Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आज से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, 12 मार्च को पेश होगा बजट
    मध्यप्रदेश

    आज से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, 12 मार्च को पेश होगा बजट

    AdminBy AdminMarch 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, 12 मार्च को पेश होगा बजट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिनों के इस सत्र में 5 दिन छुट्टी रहेगी. सत्र के दौरान राज्य का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा, जिसके 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है. विधायकों ने इस सत्र के लिए कुल 2939 सवाल दर्ज किए हैं, जिनमें 1785 सवाल ऑनलाइन और 1154 ऑफलाइन जमा किए गए हैं.

    विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. किसानों की समस्याओं, परिवहन घोटाले और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. सत्र के दौरान इन मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है.

    यह सत्र राज्य की आर्थिक दिशा और नीतियों को तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. सभी की निगाहें 12 मार्च को पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं, जिसमें सरकार की प्राथमिकताएं और विकास योजनाएं सामने आएंगी.

    आज यानी 10 मार्च से शुरू होने वाले एमपी विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा. इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना का खाका भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा. बजट सत्र के दौरान विपक्षी पार्टी सरकार को कई मुद्दों पर घेर सकती है. ऐसे में बजट सत्र के दौरान हंगामा होने के पूरे आसार हैं.

    12 मार्च को पेश होगा बजट

    मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट 12 मार्च को जारी होगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा 12 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा. एमपी सरकार  बजट-पुस्तिका के साथ क्यूआर कोड भी जारी करेगी. इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आप सरकार की आमदनी, खर्च व विभागों को मिलने वाली धनराशि के आंकड़े मोबाइल पर देख सकेंगे. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बजट पुस्तिका के साथ क्यूआर कोड जारी करने जा रही है. इस ई बजट पुस्तिका को आम लोग आसानी से अपने मोबाइल में डाउलोड कर सकते हैं. बजट पेश होने से एक दिन पहले ही क्यूआर कोड सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जैसे ही बजट भाषण समाप्त करेंगे, क्यूआर कोड एक्टिव हो जाएगा और आप इसके माध्यम से बजट की ई-बुक डाउनलोड कर सकेंगे.

    जानिए कितना हो सकता है बजट

    बता दें कि मोहन सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.14 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया था. इसके बाद वित्त वर्ष  2024-25 में 16% की वृद्धि दर के साथ 3.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट प्रस्तुत किया गया था. ऐसे में अगर बजट की वृद्धि दर ऐसे ही बनी रही तो 2025-26 के बजट का आंकड़ा लगभग 4.25 लाख करोड़ के आस-पास तक पहुंच सकता है.

    कब से कब तक चलेगा बजट सत्र?

    मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिन के बजट सत्र के दौरान 9 बैठकें होंगी. बजट सत्र के दौरान 5 छुट्‌टी भी रहेगी. शुक्रवार, 14 मार्च को होली की छुट्‌टी रहेगी. 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार का अवकाश होगा और 19 मार्च को रंगपंचमी की छुट्‌टी रहेगी. 11 मार्च को  मोहन सरकार द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूकर बजट और आर्थिक सर्वेक्षण-2025 पेश किया जाएगा. वहीं, 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगे.  

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    MP Budget Session 2025 top-news
    Admin

    Related Posts

    कबीरधाम में उज्ज्वला 3.0 का असर, 1339 घरों में जले स्वच्छ ईंधन के चूल्हे

    March 4, 2026

    लखपति दीदी की प्रेरक कहानी: स्व-सहायता समूह से जुड़कर प्रीति पटेल बनी आत्मनिर्भर

    March 4, 2026

    रायपुर : ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    जांजगीर का रहस्यमयी विष्णु मंदिर, कलचुरी काल की अमर धरोहर

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कबीरधाम में उज्ज्वला 3.0 का असर, 1339 घरों में जले स्वच्छ ईंधन के चूल्हे

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026

    लखपति दीदी की प्रेरक कहानी: स्व-सहायता समूह से जुड़कर प्रीति पटेल बनी आत्मनिर्भर

    March 4, 2026

    रायपुर : ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.