Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर खिला कमल, बघेल हारे लेकिन ज्योत्सना ने बचाई कांग्रेस की साख
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर खिला कमल, बघेल हारे लेकिन ज्योत्सना ने बचाई कांग्रेस की साख

    By June 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर खिला कमल, बघेल हारे लेकिन ज्योत्सना ने बचाई कांग्रेस की साख
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/राजनांदगांव.

    छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं जिनमें बीजेपी को 10 पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक ही सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को नौ और कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थी जिसमें कोरबा और बस्तर शामिल थी लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस से ज्योत्सना चरणदास महंत ही अपनी ससाख बचाने में कामयाबी रहीं। ज्योत्सना चरणदास महंत ने भाजपा सरोज पांडेय को हाराया।

    11 में 10 सीटें जीती भाजपा ————-
    प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हार का सामना करना पड़ा। भूपेश बघेल को मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने शिकस्त दी है। बीजेपी ने रायगढ़ और सरगुजा सीट पर परचम लहराया है, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और सरगुजा से चिंतामणि महाराज ने जीत हासिल की है। रायपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल की है। वहीं हाईप्रोफाइल सीट दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल ने जीत दर्ज की है। वहीं बस्तर से कांग्रेस के नेता कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा यहां से बीजेपी के महेश कश्यप ने लखमा को हार का स्वाद चखाया।  महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े ने जीत हासिल कर ली है वहीं कांकेर सीट से भोजराज नाग, बिलासपुर से तोखन साहू ने जीत का परचम लहराया है। कोरबा सीट से कांग्रेस की इकलौती प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने जीत हासिल की है।

    जानिए कौन हारा कौन जीता ————
    1-बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप ने कांग्रेस के कवासी लखमा को हराया  
    2-राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मात दी
    3-कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया
    4-महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा की रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को हराया  
    5-रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के विकास उपाध्याय मात दी
    6-दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल ने राजेंद्र साहू पटखनी दी
    7-सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को हराया
    8-रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस की मेनका देवी को हराया
    9-बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू ने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव को हराया  
    10-जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को हराया
    11-कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत ने बीजेपी की सरोज पांडेय को हराया

    प्रदेश की वीआईपी सीटों का हाल ——-
    राजनांदगांव लोकसभा सीट-  भूपेश बघेल, कांग्रेस (हारे)
    रायपुर लोकसभा सीट- बृजमोहन अग्रवाल, बीजेपी (जीते)
    बस्तर लोकसभा सीट- कवासी लखमा, कांग्रेस (हारे)
    जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट- शिवकुमार डहरिया, कांग्रेस ( हारे)
    कोरबा लोकसभा सीट- सरोज पांडेय , बीजेपी ( हारीं)
    महासमुंद लोकसभा सीट- ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस (हारे)

    2019 में इन लोगों ने दर्ज की थी जीत ———-
    1. सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह- भाजपा
    2.रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय- भाजपा
    3. जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले- भाजपा  
    4. कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत- कांग्रेस  
    5. बिलासपुर सीट से अरुण साव- भाजपा  
    6. राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय- भाजपा  
    7. दुर्ग सीटे से विजय बघेल- भाजपा  
    8. रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी- भाजपा
    9. महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू- भाजपा  
    10. बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज- कांग्रेस
    11. कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी- भाजपा

    तीन चरणों में हुआ था मतदान –
    छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी। जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन सीटों पर मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    बिना अनुमति निकली संकल्प यात्रा पर पुलिस सख्त, दतिया में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

    March 11, 2026

    चाइनीज मांझा विवाद: इंदौर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को 25 मार्च तक नीति पेश करने के निर्देश

    March 11, 2026

    डॉक्टरों ने बताया मृत, रास्ते के गड्ढे से लगे झटके ने बचाई जान

    March 11, 2026

    जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल

    March 11, 2026

    माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान

    March 11, 2026

    दिव्यांगता के बावजूद सायरा बानो बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा चलाकर पेश की मिसाल

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गैस की किल्लत से हड़कंप: चेन्नई के रेस्तरां बंद, हाई कोर्ट कैंटीन प्रभावित, रेलवे ने अपनाया इंडक्शन

    March 11, 2026

    T20I क्रिकेट में भारत का बड़ा धमाका, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया की किसी टीम के पास नहीं

    March 11, 2026

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026

    विवादित चैप्टर पर मचा बवाल, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार—NCERT के पूरे सिलेबस की होगी समीक्षा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.