Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»संजू सैमसन की फिटनेस पर आया अपडेट, आईपीएल में नहीं कर पाएंगे विकेटकीप‍िंग
    खेल

    संजू सैमसन की फिटनेस पर आया अपडेट, आईपीएल में नहीं कर पाएंगे विकेटकीप‍िंग

    AdminBy AdminMarch 15, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संजू सैमसन की फिटनेस पर आया अपडेट, आईपीएल में नहीं कर पाएंगे विकेटकीप‍िंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जयपुर

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था. ऐसे में उनको इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (जिसे पहले NCA के नाम से जाना जाता था) द्वारा बल्लेबाजी करने की अनुमति दे दी गई है. अब तक इस बात पर अनिश्चितता के बादल हैं कि क्या वह IPL में विकेटकीपिंग कर पाएंगे. 

    समचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के फिजियो सैमसन की बिना किसी स्ट्रगल के बल्लेबाजी करने की क्षमता से संतुष्ट हैं, लेकिन वे विकेटकीपिंग करते समय उनके कंफर्ट लेवल पर भी करीब से नजर डालना चाहेंगे. अगर सैमसन को विकेटकीपिंग की अनुमति नहीं मिलती है, तो ध्रुव जुरेल को टीम का विकेटकीपर बनाया जा सकता है. जुरेल को फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. टीम में कोई अन्य विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं है. 

    इस बीच, संजू सैमसन भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, जिन्होंने राजस्थान की कप्तानी भी की है. सैमसन ने द्रविड़ के नेतृत्व में अपने डेब्यू को याद किया और बताया कि कैसे महान बल्लेबाज ने उन्हें एक दशक से भी पहले स्पॉट किया था. 

    सैमसन ने जियो हॉटस्टार से कहा- राहुल सर ही थे जिन्होंने ट्रायल्स में मुझे देखा था, वह मेरे पास आए और कहा तुम मेरी टीम के लिए खेल सकते हो, तब से लेकर अब तक, अब मैं फ्रेंचाइजी का कप्तान हूं और वह वापस आ रहे हैं, राहुल सर की वापसी से मैं बहुत आभारी हूं, क्योंकि हम सभी फ्रेंचाइजी में हैं, मैंने एक खिलाड़ी के रूप में उनके नेतृत्व में [आरआर में] खेला है जब वह कप्तान थे और मैंने भारतीय टीम में उनके नेतृत्व में खेला है, जब वह कोच थे. लेकिन एक कप्तान-कोच का रिश्ता बहुत खास होता है और मैं उनसे बहुत कुछ सीखने के लिए एक्साइटेड हूं. 

    संजू यही नहीं रुके और आगे कहा- वह (द्रव‍िड़) एक बेहतरीन प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, वह यह सुनिश्चित करते हैं कि सब कुछ ठीक से हो, मैं पिछले महीने नागपुर में राजस्थान रॉयल्स की खेल अकादमी में उनके साथ था, सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक, वह गर्मी में खड़े होकर बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करते और गेंदबाजों को गेंदबाजी करते देखते रहे, उनसे बातचीत करते रहे, कोचों से चर्चा करते रहे. वह हर चीज में पूरी तरह से शामिल रहते हैं. मुझे लगता है कि तैयारी उनके कैरेक्टर में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे मुझे थोड़ा और सीखना होगा. 

    ध्यान रहे राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान के पहले मैच में 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी. 

    राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा , संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, ध्रुव जुरेल

    आईपीएल 2025 का फुल शेड्यूल

    1. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    2. सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स, 23 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, हैदराबाद
    3. चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 23 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    4. दिल्ली कैपिटल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, शाम 7:30 बजे, विशाखापत्तनम
    5. गुजरात टाइटन्स Vs पंजाब किंग्स, 25 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    6. राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 26 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
    7. सनराइजर्स हैदराबाद Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 मार्च, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    8. चेन्नई सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 28 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    9. गुजरात टाइटन्स Vs मुंबई इंडियंस, 29 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    10. दिल्ली कैपिटल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 30 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, विशाखापत्तनम
    11. राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 30 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
    12. मुंबई इंडियंस Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 31 मार्च, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    13. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs पंजाब किंग्स, 1 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs गुजरात टाइटन्स, 2 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    15. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 3 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    16. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs मुंबई इंडियंस, 4 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    17. चेन्नई सुपर किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई
    18. पंजाब किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 5 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
    19. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 6 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
    20. सनराइजर्स हैदराबाद Vs गुजरात टाइटन्स, 6 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    21. मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 7 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    22. पंजाब किंग्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 8 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
    23. गुजरात टाइटन्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    24. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs दिल्ली कैपिटल्स, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    25. चेन्नई सुपर किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    26. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs गुजरात टाइटन्स, 12 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, लखनऊ
    27. सनराइजर्स हैदराबाद Vs पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    28. राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 13 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, जयपुर
    29. दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियंस, 13 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    30. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    31. पंजाब किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
    32. दिल्ली कैपिटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    33. मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    34. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs पंजाब किंग्स, 18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    35. गुजरात टाइटन्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 19 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
    36. राजस्थान रॉयल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
    37. पंजाब किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 20 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
    38. मुंबई इंडियंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    39. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs गुजरात टाइटन्स, 21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    40. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    41. सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    42. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs राजस्थान रॉयल्स, 24 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    43. चेन्नई सुपर किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 25 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    44. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs पंजाब किंग्स, 26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    45. मुंबई इंडियंस Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, मुंबई
    46. दिल्ली कैपिटल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    47. राजस्थान रॉयल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
    48. दिल्ली कैपिटल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    49. चेन्नई सुपर किंग्स Vs पंजाब किंग्स, 30 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    50. राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस, 1 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
    51. गुजरात टाइटन्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    52. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 3 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    53. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 4 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
    54. पंजाब किंग्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 4 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
    55. सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    56. मुंबई इंडियंस Vs गुजरात टाइटन्स, 6 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    57. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 7 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    58. पंजाब किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 8 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
    59. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 9 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    60. सनराइजर्स हैदराबाद Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 10 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    61. पंजाब किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 11 मई, दोपहर 3:30 बजे, धर्मशाला
    62. दिल्ली कैपिटल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 11 मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    63. चेन्नई सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 12 मई, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    64. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 13 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    65. गुजरात टाइटन्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 14 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    66. मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स, 15 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    67. राजस्थान रॉयल्स Vs पंजाब किंग्स, 16 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
    68. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 17 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    69. गुजरात टाइटंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 18 मई, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
    70. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 18 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    71. क्वालिफायर 1, 20 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    72. एलिमिनेटर, 21 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    73. क्वालिफायर 2, 23 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    74. फाइनल, 25 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sanju Samson
    Admin

    Related Posts

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    February 15, 2026

    IND vs PAK मैच अपडेट: पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, भारत पर बड़ी पारी का दबाव

    February 15, 2026

    IND vs PAK मैच में शामिल होंगे मोहसिन नकवी, ICC अधिकारियों से मुलाकात तय

    February 15, 2026

    एडेन मार्करम का धमाका, कप्तान के तौर पर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक; रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.