Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जिला पंचायत, भोपााल की साधारण सभा सामान्‍य प्रशासन समिति की बैठक सम्‍पन्‍न
    मध्यप्रदेश

    जिला पंचायत, भोपााल की साधारण सभा सामान्‍य प्रशासन समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

    AdminBy AdminMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिला पंचायत, भोपााल की साधारण सभा सामान्‍य प्रशासन समिति की बैठक सम्‍पन्‍न
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    गुरूवार को जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती रामकुंवर गुर्जर की अध्‍यक्षता में जिला पंचायत, भोपाल की साधारण की बैठक का आयोजन जिला पंचायत, सभागार में किया गया है। सर्वप्रथम सामान्‍य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत की समस्‍त योजनाओं एवं उनसे संबंधित आय-व्‍यय की समीक्षा की गई। तत्‍पश्‍चात दोपहर साधारण सभा की बैठक आयोजित हई।

    बैठक में पूर्व की बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत सम्‍बन्धित विभाग प्रमुख द्वारा योजनाओं का विस्‍तृत प्रजेण्‍टेशन जनप्रतिनिधिगणों के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया।

    बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी द्वारा लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग को भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पानी की व्‍यवस्‍था किये जाने के लिए निर्देशित किया। सदस्‍यगण द्वारा बंद पडी नल-जल योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने एवं पाईप लाईन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्‍त सडकों को ठीक कराये जाने के लिए अवगत कराया गया, जिसमें सीईओ जिला पंचायत द्वारा कार्यपालन यंत्री को उक्‍त कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मैदानी अमले का क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणजनों की समस्‍याओं का तत्‍काल निराकरण करने के निर्देश दिये।

    बैठक में उपाध्‍यक्ष श्री मोहन जाट द्वारा ग्राम कनेरा खुले पडे नल कनेक्‍शन के बारे में पीएचई विभाग को तत्‍काल कार्यवाही हेतु निर्देशित जिसमें पीएचई कार्यपालन यंत्री द्वारा टेस्टिंग कार्य पूर्ण होने के बाद उक्‍त कनेक्‍शन ठीक किये जाने हेतु अवगत कराया गया। इसके साथ ही बैरसिया क्षेत्र में बंद पडी हुई नल-जल योजनाओं में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्‍ठ कार्यालय को प्रस्‍तावित किये जाने हेतु निर्देशित कहा गया।

    बैठक में उपाध्‍यक्ष मोहन जाट, एसीईओ शंकर पांसे, एपीओ संदीप श्रीवास्‍तव, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, सदस्‍य श्री अनुज विनय सिंह मेहर,विक्रम भालेश्‍वर, बिजिया विनोद राजौरिया, चन्‍द्रेश राजपूत, गंगा मिश्रीलाल मालवीय, रश्मि अवनीश भार्गव, देवकुंवर अनिल हाडा सहित विभिन्‍न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    इन विषयों पर की गई चर्चा
    शिक्षा विभाग – सीएम राईज स्‍कूल के निर्माण कार्यो की समीक्षा। स्‍कूटी एवं साईकल वितरण की समीक्षा। जर्जर शालाओं के लिए नवीन भवन निर्मित किये जाने के सम्‍बन्‍ध।

    स्‍वास्‍थ्‍य विभाग – शासकीय अस्‍पतालो में महिला डॉक्‍टरों की सुनिश्चितता हो। शासकीय अस्‍पताल बैरसिया में पुष्‍पेन्‍द्र चौकीकर को अन्‍यत्र पदस्‍थ करने सम्‍बन्‍धी कार्यवाही हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया गया।

    विद्युत विभाग – बिजली के तारों की मरम्‍मत सुनिश्चित की जावे। लटके हुए तारो से आगजनी की दुर्घटना की संभावना रहती है ऐसे स्‍थानों पर तारों की मरम्‍मत की जावे। ग्रामीणजनों द्वारा बिजली बिल भरने के सम्‍बन्‍ध में असमर्थना व्‍यक्‍त की गई, जिसमें सदस्‍यों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को किसान की फसल विक्रय होने के बाद बिजली बिल भरे जाने हेतु अवगत कराया गया।

    वन विभाग- सदस्‍य विक्रम भालेश्‍वर ने वन विभाग की बहुत लंबे समय से बैठक आयोजित नही होने के सम्‍बन्‍ध में अवगत कराया। सदस्‍य विनय मेहर ने सलोई से उमरबाडी रोड खेत सडक की अनुमति वन विभाग से प्रदान करने के सम्‍बन्‍ध में अवगत कराया।

    सहकारिता विभाग- माननीय सदस्‍यों द्वारा गेंहू तुलाई केन्‍द्रों पर किसानों के लिए पीने के पानी, टेंट व्‍यवस्‍था किये जाने की मांग की गई, जिसके लिए सीईओ ने सम्‍बन्धित सहकारिता विभाग के अधिकारी को आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं किये जाने हेतु निर्देशित किया। जल गंगा संवर्धन अभियान के विषय पर हुई चर्चा बैठक में सीईओ द्वारा समस्‍त जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में जल संग्रहण किये जाने के लिए जनप्रतिनिधिगण ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक करे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां

    March 4, 2026

    Census 2027 बड़ा बदलाव: हर घर को मिलेगा अलग ID, सरकार बनाएगी नया डेटा सिस्टम

    March 4, 2026

    पानी पहुंचा तो आई मुस्कान, ठरकपुर में विकास की नई कहानी

    March 4, 2026

    टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

    March 4, 2026

    विदेशी मेहमानों ने बढ़ाई गिधवा टैंक की शान, मल्लार्ड के आगमन से खिला पर्यटन

    March 4, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा, जबलपुर के 92 अस्पताल होंगे शामिल

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां

    March 4, 2026

    ‘गबरू’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे सनी देओल, रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट—सलमान खान करेंगे सरप्राइज़ एंट्री

    March 4, 2026

    Census 2027 बड़ा बदलाव: हर घर को मिलेगा अलग ID, सरकार बनाएगी नया डेटा सिस्टम

    March 4, 2026

    पानी पहुंचा तो आई मुस्कान, ठरकपुर में विकास की नई कहानी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.