Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»राष्ट्रपति पुतिन ने कहा अगर यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण कर देते हैं तो उन्हें बख्श दिया जाएगा
    विदेश

    राष्ट्रपति पुतिन ने कहा अगर यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण कर देते हैं तो उन्हें बख्श दिया जाएगा

    AdminBy AdminMarch 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रपति पुतिन ने कहा अगर यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण कर देते हैं तो उन्हें बख्श दिया जाएगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मॉस्को

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन से आग्रह किया कि वे रूस द्वारा कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाले जा रहे यूक्रेनी सैनिकों को छोड़ दें.इस पर अब पुतिन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि अगर वे (यूक्रेन के सैनिक) आत्मसमर्पण करते हैं तो वे इस अपील का सम्मान करेंगे.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में पुतिन के हवाले से कहा, "यदि वे आत्मसमर्पण करते हैं, तो हम गारंटी देते हैं कि हम उनकी जान बचा लेंगे. उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कानून और रूसी संघ के कानूनों के अनुसार जीवन और सभ्य व्यवहार की गारंटी दी जाएगी." ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि एक दिन पहले पुतिन के साथ हुई लंबी "सकारात्मक" चर्चा के बाद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त होने की "बहुत अच्छी संभावना" है.

    वहीं रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यदि यूक्रेनी सैनिक "हथियार डालने से इनकार करते हैं, तो उन सभी को व्यवस्थित और निर्दयतापूर्वक खत्म कर दिया जाएगा."

    ट्रंप का पोस्ट

    ट्रंपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, "कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी और उपयोगी चर्चा हुई, और इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि यह भयानक, खूनी युद्ध अंततः खत्म हो जाएगा." उन्होंने पुतिन से "पूरी तरह से घिरे" यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शने का अनुरोध किया.

    सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने भी गुरुवार रात मास्को में पुतिन के साथ लंबी बैठक की थी. हालांकि, ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने ये नहीं बताया कि उनकी पुतिन ने सीधे बात हुई थी या नहीं. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने विटकॉफ के माध्यम से ट्रंप को "संकेत" दिए थे. उन्होंने कहा कि विटकॉफ द्वारा ट्रंप को जानकारी दिए जाने के बाद रूस और अमेरिका अपने नेताओं के बीच फोन कॉल की व्यवस्था करेंगे.

    ट्रंपने कहा है कि वह चाहते हैं कि मॉस्को और कीव एक त्वरित युद्ध विराम पर सहमत हो जाएं ताकि संघर्ष को रोका जा सके, जिसके बारे में उन्होंने चेतावनी दी है कि यह तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है। युद्ध में पहले ही दोनों पक्षों के कई लोग मारे जा चुके हैं.

    30 दिनों के युद्ध विराम पर जेलेंस्की और पुतिन की सहमति

    ट्रंप ने इस सप्ताह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी जिसमें उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच 30 दिनों के युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वह यूक्रेन में 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं. वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस समझौते पर सहमति जताई थी.

    गुरुवार को क्रेमलिन ने रूस द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने की पुष्टि की, हालांकि पुतिन ने जोर देकर कहा कि प्रमुख विवरण अभी भी अनसुलझे हैं. पुतिन ने मॉस्को में कहा, "यह विचार अपने आप में सही है और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं. लेकिन कुछ मुद्दे हैं जिन पर हमें चर्चा करने की आवश्यकता है."

    पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिका के विशेष दूत के माध्यम से युद्ध विराम प्रस्ताव के बारे में ट्रंपको एक संदेश भी भेजा. वहीं ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन प्रस्तावित युद्धविराम के लिए तैयार है, उन्होंने इसे व्यापक शांति योजना विकसित करने का अवसर बताया.  उन्होंने कीव में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं (युद्धविराम के बारे में) बहुत गंभीर हूं और मेरे लिए युद्ध को समाप्त करना महत्वपूर्ण है."

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured putin
    Admin

    Related Posts

    ईरान संग जंग के माहौल में सऊदी दौरा: मदद की तलाश में शहबाज शरीफ

    March 12, 2026

    Fuel Crisis in Asia: कई देशों में वर्क फ्रॉम होम और स्कूल बंद, जानें पड़ोसी मुल्कों की स्थिति

    March 12, 2026

    सरकार का बड़ा दावा: 5 दिनों में 28% बढ़ा LPG उत्पादन, सिलेंडर डिलीवरी हुई तेज

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    वर्षा जल की एक-एक बूंद का हो संरक्षण

    March 12, 2026

    रसोई गैस पर राहत जारी: पीएसयू तेल कंपनियों को 30 हजार करोड़ की सब्सिडी देगी सरकार

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.