Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ठाकुर के बाद पूरन और मिचेल मार्श की आंधी में उड़ा SRH, लखनऊ ने घर में हराया
    खेल

    ठाकुर के बाद पूरन और मिचेल मार्श की आंधी में उड़ा SRH, लखनऊ ने घर में हराया

    AdminBy AdminMarch 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ठाकुर के बाद पूरन और मिचेल मार्श की आंधी में उड़ा SRH, लखनऊ ने घर में हराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हैदराबाद
     ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है. लखनऊ (Lucknow) टीम ने अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से जीता.

    यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम ने 191 रनों का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ टीम ने 4 विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया.

    पूरन और मार्श ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी
    इस पारी में निकोलस पूरन ने 18 और मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी हीरो रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. लखनऊ के लिए पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और इतने ही चौके जमाए.

    जबकि मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए. आखिर में कप्तान ऋषभ पंत ने 15 और अब्दुल समद ने नाबाद 22 रन बनाए. हैदराबाद टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली.

    लखनऊ की पारी, पूरन-मार्श के अर्धशतक

    लखनऊ का पहला विकेट मार्करम के रूप में गिरा जिन्होंने एक रन बनाए जबकि पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली। मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर कमिंस की गेंद पर 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आयुष बदोनी को 6 रन के स्कोर पर जंपा ने कैच आउट करवा दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए और आउट हो गए। डेविड मिलर 13 रन जबकि अब्दुल समद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

    हैदराबाद की पारी, हेड ने खेली 47 रन की पारी

    हैदराबाद ने अपने पहले 2 विकेट 15 रन के स्कोर पर गंवा दिया और शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक शर्मा को 6 रन जबकि इशान किशन को डक पर आउट कर दिया। हेड ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 26 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। नितीश रेड्डी 26 जबकि अंकित वर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने 18 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

    शार्दुल के सामने बेबस नजर आई हैदराबाद टीम

    मुकाबले में हैदराबाद टीम ने 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए. ओपनर ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. जबकि अनिकेत वर्मा ने 36, नीतीश रेड्डी ने 32 और हेनरिक क्लासेन ने 26 रन बनाए. गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने दम दिखाया और सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को 1-1 सफलता मिली.

    शार्दुल ठाकुर वही बना LSG का तुरुप का इक्का…

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाजी क्रम सबसे खतरनाक माना जा रहा है, लेकिन इसी बल्लेबाजी क्रम की गर्दन तोड़ने में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अहम भूम‍िका न‍िभाई और बाकी काम बाद में न‍िकोलस पूरन और म‍िचेल मार्श ने कर दिया. इस तरह लखनऊ की टीम ने अपनी पहली जीत इस टूर्नामेंट में हैदराबाद में 28 मार्च को दर्ज की.

    'लॉर्ड' के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने सबसे SRH की बैट‍िंग लाइनअप के दो खतरनाक बल्लेबाजों अभ‍िषेक शर्मा (6) ओर ईशान किशन (0) को इकाई के अंकों में समेट दिया. उन्होंने 34 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए. जो शार्दुल ठाकुर का आईपीएल में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं शार्दुल ने इस दौरान आईपीएल में अपना विकेट का शतक (100 विकेट) भी पूरा किया. 33 साल के शार्दुल  अब आईपीएल में फ‍िलहाल पर्पल कैप होल्डर (6 विकेट) भी बन गए हैं.

    IPL में अनसोल्ड रहे थे शार्दुल
    शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. शार्दुल ने दिल्ली के ख‍िलाफ इस आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में भी 2 ओवर्स में 19 रन देकर 2 विकेट झटके थे. शार्दुल ठाकुर ने साल 2015 में पंजाब किंग्स के साथ IPL डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने 97 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 100 विकेट लेने के अलावा 307 रन बनाए हैं.

    लखनऊ टीम में आवेश की वापसी

    मैच से पहले लखनऊ टीम के लिए एक अच्छी बात रही. उसके अनुभवी तेज गेंदबाज आवेश खान की वापसी हुई. कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग इलेवन में आवेश को शामिल किया. इसके लिए शाहबाज अहमद को बाहर बैठाया. दूसरी ओर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया.

    हैदराबाद पर भारी रही लखनऊ टीम
    2022 सीजन से कदम रखने वाली लखनऊ टीम और हैदराबाद के बीच अब तक 5 ही मुकाबले हुए हैं. इसमें लखनऊ टीम का पलड़ा भारी रहा, जिसने 4 बार जीत का परचम लहराया है. सिर्फ एक मैच में हैदराबाद को जीत नसीब हुई.

    कुल मैच: 5
    लखनऊ ने जीते: 4
    हैदराबाद ने जीते: 1

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured ipl
    Admin

    Related Posts

    नई स्टडी से खुलासा: मौत के बाद इंसान क्या-क्या सुन सकता है? जानिए हैरान कर देने वाले तथ्य

    March 5, 2026

    धारावी का ‘गरीबी का बाजार’: विदेशी 2 घंटे की बदहाली देखने के लिए देते हैं 15,000 रुपये

    March 5, 2026

    ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा, NHAI की DPR अंतिम चरण में

    March 5, 2026

    2000 KM रेंज और ब्रह्मोस से तेज, दिल्ली से बटन दबाते ही किराना हिल्स बनेगा मलबा

    March 5, 2026

    T20 वर्ल्ड कप 2026: चैम्पियन टीम को पुरस्कार राशि कितनी? पूरी जानकारी

    March 5, 2026

    भोपाल में तैयार हुई रूपरेखा, 17 मार्च को दिल्ली में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक सेडान आई, 792 किमी रेंज और बुकिंग 10 मार्च से

    March 5, 2026

    नई स्टडी से खुलासा: मौत के बाद इंसान क्या-क्या सुन सकता है? जानिए हैरान कर देने वाले तथ्य

    March 5, 2026

    घर की तरक्की रोक सकती हैं बालकनी में रखी ये वस्तुएँ

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.