Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से, 6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, अब खेलने से किया मना
    खेल

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से, 6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, अब खेलने से किया मना

    AdminBy AdminMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से, 6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, अब खेलने से किया मना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग चुका है। चोट, प्रतिबंध और व्यक्तिगत कारणों से कई स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, जहां एक तरफ फ्रेंचाइजी इन झटकों से उबरने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है।  

    नए चेहरों को IPL में छाप छोड़ने का मौका
    इस बार चोटिल या अनुपलब्ध खिलाड़ियों की जगह लेने वाले रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के लिए यह करियर बदलने का सुनहरा अवसर हो सकता है। वे न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय टीम में भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।
     

    बाहर हुए स्टार खिलाड़ी और उनकी जगह आने वाले नए चेहरे:

    -ब्रायडन कार्स (SRH) की जगह वियान मुल्डर – दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के पास अपनी T20 Skills दिखाने का बेहतरीन मौका होगा।

    – हैरी ब्रूक (DC) का बाहर होना – इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें नीलामी के बाद टूर्नामेंट से हटने पर दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। ब्रूक ने लगातार दूसरे सीजन IPL से नाम वापस लिया। पिछले साल उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था, जबकि इस बार उनका कहना है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बजाय इंग्लैंड क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, फिलहाल उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है।

    -अल्लाह मोहम्मद गजनफर (MI) की जगह मुझेब उर रहमान – अनुभवी अफगान स्पिनर को खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा।

    – उमरान मलिक (KKR) की जगह चेतन सकारिया – युवा भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
    क्या IPL 2025 में नए सितारे चमकेंगे?

    हर साल IPL युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का प्लेटफॉर्म बनता है। इस बार भी नई प्रतिभाओं को परखने और भारतीय क्रिकेट को नए सितारे देने का शानदार मौका होगा। अब देखना होगा कि ये रिप्लेसमेंट खिलाड़ी इस सुनहरे मौके को कितना भुना पाते हैं!

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    बर्मिंघम में लक्ष्य सेन की स्वर्णिम दौड़, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    March 7, 2026

    वर्ल्ड कप में जिंक्स तोड़ने का प्लान! टीम इंडिया ने बदला 2023 वाला होटल-ड्रेसिंग रूम, अहमदाबाद में नया टोटका

    March 7, 2026

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026

    क्रिकेट के मैदान से बिजनेस पिच तक: राहुल द्रविड़ और आर अश्विन की यूरोपियन टी20 लीग में बड़ी प्लानिंग

    March 6, 2026

    लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

    March 6, 2026

    अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम इंडिया पर भारी? फाइनल में प्लेइंग-XI से कट सकता है पत्ता

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

    March 7, 2026

    बर्मिंघम में लक्ष्य सेन की स्वर्णिम दौड़, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    March 7, 2026

    नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, देवजी के बाद 124 माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.