Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»गैल गडोट का ‘वॉक ऑफ फेम’ हंगामे की भेंट चढ़ा, फिलिस्तीन और इजरायल समर्थक भ‍िड़े
    मनोरंजन

    गैल गडोट का ‘वॉक ऑफ फेम’ हंगामे की भेंट चढ़ा, फिलिस्तीन और इजरायल समर्थक भ‍िड़े

    AdminBy AdminMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गैल गडोट का ‘वॉक ऑफ फेम’ हंगामे की भेंट चढ़ा, फिलिस्तीन और इजरायल समर्थक भ‍िड़े
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स

    हॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस और 'वंडर वुमन' फेम गैल गैडोट गाजा में चल रहे युद्ध के बारे में हमेशा से खूब मुखर रही हैं। मंगलवार, 18 मार्च को उन्‍हें हॉलीवुड के 'वॉक ऑफ फेम' पर एक स्टार देकर सम्मानित किया गया। लेकिन यह समारोह हंगामे की भेंट चढ़ गया। फिलिस्तीनी और इजरायली समर्थक प्रदर्शनकारियों समारोह के बीच में घुस गए। उन्‍होंने हाथों में बैनर लिए हुए थे और कार्यक्रम के दौरान वो आपस में ही भिड़ गए।

    'वैराइटी मैगजीन' की रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह के समापन से ठीक पहले दर्जनों प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल के पास जमा हो गए। फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान 'हीरोज फाइट लाइक फिलिस्तीनी', 'नो अदर लैंड वॉन ऑस्कर' और 'वाइवा वाइवा फिलिस्तीन' जैसे नारे लिखे लिखे बैनर पकड़े हुए थे।

    सील कर दिया था इलाका, फिर भी घुस गए प्रदर्शनकारी
    हालांकि, प्रदर्शन को ध्‍यान में रखते हुए हॉलीवुड बुलेवार्ड इलाके को बंद कर दिया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों समारोह में व्यवधान पैदा करने में कामयाब रहे। भीड़ ने 'मुक्ति के साथ उठो, कब्जे के साथ नीचे उतरो' और 'इजराइल में अपराध के लिए एक पैसा नहीं, एक भी पैसा नहीं' जैसे नारे भी लगाए।

    'गैल गडोट इजरायली है, हम उसका जश्‍न क्‍यों मनाए'
    एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से बातचीत में गैल गैडोट को सम्मान दिए जाने पर नाराजगी जताई। उसने कहा, 'कोई कारण नहीं है कि हमें एक इजरायली का जश्न मनाना चाहिए।' प्रदर्शनकारियों ने गैल गडोट की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने प्‍लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर रही हैं और अपना सिर रेत में छिपाए फिर रही हैं।

    झंडा चोरी का आरोप, भ‍िड़ गए इजरायल और फिलिस्‍तीन के प्रदर्शनकारी
    मामला तब और बढ़ गया जब एक सपोर्टर ने फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी पर इजरायली झंडा चुराने और वहां से भागने के प्रयास का आरोप लगाया। बाद में पुलिस को जोर-आजमाइश करनी पड़ी।

    गैल गडोट ने कहा- यह स्‍टार मुझे याद दिलाएगा…
    'वॉक ऑफ फेम' सेरेमनी को स्टीव निसेन ने होस्‍ट किया। समारोह में फिल्म निर्माता पैटी जेनकिंस, एक्‍टर विन डीजल और शिरा हास ने भी हिस्‍सा लिया। गैल गैडोट ने सम्‍मान पाने के बाद कहा, 'मैं इजरायल के एक शहर की लड़की हूं, यह स्‍टार मुझे याद दिलाएगा कि कड़ी मेहनत, जुनून और थोड़े विश्वास के साथ, कुछ भी संभव है।'

    गैल गडोट ने विन डीजल का किया शुक्रिया
    विन डीजल के बारे में बात करते हुए गैल गडोट ने कहा, 'आपने मुझे फास्ट एंड फ्यूरियस परिवार में न्‍योता दिया, एक बड़ी शुरुआत की बात की। यह मेरी पहली फिल्म थी और मुझ पर आपके विश्वास ने मेरे जीवन की दिशा पूरी तरह से बदल दी।'

    21 मार्च को रिलीज रिलीज होगी गैल गडोट की फिल्‍म
    वर्कफ्रंट की बात करें तो गैल गैडोट आगे डिज्नी की लाइव-एक्शन 'स्नो व्हाइट रीमेक' में नजर आएंगी। इसमें वह ईविल क्वीन के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्‍म में राहेल जेग्लर लीड रोल में हैं और यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    कियारा की बिकिनी तस्वीर पर राम गोपाल वर्मा के अश्लील कमेंट्स, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

    March 6, 2026

    मंदाना करीमी ने कहा- खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटना चाहती हूं, इंडिया में धोखा हुआ

    March 6, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स का खुलासा: निक जोनस बोले– उन्हें गर्म रहना पसंद

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी – ‘पगला जईबा लोग’

    March 5, 2026

    इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.