Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बिहार को अतीत की तरह गौरवशाली बनाने में योगदान दें प्रवासी बिहारी
    मध्यप्रदेश

    बिहार को अतीत की तरह गौरवशाली बनाने में योगदान दें प्रवासी बिहारी

    AdminBy AdminMarch 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार को अतीत की तरह गौरवशाली बनाने में योगदान दें प्रवासी बिहारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    भारतीय जनता पार्टी बिहार के वरिष्ठ नेता सत्यपाल नरोत्तम ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बिहार दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने अपने काम से पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। देश के लगभग हर कोने को अपने श्रम से सजाया और सुंदर बनाया है। देश की आर्थिक प्रगति के शिल्पकार प्रवासी बिहारियों को मैं बिहार दिवस के अवसर पर अपनी पार्टी की ओर से बधाई देना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार उसे लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही है। बिहार की मिट्टी में आपका इतिहास है और हम सभी का सपना है कि बिहार एक बार फिर अतीत की तरह गौरवशाली बने। लेकिन इसके लिए आपके सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। आप बिहार को मजबूत और बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। बिहार दिवस के अवसर पर भोपाल में 23 मार्च को स्नेह मिलन सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। पत्रकारवार्ता को जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भी संबोधित किया।

    अटलजी की भावना को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी
    पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यपाल नरोत्तम ने कहा कि 22 मार्च 1912 को बिहार को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और देश के 12वें राज्य के रूप में बिहार अस्तित्व में आया, तभी से बिहार की यात्रा जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि ‘भारत एक जमीन का टुकड़ा भर नहीं है, बल्कि एक जीता-जागता राष्ट्रपुरुष है।’ स्व. अटलजी की इस भावना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं। पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर संबंध और समन्वय स्थापित हो सके। इसी के अंग के रूप में बिहार दिवस पर बिहार की संस्कृति और एनडीए शासन में हुए विकास का उत्सव मनाने के लिए पूरे देश में 9 दिवसीय अभियान शुरू किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विगत वर्षों में देश को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम किया है और इस काम के लिए बिहार के लोगों ने भी अपना पसीना बहाया है। बिहार सदियों से सृजनकर्ता राज्य रहा है, जो स्वयं तपता है, लेकिन उसका लाभ समाज के हर वर्ग और हर प्रदेश को मिलता है। देश की प्रगति में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अनेक बार बिहार के लोगों की प्रशंसा कर चुके हैं। बिहार के सम्मान में बजट प्रस्तुत करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने भी मिथिला प्रिंट की साड़ी पहनी थी। यह बिहार के लिए, बिहार वासियों के लिए और मिथिला पेंटिंग का काम करने वाले लोगों के लिए गौरव का विषय है।

    बिहार को समृद्धि की ओर ले जा रही एनडीए सरकार
    पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यपाल नरोत्तम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर निकल चुका है। बिहार सुशासन और समृद्धि के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। एनडीए सरकार ने लालू यादव सरकार की तुलना में बिहार के वार्षिक बजट में 15 गुना वृद्धि की है एवं प्रति व्यक्ति आय में आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। चारा घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सरकार की तुलना में बिहार में कृषि विकास दर 10 प्रतिशत ज्यादा एवं औद्योगिक विकास दर लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा हो गई है। तेजी से विकास के लिए हमारी सरकार ने बिहार में सड़कों सहित रेलवे और हवाई मार्गों का तेज गति से विकास किया, ताकि बिहार आर्थिक रूप से खुशहाल और सशक्त बन सके। बिहार में महिलाओं, कमजोर वर्गों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बिहार के विकास को जारी रखने के लिए आप सभी का योगदान और आशीर्वाद जरूरी है।

    भोजपुरी समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को- रवींद्र यति
    बिहार दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे 9 दिवसीय अभियान की जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष रवींद्र यति ने कहा कि रविवार, 23 मार्च को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भोजपुरी समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजू कुमार सिंह, बिहार के वरिष्ठ नेता सत्यपाल नरोत्तम उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में दौरान बिहार के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा स्नेह भोज भी होगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व बिहार दिवस के प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सह प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, अनिल सिंह एवं गंगा यादव उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bjp top-news
    Admin

    Related Posts

    दिल की धड़कन थमने के बाद डॉक्टरों का कमाल, 120 जूल शॉक से महिला की बची जान

    March 12, 2026

    गोमाता को खिलाया गुड़, जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

    March 12, 2026

    अवैध परिवहन करते पिकअप वाहन जप्त

    March 12, 2026

    ओम बिरला का सख्त संदेश: सदन सर्वोपरि, न नेता प्रतिपक्ष न ही प्रधानमंत्री उससे ऊपर

    March 12, 2026

    खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश लूटा

    March 12, 2026

    अप्रैल माह में पैक्स से 10 लाख किसानों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा वृहद सदस्यता अभियान

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान जंग का सीधा असर दिल्ली पर: ढाबों में महंगी हुई चाय-रोटी, कई जगह दाल मखनी और कबाब बंद

    March 12, 2026

    दिल की धड़कन थमने के बाद डॉक्टरों का कमाल, 120 जूल शॉक से महिला की बची जान

    March 12, 2026

    गोमाता को खिलाया गुड़, जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

    March 12, 2026

    पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.