Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»समर शेड्यूल 30 मार्च से शुरू होगा, इंदौर से जबलपुर, रायपुर, पुणे के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट
    मध्यप्रदेश

    समर शेड्यूल 30 मार्च से शुरू होगा, इंदौर से जबलपुर, रायपुर, पुणे के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट

    AdminBy AdminMarch 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समर शेड्यूल 30 मार्च से शुरू होगा, इंदौर से जबलपुर, रायपुर, पुणे के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर
     इंदौर के दे
    वी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर चार दिन बाद लागू होने वाले समर सीजन में रायपुर, जबलपुर, गोवा, पुणे, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। विमान कंपनियों ने इन उड़ानों की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। रायपुर, जबलपुर और पुणे के लिए 30 मार्च से सीधी उड़ान संचालित होगी।

    इन उड़ानों के शुरू होने के बाद रायपुर, जबलपुर के लिए दो-दो उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं रायपुर उड़ान 31 मार्च से विशाखापटनम तक जाएगी। यह उड़ान इंदौर से रवाना होकर रायपुर में यात्रियों को उतारकर सीधे विशाखापटनम पहुंचेगी।
    नार्थ गोवा में बनाए गए नए एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट मिलेगी

    इंदौर एयरपोर्ट पर वर्तमान में 92 से 98 उड़ानों का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। समर सीजन में इंदौर से कई रूटों पर विमान कंपनियां उड़ानें शुरू करेंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से नार्थ गोवा में बनाए गए नए एयरपोर्ट के लिए 15 अप्रैल से सीधी उड़ान शुरू करेगी।

    एयर इंडिया पुणे के लिए शुरू करेगी फ्लाइट

    वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस पुणे की उड़ान शुरू करेगी। यह उड़ान दिल्ली से इंदौर आकर पुणे जाएगी। पुणे से इस उड़ान की वापसी नहीं होगी। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के एमपीसीजी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि समर सीजन से कई शहरों की सीधी उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा।

    अभी साउथ गोवा से नार्थ गोवा जाना पड़ता था

    नार्थ गोवा के मनोहर पर्रिकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से इंदौर के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। वहीं नार्थ गोवा में होटल या अन्य बुकिंग करने वाले यात्रियों को सर्वाधिक फायदा होगा। अभी साउथ गोवा के एयरपोर्ट पर जाने के बाद नार्थ गोवा आना पड़ता है। अब गोवा के दोनों एयरपोर्ट के लिए इंदौर से उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी।

    जबलपुर-रायपुर के लिए होंगी दो उड़ानें

    ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के सचिव अमित नवलानी ने बताया कि नई उड़ान शुरू होने से जबलपुर के लिए दो उड़ानें होंगी। अभी इंदौर से सुबह उड़ान रवाना होती है और रात्रि को इंदौर वापस आती है। अब दोपहर में सीधी उड़ान की सुविधा भी यात्रियों को मिल सकेगी। रायपुर के लिए भी दो उड़ानों की सुविधाएं मिलने लगेंगी। 31 मार्च से रायपुर के माध्यम से विशाखापटनम तक की कनेक्टिविटी भी इंदौर से मिलेगी।

    यह रहेगा शेड्यूल

    30 मार्च से

        जबलपुर-इंदौर – 6ई 7327 उड़ान जबलपुर से दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

        इंदौर-जबलपुर – 6ई 7328 उड़ान दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

        दिल्ली-इंदौर – आइएक्स 1117 दिल्ली से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.20 बजे इंदौर पहुंचेगी

        इंदौर-पुणे – आइएक्स 1118 इंदौर से शाम 4 बजे रवाना होगी और शाम 5.25 बजे पुणे पहुंचेगी।

    31 मार्च से

        इंदौर-रायपुर-विशाखापटनम – 6ई 7295 उड़ान सुबह 6.35 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी, यहां से 8.50 बजे उड़ान रवाना होकर 10.20 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।

        विशाखापटनम-रायपुर-इंदौर – 6ई 7296 उड़ान विशाखापटनम से सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेगी, यहां से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

    15 अप्रैल से

        गोवा-इंदौर – आईएक्स 2761 उड़ान गोवा से सुबह 10.05 बजे रवाना होगी और 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

        इंदौर-गोवा – आईएक्स 2762 उड़ान इंदौर से दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.45 बजे गोवा पहुंचेगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    flight top-news
    Admin

    Related Posts

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘अर्बन चैलेंज फंड’ से बदलेंगे शहरों के विकास की तस्वीर

    February 14, 2026

    BNP की बड़ी जीत के बाद भारत को संदेश—PM मोदी का आभार जताते हुए कहा, अब संबंध होंगे और मजबूत

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.