Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आईपीएल में मिशेल मार्श, 1 अप्रैल अजब ही संयोग देखने को मिल रहा, 2 साल में 2 मैच और दोनों बार पहली गेंद पर आउट
    खेल

    आईपीएल में मिशेल मार्श, 1 अप्रैल अजब ही संयोग देखने को मिल रहा, 2 साल में 2 मैच और दोनों बार पहली गेंद पर आउट

    AdminBy AdminApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईपीएल में मिशेल मार्श, 1 अप्रैल अजब ही संयोग देखने को मिल रहा, 2 साल में 2 मैच और दोनों बार पहली गेंद पर आउट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    आईपीएल में मिशेल मार्श, 1 अप्रैल और लखनऊ के इकाना स्टेडियम का अजब ही संयोग देखने को मिल रहा है। ऐसा संयोग कि अगर मार्श का बस चले तो वो अपने आईपीएल करियर से 1 अप्रैल की तारीख को डिलीट कर दें। लखनऊ में मार्श अबतक सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं। दोनों ही मैच अलग-अलग टीमों में रहते हुए खेले हैं, लेकिन दोनों ही बार वह खाता नहीं खोल पाए। दोनों ही बार वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इतना ही नहीं, दोनों ही बार उनकी टीम मैच हार गई। हालिया मैच तो मंगलवार रात को खेला गया पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स का है, जिसमें मार्श पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

    सोमवार के मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। निकलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 और आयुष बडोनी ने 41 रन की पारी खेली। मार्श खाता तक नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर जेनसेन ने उनका कैप लपका। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 22 गेंद शेष रहते ही 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 52 रन और नेहाल वढेरा 43 रन बनाकर नाबाद रहे।

    यह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मिशेल मार्श का अबतक का दूसरा आईपीएल मैच था। ये भी संयोग है कि इस बार वह लखनऊ से खेल रहे थे जबकि पिछली बार उन्होंने लखनऊ के खिलाफ खेला था। मार्श ने ठीक 2 साल पहले 2023 में 1 अप्रैल को लखनऊ में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। तब वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे और मुकाबला था उनकी मौजूदा टीम लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ। उस मैच में मार्श तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन पहली ही गेंद पर मार्क वुड ने उन्हें पवैलियन का रास्ता दिखा दिया। वुड ने उस मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। उस मैच में भी मार्श की तत्कालीन टीम दिल्ली कैपिटल्स हारी थी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई थी। मार्क वुड की कातिलाना गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज बेबस नजर आए थे। वुड ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गोधन संरक्षण को नई पहचान : अब प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”

    March 14, 2026

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    जंगल में छिपा था नक्सलियों का खतरनाक प्लान: सुकमा में CRPF को मिला विस्फोटक डंप, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद

    March 14, 2026

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.