Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पर्यटन विभाग को इंदौर और उज्जैन संभाग के पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 266 करोड़ रुपए मिलेंगे, 15 मई से शुरू होगा काम
    मध्यप्रदेश

    पर्यटन विभाग को इंदौर और उज्जैन संभाग के पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 266 करोड़ रुपए मिलेंगे, 15 मई से शुरू होगा काम

    AdminBy AdminMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पर्यटन विभाग को इंदौर और उज्जैन संभाग के पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 266 करोड़ रुपए मिलेंगे, 15 मई से शुरू होगा काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     इंदौर

    उज्जैन सिंहस्थ 2028 (Ujjain Simhastha 2028) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उज्जैन से इंदौर की सबसे अच्छी कनेक्टिविटी होने से सिंहस्थ में लाखों पर्यटक यहीं से गुजरेंगे। इसी के चलते इंदौर के भी प्रमुख पर्यटक स्थलों को संवारा जाएगा। पर्यटन विभाग को इंदौर और उज्जैन संभाग के पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 266 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके टेंडर अभी प्रक्रिया में हैं। टेंडर के बाद राजबाड़ा, सभी छत्रियां, लालबाग पैलेस और जाम गेट के सौंदर्यीकरण का काम 65 करोड़ की लागत से लगभग 15 मई से शुरू हो जाएगा।

    इंदौर-उज्जैन संभाग पर्यटन के उप संचालक प्रकाश परांजपे के अनुसार 266 करोड़ में से 250 करोड़ केंद्र सरकार, बाकी राज्य सरकार और विभागों द्वारा मंजूर किए गए हैं। इसमें से कुछ टेंडर जारी कर दिए है, बाकी अभी टेंडर प्रक्रिया में है। सभी स्थलों का ज्यादातर विकास कार्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। सभी काम उज्जैन सिंहस्थ से पहले पूरे करने का लक्ष्य है।

    लालबाग के भीतर का काम दिल्ली की कंपनी और पुरातत्व विभाग द्वारा पिछले कुछ माह से किया जा रहा है। इसके बाद अब पर्यटन विकास निगम पैलेस के बाहर बाउंड्री वॉल, आउटर गार्डन, सिक्योरिटी गार्ड, फव्वारे सहित ओपन एयर थिएटर, देवी अहिल्या बाई सेंटर फॉर सेल्फ डिफेंस, साइकलिंग व वॉक के लिए ट्रैक भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा लाइट एंड साउंड शो भी होगा, जिससे शहर की इस ऐतिहासिक धरोहर के प्रति टूरिस्ट भी आकर्षित होंगे। इसके लिए 45 करोड़ से अधिक खर्च होंगे।

    शहर की कृष्णपुरा छत्री, छत्रीबाग, गोलिया सरकार की छत्री सहित अन्य छत्रियों के विकास कार्यों पर भी 2.5 से 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां सीवेज, लाइट, रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएगी, ताकि अंधेरे में भी छत्री पर्यटकों को आसानी से दिखे। साफ-सफाई, पेड़ों की काट-छाट आदि कार्य किए जाएंगे। इसी तरह जाम गेट के सौंदर्यीकरण का काम भी होगा। सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी गार्ड, तार फेंसिंग कर लगाकर गेट को टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 50-60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

    शहर का सबसे मुख्य पर्यटक स्थल राजबाड़ा का सौंदर्यीकरण कुछ माह पहले ही किया गया है, लेकिन स्मार्ट सिटी द्वारा अधूरे छोड़े गए कामों को पूरा किया जाएगा। इसमें दरबार हॉल, बिजली से संबंधित काम, वाटर हार्वेस्टिंग, आउटलेट, टॉयलेट, पानी और मुय स्थानों पर एसी लगाने के काम किए जाएंगे। इसके लिए करीब 12 से 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Ujjain Simhastha 2028
    Admin

    Related Posts

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    कॉन्टेंट क्रिएटर लैब की अवधारणा पर संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    March 6, 2026

    100 घंटे की जंग में अरबों स्वाहा: ईरान से भिड़ंत में US को 31 हजार करोड़ का झटका

    March 6, 2026

    नीतिगत प्रोत्साहन, मजबूत औद्योगिक आधार और सस्ती बिजली से ईवी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण

    March 6, 2026

    क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुल-पुलियों का जाल

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    राहुल गांधी का पीएम पर निशाना: भारत की विदेश नीति को बताया समझौतावादी

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.