Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
    मध्यप्रदेश

    जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

    AdminBy AdminMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जबलपुर
    जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि राज्यशिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों के मुख्यालय पर शासकीय स्कूलों के कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 1456 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की थी। आज 19 मार्च 2025 को कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर चयनित 32 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया। 

    इसमें छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और मार्गदर्शक शिक्षक भी शामिल हुये। जिला स्तर पर चयनित छात्र- छात्राओं को ट्रैकसूट, बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बॉटल, प्रमाण पत्र, स्मृतिचिन्ह,कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। मार्गदर्शक शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके साथ ही चयनित बच्चों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों को भोजन के पैकेट भी प्रदान किए गए। यह परीक्षा कक्षा 2-3, 4-5 एवं 6 से 8 स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित थी जिससे बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये सहायता मिलेगी। यह ओलंपियाड परीक्षा कक्षा 2-3 के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी, गणित, अंग्रेजी,कक्षा 4-5 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण तथा कक्षा 6 से 8 के लिए सामान्य ज्ञान, हिंदी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी विषयों पर आधारित थी। पूर्व में शाला स्तर से पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने जन शिक्षा केंद्र स्तर की ओलंपियाड परीक्षा में सहभागिता की। इसके पश्चात जनशिक्षा केंद्र स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर की ओलंपियाड परीक्षा में सहभागिता की थी। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सक्सेना द्वारा राज्य स्तर के इंग्लिश ओलंपियाड के लिये चयनित सात छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावक एवं मार्गदर्शक शिक्षक को आज शाम 4 बजे हरी झंडी दिखाकर भोपाल रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी, डाइट प्राचार्य श्री सुधीर उपाध्याय, डीपीसी श्री योगेश शर्मा, एपीसी श्री राजेश तिवारी, छाया राज, मोनिका लकड़ा, श्री सुरेंद्र जैन उपस्थित रहे। ओलंपियाड परीक्षा आयोजन का उद्देश्य शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं में चिंतन, तार्किक क्षमता,सामाजिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का संचालन बीएसी श्री अजय रजक ने किया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    विदेशी मेहमानों ने बढ़ाई गिधवा टैंक की शान, मल्लार्ड के आगमन से खिला पर्यटन

    March 4, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा, जबलपुर के 92 अस्पताल होंगे शामिल

    March 4, 2026

    मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता – रेबेका की सफलता ने लिखी नई कहानी

    March 4, 2026

    कबीरधाम में उज्ज्वला 3.0 का असर, 1339 घरों में जले स्वच्छ ईंधन के चूल्हे

    March 4, 2026

    लखपति दीदी की प्रेरक कहानी: स्व-सहायता समूह से जुड़कर प्रीति पटेल बनी आत्मनिर्भर

    March 4, 2026

    रायपुर : ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    विदेशी मेहमानों ने बढ़ाई गिधवा टैंक की शान, मल्लार्ड के आगमन से खिला पर्यटन

    March 4, 2026

    टीबी को न्योता दे रही कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता, पहचानें शुरुआती लक्षण और करें बचाव

    March 4, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा, जबलपुर के 92 अस्पताल होंगे शामिल

    March 4, 2026

    मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता – रेबेका की सफलता ने लिखी नई कहानी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.