Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुरैना के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली उप्र की छात्रा से जीजा-साले ने किया दुष्कर्म, छात्रा का किया गर्भपात, 7 पर FIR
    मध्यप्रदेश

    मुरैना के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली उप्र की छात्रा से जीजा-साले ने किया दुष्कर्म, छात्रा का किया गर्भपात, 7 पर FIR

    AdminBy AdminMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुरैना के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली उप्र की छात्रा से जीजा-साले ने किया दुष्कर्म, छात्रा का किया गर्भपात, 7 पर FIR
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुरैना
    मुरैना के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली उप्र की छात्रा से जीजा-साले ने दुष्कर्म किया, जिससे छात्रा गर्भवती हो गई। छह माह की गर्भवती छात्रा का डरा-धमकाकर गर्भपात करा दिया गया। इस मामले में ग्वालियर के हजीरा थाने में सबलगढ़ बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) डॉ. राजेश शर्मा, उनकी पत्नी डॉ. मनु शर्मा (भाजपा नेत्री) के साथ-साथ आरोपित जीजा-साले सहित कुल सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा मुरैना के एबी रोड स्थित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के दोस्त अनूप रावत ने पुष्पेंद्र रावत से पहचान कराई। पीड़िता के अनुसार दोनों की फोन पर बातें होने लगीं। 28 मार्च 2024 को ग्वालियर में रहने वाले भतीजे के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। धमकी देकर 25 अप्रैल 2024 को मुरैना स्थित कमरे पर भी दुष्कर्म किया।
     
    आरोपी के जीजा ने भी किया दुष्कर्म
    वह गर्भवती हो गई और पुष्पेंद्र से शादी करने को कहने लगी, तो पुष्पेंद्र ने बहनोई पान सिंह रावत को पूरी बात बताई। पान सिंह रावत उसे जौरा ले गया, जहां पुष्पेंद्र के बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने भी दुष्कर्म किया।

    आरोपी के परिजनों ने कराया गर्भपात
    वह छह महीने की गर्भवती हो गई, तब 26 अगस्त 2024 को पुष्पेंद्र के गांव श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के बरौठा गांव में गई। वहां पुष्पेंद्र के परिजन मिले, जिन्हें पेट में तेज दर्द की बात बताई। पुष्पेंद्र के परिजन ने 27 अगस्त को सबलगढ़ के संतर नंबर चार स्थित केडी हास्पिटल में भर्ती करवाया, जहां सबलगढ़ बीएमओ डॉ. राजेश शर्मा व डॉ. मनु शर्मा ने 28 अगस्त को गर्भपात किया।

    डॉक्टर दंपती ने दी फेल कराने की धमकी
    पीड़िता के अनुसार उसने गर्भपात से निकाले गए बच्चे व डॉक्टर का फोटो मोबाइल से ले ली। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे धमकाया कि नर्सिंग कॉलेज के डॉयरेक्टर उसके परिचित हैं, वहां से फेल करवा देंगे। चुपचाप पढ़ाई पर ध्यान दो। नर्सिंग कॉलेज डॉ. राजेश शर्मा के ससुर का बताया गया है।

    सभी सात आरोपियों पर मामला दर्ज
    नर्सिंग छात्रा ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। दुष्कर्म से गर्भवती छात्रा के अनुसार इलाज के नाम पर उसका गर्भपात किया। मामले में डॉक्टर दंपती, दुष्कर्म के दो आरोपियों सहित कुल सात आरोपित हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। -नागेंद्र सिंह सिकरवार, सीएसपी, ग्वालियर

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    स्पीड बनी जानलेवा! 7 साल में 1397 लोगों की मौत, फिर भी नहीं थम रही रफ्तार

    March 4, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला

    March 4, 2026

    पानी की जंग से मिली आज़ादी: जल जीवन मिशन ने बदली फुलमत बाई की तकदीर

    March 4, 2026

    कच्चे से पक्के घर तक का सफर: पीएम आवास योजना से शिव शंकर के जीवन में आया बदलाव

    March 4, 2026

    शिक्षा में बड़ा बदलाव: 10वीं के बाद डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष मान्यता

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    खराश से लेकर दर्द तक—गरारे से गले की हर परेशानी का समाधान

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    सपा की रणनीति: 15 मार्च को सभी जिलों में कांशीराम जयंती मनाकर दलित वोटों को साधेगी पार्टी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.