Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»चैत्र नवरात्र में कर लें ये आसान उपाय, घर को खुशहाली से भर देंगी मां भगवती
    धर्म

    चैत्र नवरात्र में कर लें ये आसान उपाय, घर को खुशहाली से भर देंगी मां भगवती

    AdminBy AdminMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैत्र नवरात्र में कर लें ये आसान उपाय, घर को खुशहाली से भर देंगी मां भगवती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. काफी संख्या में लोग चैत्र नवरात्र में व्रत भी करते हैं. कुछ उपाय ऐसे बताए गए हैं जिन्हें अगर नवरात्र में करते हैं तो देवी मां की असीम कृपा अपने भक्त पर बरसती है. इन उपायों के जरिए घर में सुख-शांति का वास होता है. परिवार में खुशहाली बनी रहती है. आर्थिक समेत सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं.

    चैत्र नवरात्र में लौंग से जुड़ा एक उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.  इस उपाय को करने के लिए ज्योतिषविद के अनुसार,  अपनी उम्र के बराबर लौंग लें यानी जितने साल के आप हैं, उतनी ही लौंग लें. फिर इसे काले धागे में बांधकर माला बना लें. इस माला को नवरात्र में किसी भी दिन देवी को अर्पित करें और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें. मनोकामना पूरी होने पर माला को जल प्रवाह कर दें.

    धन की बढ़ोतरी का उपाय
    अगर घर में आर्थिक तंगी चल रही है या परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है तो शुक्रवार के दिन 5 लौंग और 5 कौड़ियां लेकर लाल कपड़े में बांध लें. इसके बाद इस पोटली को तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें. यह उपाय धन लाभ को बढ़ा सकता है. नवरात्र के शुभ अवसर पर 21 लौंग जलाकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें. कहते हैं कि ऐसा करने से रुका हुआ धन वापस मिल जाता है.

    नवरात्र में क्या ध्यान रखना है जरूरी
    दुर्गा मां के सभी 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. और जो नियम बताए गए हैं उनका पालन करना चाहिए. घर में साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए. खासतौर पर पूजा घर के आसपास बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए.

    चैत्र नवरात्र के शुरू होते ही सबसे पहले घर के मंदिर में पूजा का स्थान बनाएं. मंदिर को स्वच्छ करके एक चौकी बनाएं और उसमें मां को विराजमान कराएं. मंदिर की थोड़ी सजावट भी करें. रोज ताजे फूल से देवी मां की पूजा करें. हमेशा स्नान के बाद ही पूजा करने के लिए बैठें.

    पूजा और व्रत के नियम
    अगर आप नौ दिनों तक उपवास कर रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन आप किसी कारण नौ दिनों तक उपवास नहीं कर पा रहे हैं तो आप पहले दिन और अष्टमी को उपवास कर सकते हैं. जो लोग नौ दिनों तक व्रत करते हैं इन्हें नमक, अनाज, लहसुन, प्याज, मांसाहारी खाने से दूर रहना चाहिए. हमेशा शुद्ध चीजें ही खाएं.

    अखंड ज्योत प्रज्वलित के नियम
    अगर आप अखंड ज्योति जलाते हैं तो इस बात का आपको ध्यान रखना जरूरी है कि वह ज्योत बीच में बुझ न जाए. अखंड ज्योति जलाना बहुत शुभ माना गया है. यह देवी के शक्ति के सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. अगर आप अखंड ज्योत नहीं जलाते हैं तो मां की कृपा पाने के लिए आप रोज सुबह और शाम में मां के सामने घी का दीया जला सकते हैं.

    मंत्रों का जाप

    अगर आप मां के नौ अक्षर यानी नवार्ण मंत्र का जाप कर रहे हैं तो इसका उचित उच्चारण करना जरूरी है. यह मंत्र इस प्रकार है 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै'. इस मंत्र  के जाप से मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है.

    दुर्गा सप्तशती पाठ
    नवरात्र के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करने या सप्तशती पाठ को सुनने से कष्ट दूर होते हैं. जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है. आपके सभी काम बनने लग जाते हैं. घर में सुख-समृद्धि का का वास होता है.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chaitra Navratri
    Admin

    Related Posts

    घर की तरक्की रोक सकती हैं बालकनी में रखी ये वस्तुएँ

    March 5, 2026

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    Hanuman Chalisa Rules: गलत समय पर पाठ करने से हो सकता है नुकसान, जानें सही समय

    March 4, 2026

    इस बार बदलेगा पंचांग का गणित: 12 नहीं, 13 महीनों वाला होगा हिंदू नववर्ष 2026

    March 4, 2026

    मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए रोज जपें ये 5 हिंदू मंत्र

    March 4, 2026

    घर के मंदिर में 5 मूर्तियां और सफाई रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक सेडान आई, 792 किमी रेंज और बुकिंग 10 मार्च से

    March 5, 2026

    नई स्टडी से खुलासा: मौत के बाद इंसान क्या-क्या सुन सकता है? जानिए हैरान कर देने वाले तथ्य

    March 5, 2026

    घर की तरक्की रोक सकती हैं बालकनी में रखी ये वस्तुएँ

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.