Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जू में सात दिन चला घायल गिद्ध का इलाज, स्वस्थ होकर भरी नई उड़ान
    छत्तीसगढ़

    जू में सात दिन चला घायल गिद्ध का इलाज, स्वस्थ होकर भरी नई उड़ान

    By June 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जू में सात दिन चला घायल गिद्ध का इलाज, स्वस्थ होकर भरी नई उड़ान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

     प्राकृतिक रहवास औरापानी से जिस घायल गिद्ध को इलाज के लिए कानन पेंडारी जू लाया गया था, वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। स्वस्थ होने के बाद पांच माह के इस गिद्ध को रहवास के पास छोड़ा गया तो वह उड़ान भरकर परिवार के पास चला गया। विलुप्त प्राय इस प्रजाति को टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एक नई जिंदगी दी है। गिद्ध को उड़ान भरते देख वन अफसरों ने भी राहत की सांस ली।

    औरापानी में गिद्धों का प्राकृतिक रहवास है, जहां से उनके संरक्षण के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने हर संभव प्रयास कर रहा है। बेहतर मानिटरिंग के लिए एक गिद्ध मित्र दल भी बनाया गया। दल के सदस्य पूरे समय गिद्धों की निगरानी करते हैं। उन्हें जरा भी तकलीफ महसूस होती है तो इसकी जानकारी अधिकारियों को देकर उनके मार्गदर्शन पर तकलीफों को दूर करने का प्रयास किया जाता है।

    इसी सतर्कता का नतीजा है कि पांच माह का गिद्ध पूरी तरह स्वस्थ होकर घर वापसी की। सप्ताहभर पहले यह गिद्ध उड़ने में असमर्थ था। कहीं कोई चोट के निशान नहीं थे। इसी वजह से प्रबंधन की चिंता बढ़ गई और यही सोचने लगे कि आखिर कौन सी दिक्कत है, जिसके कारण उड़ान भरने में असमर्थ है।

    अचानकमार टाइगर रिजर्व से भारतीय गिद्ध को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद इलाज के लिए कानन पेंडारी जू लाया गया। यहां जांच में पता चला कि वह शारीरिक रूप से कमजोर है। शायद आहार की कमी इसकी वजह हो सकती थी। जू में रखकर गिद्ध के आहार दिया गया। इसके अलावा दवाइयां भी दीं गई, ताकि वह जल्द स्वस्थ हो जाए। इलाज की यह विधि कारगर रही और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया।

    वन अफसरों की अहम भूमिका
    गिद्ध आज स्वस्थ है तो इसमें अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर मनोज पांडेय व डिप्टी डायरेक्टर गणेश यूआर की अहम भूमिका है। जिन्होंने जोखिम उठाने के बजाय तत्काल रेस्क्यू कर कानन पेंडारी जू में लेकर जाने के निर्देश दिए। इन सात दिनों में उन्होंने प्रतिदिन जू के वन्य प्राणी चिकित्सकों से हाल भी जाना। अफसरों की मानिटरिंग के कारण जू प्रबंधन ने इलाज में पूरी सावधानी बरती। इसके कारण ही गिद्ध पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने प्राकृतिक रहवास में लौट सका।

    मानिटरिंग के लिए लगाया एल्युमिनियम टैग
    अचानकमार टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर गणेश यूआर का कहना है कि गिद्ध को प्राकृतिक रहवास पर छोड़ने से पहले एक एल्युमिनियम रिंग के साथ टैग किया गया है। यह गिद्ध की गतिविधियों और पुन: देखने की व्यवस्था को अपडेट करने मददगार साबित होगा। इसके साथ गिद्धों के खाने के आवासीय स्थानों को खोजने में भी सहायक भी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय गिद्धों की संख्या में भरी गिरावट के पश्चात इस गंभीर खतरे की श्रेणी में आने वाली इस प्रजाति के संरक्षण में रेस्क्यू की बहुत ही महत्वपूर्ण अहमियत है।

    सही समय में रेस्क्यू, संरक्षण का कारगर उपाय
    अचानकमार टाइगर रिजर्व के वल्चर कंजेर्वेशन एसोसिएट अभिजीत शर्मा का कहना है कि गिद्ध 50 से 60 वर्ष तक जीवित रहते हैं। यदि वह किसी कारणवश घायल या अस्वस्थ हो गए हैं और सही समय पर रेस्क्यू और उपचार किया जाए हो उनकी जान बचाई जा सकती है। संरक्षण में इस तरह की पहल बेहतर कदम होता है। गिद्ध संरक्षण सुनिश्चित करने प्रबंधन की ओर से औरापानी के आसपास एक प्रोविजनल वल्चर सेफ जोन का भी गठन किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026

    चुनाव का ऐलान और सामने आया असम का ओपिनियन पोल, किस पार्टी की बन रही सरकार?

    March 15, 2026

    डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल जी मीडिया समूह के कार्यक्रम में रीवा शहर के डॉक्टर्स का किया सम्मान

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.