Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष का उत्सव मनाया जाएगा
    मध्यप्रदेश

    विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष का उत्सव मनाया जाएगा

    AdminBy AdminMarch 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष का उत्सव मनाया जाएगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उज्जैन
     विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष का उत्सव मनाया जाएगा। सुबह 10.30 बजे भोग आरती में भगवान महाकाल को श्रीखंड व पूरनपोली का भोग लगेगा। मंदिर के शिखर पर ध्वज तथा नैवेद्य कक्ष में गुड़ी आरोहण होगा।

    नए पंचांग का पूजन भी किया जाएगा। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में महाराष्ट्रीयन संस्कृति का प्रभाव है। सिंधिया स्टेट के समय से यह पूजन पद्धति प्रचलित है।

    सुबह 7.30 बजे बालभोग आरती, 10 बजे भोग

        चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मंदिर में आयोजित होने वाले हिन्दू नववर्ष उत्सव में महाराष्ट्रीयन परंपरा के रंग नजर आते हैं। पं. महेश पुजारी ने बताया कि गुड़ी पड़वा पर सुबह भगवान महाकाल का नीम मिश्रित जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की जाएगी।

        सुबह 7.30 बजे होने वाली बालभोग आरती के बाद मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया जाएगा। वहीं नैवेद्य कक्ष में गुड़ी आरोहण कर पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 10.30 बजे भोग आरती में भगवान को केसरिया श्रीखंड व पूरनपोली का भोग लगाया जाएगा।

        चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए पंचांग की शुरुआत होती है। मंदिर की पूजन परंपरा तथा तीज त्यौहार ग्वालियर के पंचांग अनुसार मनाए जाते हैं। गुड़ी पड़वा पर नए पंचांग के पूजन की भी परंपरा है।

    सूर्य को अर्घ्य देकर करेंगे नव संवत्सर का स्वागत

    चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के आरंभ का दिन है। कालगणना की नगरी उज्जैन से इस दिन की शुरुआत हुई है। इसलिए नवसंवत्सर का उत्सव सबसे पहले उज्जैन की धर्मधरा पर मनाया जाता है।

    महाकाल को नीम-मिश्री के शरबत का भोग
    शनिवार को नव संवत्सर, वर्ष प्रतिप्रदा पर महाकाल मंदिर में नीम-मिश्री के शरबत का भोग लगाने के साथ मंदिर का ध्वज बदला जाएगा। शिप्रा किनारे रामघाट, दत्त अखाड़ा के अलावा शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य को अघ्र्य प्रदान किया जाएगा। साथ ही मां शिप्रा का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। उपस्थित अतिथियों और शहरवासियों को मिश्री-नीम का प्रसाद दिया जाएगा।

    सृष्टि के आरंभ का दिन है प्रतिपदा
    महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के आरंभ का दिन है। भगवान महाकाल तीनों लोकों के स्वामी हैं। हर तीज-त्योहार, उत्सव की शुरुआत महाकाल के आंगन से होती है। प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर पुजारी-पुरोहितों द्वारा भगवान को नीम-मिश्री के शरबत का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। महाकाल मंदिर में मंदिर के शिखर पर नया ध्वज लगाया जाएगा।

    शंख ध्वनि से होगी नववर्ष की शुरुआत

    5 बजे से बड़ा गणेश मंदिर से 101 कलश यात्रा एवं ध्वज चल समारोह आरंभ होगा। सुबह 6.27 बजे बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा शंखध्वनि से नववर्ष का उद्घोष किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान शिप्रा का पूजन, सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। संवत्सर मंत्रों का पाठ वेदिक बटुकों द्वारा होगा। इसके अलावा गुरु अखाड़े के छात्रों द्वारा सूर्य नमस्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत- अतिथि और विद्वानों द्वारा नववर्ष की मंगलकामना व शिप्रा आरती होगी। गणेश मंदिर में संध्या समय दीप सज्जा की जाएगी। आयोजन में सांदीपनि स्मृति महोत्सव समिति, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, शिप्रा महासभा मालवेद विद्या परिषद, नववर्ष नव विचार समिति, नृसिंह तैराक सेवा संघ आदि का सहयोग रहेगा।

    महाराष्ट्र समाज का ध्वज चल समारोह
    महाराष्ट्र समाज उज्जयिनी द्वारा नववर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा परम्परा अनुसार उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। हनुमान मंडल पानदरीबा द्वारा ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। गुड़ी पड़वा पर ध्वज चल समारोह पानदरीबा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होगा, जो गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी होते हुए वापस पानदरीबा होते हुए गणेश मंदिर पर आकर संपन्न होगा। इसमें महाराष्ट्र समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा में शामिल होंगे। वहीं महिला मंडल बाइक पर सवार होकर निकलेगा।.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Gudi Padwa
    Admin

    Related Posts

    हौसले ने बदली तकदीर : मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनीं ग्राम जमथान की सकून मौर्या

    March 12, 2026

    शंकराचार्य विवाद में सियासत गरमाई: अविमुक्तेश्वरानंद से अखिलेश की मुलाकात, भाजपा पर साधा निशाना

    March 12, 2026

    एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला के चरणों में झुकाया शीश

    March 12, 2026

    प्रदेश के प्राधिकरणों, आवास विकास, यूपीएसआईडीसी की अपंजीकृत संपत्तियों का कराया जा रहा पंजीकरण

    March 12, 2026

    बीजापुर में बड़ी कार्रवाई: होटल-ढाबों में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

    March 12, 2026

    दिल की धड़कन थमने के बाद डॉक्टरों का कमाल, 120 जूल शॉक से महिला की बची जान

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    शंकराचार्य विवाद में सियासत गरमाई: अविमुक्तेश्वरानंद से अखिलेश की मुलाकात, भाजपा पर साधा निशाना

    March 12, 2026

    हौसले ने बदली तकदीर : मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनीं ग्राम जमथान की सकून मौर्या

    March 12, 2026

    एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, श्रीरामलला के चरणों में झुकाया शीश

    March 12, 2026

    संदीप पाटिल का दावा: उस घटना के बाद गौतम गंभीर ने देखना तक छोड़ दिया

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.