Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»यूपी में मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे लोग, मुफ्त बिजली योजना का लाभ रहे 76.6 प्रतिशत उपभोक्ता
    राज्य

    यूपी में मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे लोग, मुफ्त बिजली योजना का लाभ रहे 76.6 प्रतिशत उपभोक्ता

    AdminBy AdminMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूपी में मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे लोग, मुफ्त बिजली योजना का लाभ रहे 76.6 प्रतिशत उपभोक्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इटावा
    जनपद में 9,177 नलकूप उपभोक्ता हैं, जिनमें से 7026 उपभोक्ता सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि शेष 2151 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके द्वारा इस योजना का लाभ नहीं लिया गया। आंकड़ों के अनुसार 76.6 प्रतिशत नलकूप उपभोक्ता मुफ्त बिजली से अपने खेतों की सिंचाई कर फसलों को हरा-भरा रख रहे हैं। सरकार के द्वारा इन नलकूप के लिए 10 घंटे मुफ्त बिजली देने का प्रावधान है। वैसे तो यहां जनपद में अभी किसी भी नलकूप उपभोक्ता के बिल में गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इन उपभोक्ताओं के बिलों की जांच की जाएगी।

    बिजली बिल में 100 प्रतिशत छूट की व्यवस्था
    एक जनवरी 2022 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर निजी नलकूप वाले किसानों के बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट दी गई थी। इसके बाद फरवरी 2023-24 के बजट में सरकार ने इन किसानों के बिजली बिल में 100 प्रतिशत छूट की व्यवस्था की थी। जिसके बाद एक अप्रैल 2024 से योजना लागू हुई। इस योजन में उन निजी नलकूप उपभोक्ताओं को शामिल किया गया था जिनका वर्ष 2023 तक का पूरा बकाया बिल जमा था। इसके बाद योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा पंजीयन करना शुरू कर दिए गए थे। जनपद में 7026 उपभोक्ता सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि शेष 2151 उपभोक्ता ऐसे जो अभी इस योजना में शामिल नहीं हुए हैं। जिसकी मुख्य वजह यह है कि इन उपभोक्ताओं का वर्ष 2023 तक का बकाया बिजली बिल जमा नहीं था।
     
    हालांकि विभाग के द्वारा लगातार योजना का लाभ लेने के लिए शेष बचे निजी नलकूप उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बकाया का भुगतान कर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि जो उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले रहे हैं उनके द्वारा अभी तक किसी भी तरह की बिल संबंधी शिकायत विभाग में नहीं की गई है। फिर भी विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इन उपभोक्ताओं के बिल की जांच विभाग के द्वारा की जाएगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.