Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»सेहत पर उल्टा असर डालता है केले के साथ ये फूड्स खाना
    लाइफ स्टाइल

    सेहत पर उल्टा असर डालता है केले के साथ ये फूड्स खाना

    AdminBy AdminApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेहत पर उल्टा असर डालता है केले के साथ ये फूड्स खाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केला एक बहुत ही हेल्दी फ्रूट माना जाता है और ये आसानी से पच भी जाता है। ये इंस्टेंट एनर्जी देने वाला और हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे कुछ फूड्स के साथ खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

    खुद हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कुछ फूड्स के साथ केला खाने से हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसकी वजह से पेट में गैस, एसिडिटी, एलर्जी के साथ-साथ अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानें कि किन फूड्स को केले के साथ खाने से बचना चाहिए और इसके पीछे का कारण क्या है-

    दूध
    आमतौर पर लोग अक्सर केला और दूध साथ में खाते हैं, लेकिन आयुर्वेद की माने तो ऐसा करना हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है, जिससे शरीर में कफ, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे खाने से पेट में भारीपन के साथ-साथ सुस्ती महसूस हो सकती है।

    दही
    दही और केला दोनों ही ठंडी तासीर वाले होते हैं। इसलिए इन्हें एक साथ खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर पड़ सकता है और कफ बढ़ सकता है। यह सर्दी-जुकाम और गले की खराश को भी बढ़ावा देता है।

    तरबूज
    तरबूज में बहुत ज्यादा पानी होता है, जबकि केले में नेचुरल शुगर और फाइबर। दोनों का कॉम्बिनेशन डाइजेस्टिव सिस्टम में असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे गैस,भारीपन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

    आलू
    आलू और केले दोनों में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। इन्हें एक साथ खाने से डाइजेशन धीमा हो जाता है, जिससे गैस,पेट फूलना और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    सिट्रस फ्रूट्स
    विटामिन-सी से भरपूर एसिडिक फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू और केले दोनों की संरचना अलग-अलग होती है। इसकी वजह से इन्हें साथ में खाने से पेट में एसिडिटी, जलन और अपच जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।

    मांस और मछली
    केले को हाई प्रोटीन फूड जैसे मांस या मछली के साथ खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ता है। यह पेट में भारीपन और सुस्ती का कारण बन सकता है।

        केले को अकेले खाएं या हल्के स्नैक्स जैसे ओट्स, अखरोट या अन्य फलों के साथ मिलाएं।
        केला खाने के तुरंत बाद भारी भोजन से बचें।
        दूध या दही के साथ केला खाना हो, तो इसे स्मूदी के रूप में संतुलित मात्रा में लें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

    March 13, 2026

    बिना मशीन के घर पर तैयार करें बादाम-पिस्ता कुल्फी, स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा

    March 13, 2026

    वजन घटाना चाहते हैं? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी जौ का सूप

    March 13, 2026

    डार्क सर्कल क्यों होते हैं और इन्हें दूर करने के घरेलू तरीके

    March 12, 2026

    किडनी फेल होने का खतरा! AIIMS के डॉक्टर ने बताया, कौन से टेस्ट और यूरिन का रंग जरूरी संकेत हैं

    March 12, 2026

    सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट चिली पनीर

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गैस संकट की चर्चा के बीच डिप्टी CM अरुण साव बोले— ‘घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें’

    March 14, 2026

    शुजालपुर में सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को CM यादव ने VC से संबोधित किया, नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद

    March 14, 2026

    पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- ‘बंगाल में हिंदुओं को किया जा रहा अल्पसंख्यक

    March 14, 2026

    गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.