Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नई रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस, मेकओवर बनाएगी पागल, झांसी से निकली सजकर
    मध्यप्रदेश

    नई रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस, मेकओवर बनाएगी पागल, झांसी से निकली सजकर

    AdminBy AdminMarch 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नई रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस, मेकओवर बनाएगी पागल, झांसी से निकली सजकर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रीवा
    भोपाल से जबलपुर होते हुए रीवा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस फिर धूम मचा रही है. ट्रेन का पिछले ही महीने झांसी कोच फैक्ट्री में रिपेयर व मेकओवर पूरा हुआ था, जिसके बाद ये यह ट्रेन फिर तूफानी रफ्तार से दौड़ने लगे हैं. गौरतलब है कि सितंबर में रीवा-भोपाल वंदे भारत के इंजन व कोच में समस्याओं के साथ ट्रेन को रिपेयर के लिए भेज दिया गया था. हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना था कि ट्रेन को शेड्यूल रिपेयर के हिसाब से मरम्मत के लिए भेजा गया.

    क्या हुए रीवा-भोपाल वंदे भारत में बदलाव?

    ट्रेन नंबर 20173 भोपाल-जबलपुर-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस मेंटनेंस के बाद फिर चमचमाती हुई नजर आने लगी है. पिछले महीने ट्रेन की मरम्मत और ब्यूटीफिकेशन का काम झांसी रेल नवीनीकरण कोच में पूरा हुआ था. इस दौरान ट्रेन के इंटीरियर और बाहर लुक्स को फिर नए जैसा बना दिया गया है. अंदर खराब हुई सीटों, इंटीरियर और अन्य फीचर्स को फिर बहाल किया गया है. वहीं कोच को बाहर लुक्स, टूटे हुए कांच बदलकर ट्रेन को फिर नए जैसा लुक दिया गया है.

    130 की रफ्तार से फिर हुआ था ट्रायल रन

    पश्चिम मध्य रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 20173 भोपाल रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजर और कोचों की मरम्मत के बाद फिरसे ट्रायल रन किया गया था. फरवरी में झांसी रेल कोच नवीनीकरण फैक्ट्री के डिप्टी सीएमई नितिन पचौरी की मौजूदगी में ट्रेन का डबरा से सोनगिर के बीच 130 की रफ्तार में ट्रायल रन लिया गया था, जिसके बाद इसे फिर भोपाल रवाना किया था.

    4.15 घंटे में जबलपुर, 8.05 घंटे में रीवा

    रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस पहले की तरह हवा से बातें करते हुए भोपाल से जबलपुर और रीवा पहुंचती है. इस ट्रेन को जबलपुर से भोपाल पहुंचने में महज 4 घंटे 15 मिनट लगते हैं. ट्रेन दोपहर 3.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन से प्रस्थान कर शाम 7.45 पर जबलपुर पहुंच जाती है. वहीं रात 11.35 पर ये रीवा पहुंचती है. भोपाल से रीवा के बीच यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना में रुकती है.

    कितना है भोपाल-जबलपुर-रीवा वंदे भारत का किराया?

    ट्रेन नंबर 20173 भोपाल रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस से अगर आप भोपाल से रीवा सफर करते हैं तो चेयर कार में 1495 रु और एग्जीक्यूटिव क्लास में 2760 रु देने पड़ते हैं. वहीं भोपाल से जबलपुर तक के सफर में चेयर कार में 1120 रु और एग्जीक्यूटिव क्लास में 1985 रु चुकाने पड़ते हैं.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Vande Bharat Express
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026

    कच्चे से पक्के आशियाने का सफर, जनमन योजना ने रनिया बाई को दिया सम्मानभरा जीवन

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.