Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ 16 मई को होगी रिलीज
    मनोरंजन

    पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ 16 मई को होगी रिलीज

    AdminBy AdminMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ 16 मई को होगी रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद',16 मई को रिलीज होगी। फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद में पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की मुख्य भूमिका है।यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को पुलकित सम्राट और डेब्यूटेंट इसाबेल कैफ की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। जहां पुलकित सम्राट का चार्म, वहीं इसाबेल कैफ की नई स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हास्य, रोमांस और एक भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली कहानी का मिश्रण है, जो हर उम्र के दर्शकों के दिल को छूने का वादा करती है।

    पुलकित सम्राट ने कहा, मुझे एक अच्छी कहानी और बेहतरीन टीम का हिस्सा बनने की खुशी है। इस फिल्म से जुड़े निर्माताओं का इतना विश्वास देखकर अच्छा लग रहा है कि इतने सारे अड़चनों और डेट बदलावों के बावजूद, हम आखिरकार इसे रिलीज़ करने जा रहे हैं। यह वर्षों की मेहनत और प्यार का नतीजा है, और अब मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता।

    इसाबेल कैफ, जो इस फिल्म में 'नूर' की भूमिका निभा रही हैं, ने साझा किया, इस फिल्म का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव रहा। पुलकित और निर्देशक धीरज के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। हमने शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।

    निर्देशक धीरज कुमार ने कहा, ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ प्यार और एकता का एक सशक्त संदेश देने वाली फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को यह याद दिलाने का काम करेगी कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, और मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म हर दिल को छू जाएगी।

    फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' का निर्माण शरवण कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धीरज, दीपक धर, अज़ान अली, सुनील राव ने किया है, जबकि जावेद देवरियावाले सह-निर्माता हैं। इस फिल्म में साहिल वैद, प्रियंका सिंह, दिवंगत ऋतुराज सिंह, मेघना मलिक, दिवंगत अरुण बाली, नीला मुल्हेरकर, मनु ऋषि चड्ढा, प्रशांत सिंह, राजकुमार कनौजिया, मेहुल सुराना, श्रुति उल्फत और सज्जाद डेलाफरूज़ जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल है।

    फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक कंपनी के तहत रिलीज़ होगा। इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा इनसाइट इंडिया, एंडेमोल शाइन इंडिया, येलो एंट प्रोडक्शंस, शुर्भी एंटरटेनमेंट, अज़ान एंटरटेनमेंट और यू एंटरटेनमेंट के सहयोग से देशभर में 16 मई 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    March 12, 2026

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    March 12, 2026

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026

    युवाओं से सोनू सूद की अपील: ड्राइविंग करते वक्त याद रखें, किसी की जिंदगी आपके हाथ में है

    March 11, 2026

    4 साल में टूटा रिश्ता: Hansika Motwani और उनके पति का तलाक, शादी को लेकर पहले भी रही थी चर्चा

    March 11, 2026

    टीवी शो से मिला पहला ब्रेक, श्रेया घोषाल की आवाज ने संजय लीला भंसाली को कर दिया था मंत्रमुग्ध

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का अमेरिका पर हमला करने का खतरा, FBI की चेतावनी ने मचाया हड़कंप

    March 12, 2026

    महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास का संगम बनेगा भारत मंडपम: आयुक्त भोंडवे

    March 12, 2026

    “आदि कैलाश यात्रा की तैयारी: 1 मई से शुरू होगी यात्रा, अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मिलेगा परमिट”

    March 12, 2026

    लोकसभा में हरदीप पुरी का भरोसा: देश में LPG, पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.