Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»केएल राहुल ने ठुकराया दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने का ऑफर, अब ये खिलाड़ी बन सकता है DC का कप्तान
    खेल

    केएल राहुल ने ठुकराया दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने का ऑफर, अब ये खिलाड़ी बन सकता है DC का कप्तान

    AdminBy AdminMarch 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केएल राहुल ने ठुकराया दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने का ऑफर, अब ये खिलाड़ी बन सकता है DC का कप्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 10 टीमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर सभी ने अपने कप्तानों के नाम का भी एलान कर दिया है। केएल राहुल को दिल्ली के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन इस खिलाड़ी ने कप्तानी करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली की कप्तानी अब तक ऋषभ पंत के हाथों में थी। लेकिन इस बार दिल्ली काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें रिटेन नहीं कर पाई। पंत को फिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा जिसके कप्तान अब तक राहुल थे। यानी एक तरह से पंत और राहुल की दिल्ली और लखनऊ में अदला-बदली हो गई। राहुल को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह अब ये जिम्मेदारी निभाते नहीं दिखेंगे।
     
    राहुल नहीं अब ये खिलाड़ी होगा कप्तान
     राहुल के कप्तानी ठुकराने के बाद सवाल ये है कि अब दिल्ली की कप्तानी किसके हिस्से आएगी? इस रेस में अक्षर पटेल का नाम सबसे आगे है या यूं कहें तय है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा, "हां, अक्षर पटेल आईपीएल-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल से कप्तान बनने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में योगदान देने की बात कही है।" अक्षर पटेल साल 2019 से दिल्ली के साथ हैं। उन्हें दिल्ली ने 18 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। उन्होंने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाया था। अक्षर ने बैट और गेंद दोनों से टीम की सफलता में अहम योगदान दिया था। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भारत के उप-कप्तान भी थे।

    पहले खिताब का इंतजार
    दिल्ली को अपने पहले खिताब का इंतजार है। इस टीम ने अभी तक सिर्फ एक ही बार फाइनल खेला है, लेकिन उसमें भी जीत हासिल नहीं कर सकी। साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने आईपीएल का फाइनल खेला था, लेकिन मुंबई इंडियंस से हार गई थी। दिल्ली ने इस सीजन काफी कुछ बदला है। उसने अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को ही बदल दिया। रिकी पोंटिंग को हटा हेमंग बदानी को टीम का कोच बनाया गया है। मुनाफ पटेल को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को आईपीएल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया है। इंग्लैंड के केविन पीटरसन को टीम में मेंटर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026

    बड़े तालाब में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई, IAS बंगला और 200 अन्य अवैध निर्माण चिन्हित

    March 7, 2026

    MP में जमीन विवादों को लेकर नई व्यवस्था, संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी, रजिस्ट्री से पहले आपत्ति दिखेगी

    March 7, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बालेन शाह की RSP की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज

    March 7, 2026

    मोजतबा खामेनेई नहीं बनेंगे सुरक्षा कारणों से ईरान के सुप्रीम लीडर?

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.