Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ चल सकती है अंधड़, मुंगेली रहा सबसे गर्म
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ चल सकती है अंधड़, मुंगेली रहा सबसे गर्म

    By June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ चल सकती है अंधड़, मुंगेली रहा सबसे गर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रही है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। बीती रात रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं मुंगेली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
    मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से एक किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना नहीं है।
    चक्रवती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलने की संभावना है। आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। आज बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
    मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला मुंगेली रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 93.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 42.2, माना एयरपोर्ट में 41.7, बिलासपुर में 43, पेंड्रा रोड में 40.02, दुर्ग में 41. 2 और राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित प्रदेश के मंत्रीगणों ने की लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

    May 20, 2025

    बेमेतरा :राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त उठाव करने की बाध्यता नहीं होगी

    May 20, 2025

    नवीन जिन्दल की मानवीय पहल — 20,000+ जिन्दल स्टील के कर्मचारी सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास के लिए देंगे एक दिन का वेतन 

    May 20, 2025

    Mohan Cabinet Meeting: इंदौर के रजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

    May 20, 2025

    सभागृह को सुसज्जित करने, सभागृह परिसर को सौंदंर्यीकृत करने हेतु विविध कार्यो का किया भूमिपूजन

    May 20, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई

    May 20, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ऑपरेशन सिंदूर का सच दुनिया के सामने रखने और पाक को बेनकाब करने के लिए विदेश दौरे में TMC से अभिषेक होंगे शामिल

    May 20, 2025

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित प्रदेश के मंत्रीगणों ने की लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

    May 20, 2025

    वकील कपिल सिब्बल ने कहा- सरकार इस ऐक्ट के माध्यम से वक्फ की संपत्तियां ही कब्जा कराना चाहती है

    May 20, 2025

    मुंबई में फिर डरा रहा कोरोना, 53 मामले आए सामने, BMC ने जारी की गाइडलाइन, मचा हड़कंप

    May 20, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.