Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»47 द‍िनों में वर्ल्‍डवाइड 800 करोड़ तक पहुंचने जा रही फिल्‍म ‘छावा’, ‘एम्‍पुरान’ 6 द‍िन में 225 करोड़ पार
    मनोरंजन

    47 द‍िनों में वर्ल्‍डवाइड 800 करोड़ तक पहुंचने जा रही फिल्‍म ‘छावा’, ‘एम्‍पुरान’ 6 द‍िन में 225 करोड़ पार

    AdminBy AdminApril 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    47 द‍िनों में वर्ल्‍डवाइड 800 करोड़ तक पहुंचने जा रही फिल्‍म ‘छावा’,  ‘एम्‍पुरान’ 6 द‍िन में 225 करोड़ पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई  

    विक्‍की कौशल की पीरियड-ड्रामा 'छावा' कमाई के युद्ध में अब आख‍िरी पड़ाव पर है। 47वें दिन यह फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड 800 करोड़ क्‍लब में शामिल होने से रत्तीभर के लिए चूक गई है। देश में भी यह 600 करोड़ की दहलीज पर है। पर सिनेमाघरों में 'सिकंदर' की रिलीज और सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में सलमान के फैंस की बंपर भीड़ का 'छावा' पर सीधा असर पड़ा है। यह फिल्‍म सोमवार को ईद की छुट्टी के बावजूद करोड़ में कारोबार नहीं कर सकी। रिलीज के बाद अब यह बीते दो दिनों से लाखों में सिमट रही है। मंगलवार को कमाई और अध‍िक गिर गई है। दूसरी ओर, मोहनलाल की विवादों में घ‍िरी 'एल: एम्‍पुरान' की कमाई भी जहां देश में गिरती जा रही है, वहीं दिलचस्‍प है कि विदेशों में यह भारत से अध‍िक कारोबार कर रही है।

    लक्ष्‍मण उतेकर के डायरेक्‍शन में बनी 'छावा' ने 47 दिनों में देश में 594.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 708.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें से हिंदी वर्जन में फिल्‍म ने 579.03 करोड़ रुपये का टोटल बिजनस किया है। जबकि 15.87 करोड़ रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है। 'छावा' अब तक महाराष्‍ट्र के सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स से सबसे ज्‍यादा कमाई कर रही थी। लेकिन तीन दिनों से अब इस पर 'सिकंदर' का कब्‍जा है। बल्‍क‍ि सलमान की फिल्‍म मल्‍टीप्‍लेक्‍स में जहां फीकी पड़ गई है, वहीं देशभर के सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में हाउसफुल जा रही है।

    'छावा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 47
    Sacnilk के मुताबिक, वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज हुई 'छावा' ने 47वें दिन मंगलवार को देश में महज 54 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से 1 लाख रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन में हुई है और 53 लाख की हिंदी से। एक दिन पहले सोमवार को ईद की छुट्टी और जश्‍न के बावजूद इसने सिर्फ 89 लाख रुपये कमाए थे।

    'छावा' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 47
    'छावा' बॉक्‍स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्‍लॉकस्‍टर बन चुकी है। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने एक लंबी राह तय की है। लेकिन अफसोस कि देश में धमाल मचाने वाली इस फिल्‍म का विदेशों में हाल बहुत बुरा रहा है। यह विदेशों में 47 दिनों में 91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन ही कर पाई है। हालांकि, देश में 708.74 करोड़ की ग्रॉस कमाई की बदौलत इसने वर्ल्‍डवाइड 799.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। बुधवार को 48वें दिन यह आसानी से 800 करोड़ क्‍लब में एंट्री ले लेगी।

    ब्‍लॉकबस्‍टर तो बन गई, पर 'छावा' ही अधूरी रह गई ख्‍वाहिश
    विक्‍की कौशल, रश्‍म‍िका मंदाना और अक्षय खन्‍ना स्‍टारर 'छावा' के दिल में विदेशों में 100 करोड़ की कमाई नहीं कर पाने के अलावा एक और टीस है। यह देश में हिंदी वर्जन से अब तक 579.03 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। जबकि यह हिंदी में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली 'स्‍त्री 2' से अभी भी 18.96 करोड़ पीछे है। श्रद्धा कपूर की फिल्‍म ने 597.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। अब जिस तरह 'छावा' का कलेक्‍शन गिरा है, इसका यह सपना अधूरा ही रहने वाला है।

    'एल2: एम्‍पुरान' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6
    दूसरी ओर, बीते गुरुवार को रिलीज हुई मोहनलाल की 'एल2: एम्‍पुरान' ने तमाम विवाद के बीच 6 दिनों में 79.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। यह कोराना महामारी के बाद मलयालम सिनेमा की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन गई है। हालांकि, पृथ्‍वीराज सुकुमारन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का बजट 180 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए अभी लंबी राह तय करनी होगी।

    'एल2: एम्‍पुरान' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 6
    'एल2: एम्‍पुरान' की खास बात यह है कि ये फिल्‍म देश से ज्‍यादा विदेशों में कमा रही है। इसने देश में जहां 6 दिनों में 92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है, वहीं विदेशों में करीब 133 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इस तरह 6 दिनों में फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 225 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस कर लिया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    March 13, 2026

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026

    राहुल को इतिहास-भूगोल का पता नहीं, आजीवन कांग्रेस के खिलाफ थे कांशीराम, मानते थे दलितों के शोषण का जिम्मेदार: असीम अरुण

    March 14, 2026

    वैश्विक संकट की मार: पन्ना के हीरा बाजार में 60% गिरावट, 24 मार्च की नीलामी टली

    March 14, 2026

    आजिविका की विभिन्न गतिविधियां ने भगवती को बनाया सफल उद्यमी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.