस प्रकार लाया जाए और किस तरह से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाया जाए, इसके व्यवहारिक प्रयास अगर किसी ने किए हैं, तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ही हैं। भाजपा महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं महापौर श्रीमती मालती राय ने भी संबोधित किया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें तो अपनी योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर ही रही हैं, भाजपा के संगठन ने भी महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के प्रयास किए हैं। इसी का परिणाम है कि आज पार्टी में जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और बूथ समिति के अध्यक्ष पद पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं चुनी गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्रीय नेतृत्व की भावना के अनुरूप भाजपा संगठन महिला नेतृत्व को उभारने की दिशा में लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। आने वाला समय भारत का है और हमारे प्रधानमंत्री वूमन लेड डेवलपमेंट यानी महिला आधारित विकास की  बात करते हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में दुनिया महिला नेतृत्व के आधार पर विकास करेगी। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण और विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। विकास के लिए जरूरी है कि पुरुष और महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चलें, मिलकर प्रयास करें। हम सभी को इस दिशा में विचार करने की जरूरत है। विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को अपनी परंपरागत सोच के दायरे से बाहर निकलकर देश और दुनिया के विकास में योगदान देना होगा।

    कमजोर नहीं, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाएं
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि महिलाएं अब कमजोर नहीं हैं, बल्कि वे जीवन के हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। आज देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था भी महिलाएं संभालती हैं। वो मुख्यमंत्री जी का सारा काम संभाल रही हैं। पहले की सरकारें महिला सशक्तीकरण की बातें तो करती रहीं, लेकिन उन्होंने कभी इसके बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। 75 सालों तक ये लोग सिर्फ बातें करते रहे। संसद में इसके लिए कई बार बिल लाया गया, लेकिन उसे पारित कराने में किसी ने रुचि नहीं ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करके भाजपा की सरकार ने कोई उपकार नहीं किया, बल्कि पार्टी यह चाहती है कि देश और प्रदेश के संचालन के लिए जो निर्णय हों, जो कानून बनें, उनमें महिलाओं की भी भागीदारी हो। इसके लिए जरूरी है कि हमारी माताएं-बहनें सांसद और विधायक के रूप में चुनकर आएं।

    बहनों को सशक्त, उनके जीवन को आसान बना रही योजनाएं
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि एक गरीब मां के बेटे श्री नरेंद्र मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्हें हर गरीब के जीवन की कठिनाइयों का अनुभव था। उन्होंने कहा कि अब देश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की। इस योजना में भी उन्होंने बहनों को सशक्त बनाने के लिए यह प्रावधान किया कि घर की मालकिन हमारी बहनें भी होंगी। प्रधानमंत्री जी ने देखा था कि चूल्हे पर खाना बनाने में उनकी मां को कितना कष्ट होता था। धुएं के कारण खांसते-खांसते उनकी हालत खराब हो जाती थी। आजादी के बाद किसी भी सरकार ने माताओं-बहनों को होने वाली इस पीड़ा के बारे में नहीं सोचा। माताओं-बहनों को इस परेशानी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने उज्ज्वला योजना लागू की और देश की करोड़ों माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन प्रदान किए। वो गैस कनेक्शन जो कभी सांसदों, विधायकों की सिफारिश से मिलते थे, प्रधानमंत्री जी ने देश के 13 से 14 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दे दिए।

    अपने घर और देश को आत्मनिर्भर बनाएं महिलाएं
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जिन चार जातियों की बात करते हैं, वो हैं गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाएं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इनमें से प्रत्येक जाति को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बहनों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना लागू की है और हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ही इस योजना की किश्त के रूप में 1500 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी इस योजना को लागू कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी हमारी बहनों, बेटियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें ड्रोन दीदी बना रहे हैं। ये सारे प्रयास बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हैं और मैं महिला दिवस के अवसर पर सभी बहनों, बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि देश तब आत्मनिर्भर हो सकता है, जब हर घर आत्मनिर्भर होगा। लेकिन दुर्भाग्य से हर घर को आत्मनिर्भर बनाने की बात किसी ने नहीं सोची। ये काम हमारी माताओं-बहनों को ही करना है। परिवार को आत्मनिर्भर बनाना, उसे संस्कार देना ये हमारी माता-बहनों की ही जिम्मेदारी है, वही हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी रक्षक भी हैं। आज महिला दिवस के अवसर पर सभी बहनें ये संकल्प लें कि हम आत्मनिर्भर बनेंगे, परिवार को आत्मनिर्भर बनाएंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।

    प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित करने के साथ फाग उत्सव का भी आयोजन किया गया। जिलों में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को संबोधित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
    इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति दुबे, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती सुषमा चौहान, श्रीमती नमिता देशवानी, श्रीमती शक्ति दुबे, श्रीमती शशि सिन्हो सहित मोर्चा की पदाधिकारी व बहनें उपस्थित रहीं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    March 14, 2026

    शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाया

    March 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा में टेक फेस्ट का किया शुभारंभ

    March 14, 2026

    महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियों का सम्मान

    March 14, 2026

    मुरैना के डायल 112 हीरोज: संवेदनशीलता का उदाहरण, घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को समय पर मिला उपचार

    March 14, 2026

    लखनऊ-गौतमबुद्ध नगर में यू-हब स्थापित करने से इन्क्यूबेशन, एक्सेलेरेशन और अनुसंधान के जरिए स्टार्टअप को मिलेगा मजबूत प्लेटफॉर्म

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की कसम खाई

    March 14, 2026

    राजधानी में गैंगवार जैसी वारदात: हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर हमला, अस्पताल तक हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    March 14, 2026

    शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, मना करने पर किया अपहरण; पुलिस ने युवती को बचाया

    March 14, 2026

    महिला पुलिस की कामयाबी को सलाम: सेमिनार में उत्कृष्ट विवेचना करने वाली अधिकारियों का सम्मान

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.