Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»चैत्र नवरात्रि का छठवां दिन कल, मां कात्यायनी की करें पूजा
    धर्म

    चैत्र नवरात्रि का छठवां दिन कल, मां कात्यायनी की करें पूजा

    AdminBy AdminApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैत्र नवरात्रि का छठवां दिन कल, मां कात्यायनी की करें पूजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मां भवानी की छठवां स्वरूप मां कात्यायनी का है. माना जाता है कि देवी दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था, इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ा. मां कात्यानी का स्वरूप दिव्य और भव्य है. इनका शुभ वर्ण हैं और स्वर्ण आभा से मण्डित हैं. इनकी चार भुजाओं में से दाहिने तरफ का ऊपरवाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है. बाएं हाथ में ऊपर कर हाथ में तलवार और निचले हाथ में कमल है. इनका वाहन सिंह है. शीघ्र विवाह, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और दुश्मनों पर विजय पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा अचूक मानी जाती है. मां कात्यायनी पूरे ब्रजमंडल की अधिष्ठदात्री देवी हैं. इनके आशीर्वाद से भक्त को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है.

    मां कात्यायनी की पूजा विधि
    नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा करन के लिए स्नान कर पूजा स्थल की साफ-सफाई कर लें. उसके बाद अपने हाथ में एक कमल का फूल लेकर मां कात्यायनी का ध्यान करें. इसके बाद मां कात्यायनी का पंचोपचार से पूजा कर, उन्हें लाल फूल, अक्षत, कुमकुम और सिंदूर अर्पित करें. इसके बाद उनके सामने घी या कपूर जलाकर आरती करें. अंत में मां के मन्त्रों का उच्चारण करें. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा में सफेद या पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. मां कात्यायनी शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं. शत्रुओं पर विजय पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और देवी स्वयं नकारात्मक शक्तियों का अंत करने वाली देवी हैं.

    मां कात्यायनी का भोग और रंग
    नवरात्रि के चौथे दिन मां कात्यायनी की पूजा में देवी को शहद या शहद से बने हलवे को भोग लगाना शुभ माना जाता है. कहते हैं कि ऐसा करने सौंदर्य में निखार और वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ती है. इसके अलावा धन-वैभव की वृद्धि होती है. वहीं मां कात्यायनी की पूजा में स्लेटी या ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

    मां कात्यायनी के मंत्र जाप

    पहला मंत्र

    सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।

    शरण्ये त्र्यम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।।

    दूसरा मंत्र

    ऊं क्लीं कात्यायनी महामाया महायोगिन्य घीश्वरी,

    नन्द गोप सुतं देवि पतिं मे कुरुते नमः।।

    तीसरा मंत्र

    पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्त अनुसारिणीम्।

    तारिणीं दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम्।।

    ये भी पढ़ें:- किचन में रात को रख दें ये 1 चीज, कभी नहीं होगी धन की कमी!

    मां कात्यायनी का ध्यान मंत्र

    वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्।

    सिंहारूढा चतुर्भुजा कात्यायनी यशस्विनीम्॥

    स्वर्णवर्णा आज्ञाचक्र स्थिताम् षष्ठम दुर्गा त्रिनेत्राम्।

    वराभीत करां षगपदधरां कात्यायनसुतां भजामि॥

    पटाम्बर परिधानां स्मेरमुखी नानालङ्कार भूषिताम्।

    मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥

    प्रसन्नवदना पल्लवाधरां कान्त कपोलाम् तुगम् कुचाम्।

    कमनीयां लावण्यां त्रिवलीविभूषित निम्न नाभिम्॥
    मां कात्यायनी की आरती |Maa Katyayni Aarti

    जय जय अम्बे जय कात्यायनी।

    जय जग माता जग की महारानी॥

    बैजनाथ स्थान तुम्हारा।

    वहावर दाती नाम पुकारा॥

    कई नाम है कई धाम है।

    यह स्थान भी तो सुखधाम है॥

    हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी।

    कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥

    हर जगह उत्सव होते रहते।

    हर मन्दिर में भगत है कहते॥

    कत्यानी रक्षक काया की।

    ग्रंथि काटे मोह माया की॥

    झूठे मोह से छुडाने वाली।

    अपना नाम जपाने वाली॥

    बृहस्पतिवार को पूजा करिए।

    ध्यान कात्यानी का धरिये॥

    हर संकट को दूर करेगी।

    भंडारे भरपूर करेगी॥

    जो भी माँ को भक्त पुकारे।

    कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    साढ़ेसाती-ढैय्या का असर हुआ कम, शनिदेव के अस्त होने से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

    March 13, 2026

    वास्तु चेतावनी: भूलकर भी इस दिशा में न रखें कामधेनु गाय, वरना घर में आ सकती हैं परेशानियाँ

    March 13, 2026

    रुकावटों से परेशान हैं? पान के पत्तों का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026

    राहुल को इतिहास-भूगोल का पता नहीं, आजीवन कांग्रेस के खिलाफ थे कांशीराम, मानते थे दलितों के शोषण का जिम्मेदार: असीम अरुण

    March 14, 2026

    वैश्विक संकट की मार: पन्ना के हीरा बाजार में 60% गिरावट, 24 मार्च की नीलामी टली

    March 14, 2026

    आजिविका की विभिन्न गतिविधियां ने भगवती को बनाया सफल उद्यमी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.