Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश पहुंचा मिस्र का दुर्लभ गिद्ध, रातापानी टाइगर रिजर्व में क्रूर राजा का साथी
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश पहुंचा मिस्र का दुर्लभ गिद्ध, रातापानी टाइगर रिजर्व में क्रूर राजा का साथी

    AdminBy AdminMarch 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश पहुंचा मिस्र का दुर्लभ गिद्ध, रातापानी टाइगर रिजर्व में क्रूर राजा का साथी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायसेन
     मध्य प्रदेश के नवीनतम टाइगर रिजर्व रातापानी में गिद्ध की एक दुर्लभ प्रजाति को देखा गया है, जिसकी तस्वीरें टाइगर रिजर्व द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं. सफेद रंग का यह गिद्ध विलुप्त हो रही गिद्ध की प्रजातियों में से एक है. इस गिद्ध को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने संकटग्रस्त घोषित किया है. पहली बार है जब विलुप्त होती गिद्ध की इस प्रजाति को यहां देखा गया है.

    इसे पवित्र पक्षी मानते थे मिस्र के क्रूर राजा

    इस गिद्ध की बनावट अपने आप में आकर्षक होती है, क्योंकि ये उम्र के अनुसार अपना रंग बदलता है. जब यह गिद्ध युवा होता है, तो गहरे भूरे रंग के होता है. जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे इनके पंखों का रंग भी सफेद होता जाता है. जब ये गिद्ध अपने परिपक्व उम्र के पास पहुंचते हैं तब इनके पंखों का रंग एकदम सफेद दिखने लगता है और इनकी चोंच पीले रंग की दिखाई देती है. यह दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध मिस्र के अलावा उत्तर भारत, पकिस्तान, नेपाल और पश्चिम अफ्रीका में मिलते हैं. यह एक जमाने में मिस्र के क्रूर राजा का पवित्र पक्षी हुआ करता था.

    बता दें कि प्राचीन मिस्र में राजा सफेद गिद्ध को देवी नेखबेट के रूप में पूजते थे, जो मिस्र की संरक्षक देवी थी और जिसे अक्सर शाही प्रतीक के रूप में चित्रित किया जाता था.
    5000 किलोमीटर तक यात्रा करने में सक्षम

    मिस्र के गिद्ध यूरोप के चुनिंदा पक्षियों में से एक हैं, जो लंबी दूरी का प्रवास करते हैं. प्रतिदिन यह 640 किलोमीटर तक की उड़ान भरकर अपने प्रजनन स्थलों पर पहुंचते हैं. ये अपने यूरोपीय प्रजनन स्थलों और शहर के दक्षिणी किनारे पर अपने शीतकालीन मैदानों के बीच प्रवास करते समय 5000 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकते हैं. प्रजनन के मौसम के समय यह दक्षिण यूरोप उत्तरी अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में चट्टानों और पहाड़ियों पर अपने घोसला बनाते हैं.

    यह प्रवासी पक्षी के तौर पर जाना जाता है

    इनका लैटिन नाम नियोफ्रॉन पर्कनॉप्टेरस है, जो पहले पश्चिमी अफ्रीका से लेकर उत्तर भारत पाकिस्तान और नेपाल में काफी तादाद में पाया जाता था पर अब इसकी तादात में बहुत ज्यादा गिरावट आई है. जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने इसकी प्रजाति को संकटग्रस्त घोषित कर दिया है. उत्तर भारत के अलावा भारत के अन्य राज्यों में यह प्रवासी पक्षी के तौर पर जाना जाता है.

    मिस्र गिद्ध गर्म हवाओं में भरता है ऊंची उड़ान

    मिस्र गिद्ध जिसे सफेद मेहतर गिद्ध या फिरौन का चिकन के तौर पर भी जाना जाता है. यह लंबी ऊंचाई पर उड़ान भरने के लिए गर्म हवाओं का सहारा लेता है. दिन के समय जब तापमान अधिक होता है तो यह ऊंची उड़ान भरता है, जिससे कि इस उड़ाने के दौरान ज्यादा बाल का उपयोग न करना पड़े. यह एक अवसरवादी पक्षी होता है, जो छोटे स्तनधारी पक्षियों और सांपों का शिकार करता है. साथ ही यह पक्षियों के अंडों को भी अपना शिकार बनाता है.

    इसका यहां दिखना आनोखी बात है

    रातापानी टाइगर रिजर्व के अधीक्षक सुनील भारद्वाज ने कहा, "4 मार्च को सुबह के समय इस गिद्ध को यहां देखा गया था. पूरे विश्व में विलुप्त हो रहे पक्षियों में से यह गिद्ध एकहै, जिसे संरक्षण की आवश्यकता है. रातापानी टाइगर रिजर्व में प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और उन्हें बेहतर पर्यावास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि यहां आने वाले प्रवासी पक्षी स्वतंत्र विचरण कर सकें. मिस्र के गिद्ध का यहां पर दिखना अपने आप में अनोखी बात है."

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    ratapani top-news
    Admin

    Related Posts

    सावधान! मध्य प्रदेश में नकली मसालों का जाल, जांच में सामने आई खतरनाक सच्चाई

    February 17, 2026

    रोड शो के साथ विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमि-पूजन

    February 17, 2026

    ‘उधार नहीं रखते हिसाब’—कुबेरेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री का सख्त संदेश

    February 17, 2026

    विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन

    February 17, 2026

    महिला संबंधी अपराधों की जांच को बेहतर बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    February 17, 2026

    सीमा-सचिन बने छठी बार माता-पिता, घर में आई खुशियों की बहार

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सावधान! मध्य प्रदेश में नकली मसालों का जाल, जांच में सामने आई खतरनाक सच्चाई

    February 17, 2026

    रोड शो के साथ विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमि-पूजन

    February 17, 2026

    ट्रंप की कड़ी चेतावनी: जिनेवा वार्ता से पहले ईरान को कहा- समझौता करो या नतीजे झेलो

    February 17, 2026

    ‘उधार नहीं रखते हिसाब’—कुबेरेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री का सख्त संदेश

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.