Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»रोहित ब्रिगेड की इस विजय पर भारतीय शेयर बाजार ने भी सलाम किया
    व्यापार

    रोहित ब्रिगेड की इस विजय पर भारतीय शेयर बाजार ने भी सलाम किया

    AdminBy AdminMarch 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोहित ब्रिगेड की इस विजय पर भारतीय शेयर बाजार ने भी सलाम किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    टीम इंडिया (Team India) ने रविवार को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को चार विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) पर कब्जा जमाया, तो भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने भी इसे सलाम किया. दरअसल, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार ने धीमी शुरुआत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में इसकी चाल बदल गई और Sensex-Nifty जोरदार तेजी के साथ भागते नजर आए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 339 अंक चढ़कर कारोबार करता नजर आया, तो एनएसई का निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा उछलकर ग्रीन जोन में ट्रेड करता दिखा.

    सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार
    शेयर मार्केट में सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 74,474.98 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में इसकी रफ्तार तेज होती गई और ये 371 अंक की उछाल के साथ 74703.87 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया. सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी मामूली गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुआ और फिर अचानक तेजी के साथ ग्रीन जोन में पहुंच गया. NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 22,552 की तुलना में 22,521 पर कारोबार की शुरुआत की और फिर 105 अंक की उछाल के साथ 22,660 के लेवल तक पहुंच गया.

    सबसे ज्यादा उछले ये 10 शेयर
    सोमवार को मार्केट में तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों पर नजर डालें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल PowerGrid Share (3.76%), Bajaj Finance Share (2.08%), Adani Ports Share (1.90%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में Phoenix Ltd Share (4.08%), Zeel Share (3.47%), Star Health Share (3%), Mahindra Finance Share (2.46%) की तेजी लेकर ट्रेड करता दिखा. बात करें स्मॉलकैप कंपनियों की, तो TexInfra Share (7.25%), AAVAS Share (6.90%) और TTML Share (6.12%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.

    इन बड़ी कंपनियों के शेयर भी भागे
    बाजार में जिन दूसरी बड़ी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को तेजी देखने को मिली, उनमें टाटा स्टील शेयर (Tata Steel Share), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv Share), भारती एयरटेल (Bharti Airtel Share) के अलावा इंफोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर (Reliance Share) भी शामिल रहा.

    रोहित शर्मा ब्रिगेड ने जीती ट्रॉफी
    बता दें कि भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया. रविवार (10 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. रोहित ब्रिगेड (Rohit Sharma) इस टूर्नामेंट में अजेय रही और उसने अपने पांचों मैच जीते. भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sensex top-news
    Admin

    Related Posts

    आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    February 19, 2026

    मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

    February 19, 2026

    डिजिटल इंडिया को बूस्ट: रिलायंस करेगा AI में मेगा इन्वेस्टमेंट, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर – अंबानी

    February 19, 2026

    वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम लागू: भवन परिसर में वीडियो बनाना पड़ा भारी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

    February 19, 2026

    राहुल गांधी समेत 25 कांग्रेस सांसदों को हत्या की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    February 19, 2026

    SpiceJet की उड़ानों पर रोक: बांग्लादेश के फैसले के पीछे क्या है कारण?

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    February 19, 2026

    मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

    February 19, 2026

    India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

    February 19, 2026

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.