Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर, यहां देखें रिजल्ट
    मध्यप्रदेश

    MP में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर, यहां देखें रिजल्ट

    AdminBy AdminMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर, यहां देखें रिजल्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
     मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन दबाकर परिणामों की घोषणा की। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणामों में सुधार देखा गया, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहे।

    कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले साल के 90.97% से अधिक है। वहीं, कक्षा 8वीं का परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले साल के 87.71% से बेहतर है। इन परिणामों में खास बात यह है कि बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

    छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

    कक्षा 5वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 94.12% रहा, जबकि बालकों का 91.38% रहा। इसी तरह, कक्षा 8वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 91.72% था, जबकि बालकों का 88.41% रहा। यह दिखाता है कि बालिकाओं ने इस बार अधिक संख्या में सफलता प्राप्त की है।

    रिजल्ट के हिसाब से टॉप 10 जिले

    कक्षा 5वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले:

        शहडोल
        चंबल
        नर्मदापुरम
        इंदौर
        जबलपुर
        उज्जैन
        ग्वालियर
        रीवा
        सागर
        भोपाल

    कक्षा 8वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले:

        नरसिंहपुर
        अलीराजपुर
        रीवा
        झाबुआ
        बालाघाट
        अनूपपुर
        सीहोर
        डिंडोरी
        बड़वानी
        मंदला

    यहां देखें ऑनलाइन परिणाम

    राज्य शिक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है। छात्र अपने परीक्षा परिणाम को राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा, शाला-स्तरीय परिणाम भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें शिक्षक और संस्था प्रमुख देख सकते हैं।

    इतने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

    कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया। इनमें सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल थे। विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्रों का निर्माण किया गया था। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की है।

    MP Board 5th 8th Result 2025 : कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट

    MP Board 5th 8th Result 2025 : सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।

    होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।

    यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।

    रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

    पिछले साल जहां सरकारी स्कूलों में एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा की बात करें तो प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    8th Result Featured MP Board 5th
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    शादीशुदा विवाद: पत्नी का खुलासा – “सुहागरात के लिए कई बार कहा, लेकिन पति नाकाम”

    March 4, 2026

    भोपाल में बड़ा बदलाव: पुराने सतपुड़ा-विंध्याचल भवन हटेंगे, अरेरा हिल्स पर तैयार होगा आधुनिक परिसर

    March 4, 2026

    उच्च शिक्षा में बढ़ी जेब की मार: डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस तीन गुना

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.