Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»‘बार्ड ऑफ ब्लड’ से ‘ग्राउंड ज़ीरो’ तक: इमरान हाशमी का फौजी अवतार में शानदार सफर
    मनोरंजन

    ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ से ‘ग्राउंड ज़ीरो’ तक: इमरान हाशमी का फौजी अवतार में शानदार सफर

    AdminBy AdminApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ से ‘ग्राउंड ज़ीरो’ तक: इमरान हाशमी का फौजी अवतार में शानदार सफर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपने सिने करियर में 'बार्ड ऑफ ब्लड' से लेकर 'ग्राउंड ज़ीरो' जैसी फिल्मों में फौजी के अवतार में नजर आये हैं। इमरान हाशमी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो अपनी अलग पहचान और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जो नैतिक रूप से ग्रे शेड में थे,जैसे मर्डर (2004) में चालाक प्रेमी, जन्नत (2008) में एक शातिर सट्टेबाज और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010) में एक स्टाइलिश गैंगस्टर। लेकिन वक्त के साथ उनके किरदारों में बदलाव आया है। अब वे ज्यादा गंभीर और दमदार रोल्स कर रहे हैं, खासकर देशभक्ति और सेना से जुड़े किरदारों में। जल्द ही वो अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड ज़ीरो में पहली बार एक रियल लाइफ आर्मी अफसर का रोल निभाने वाले हैं, जो उनकी एक्टिंग के एक और अलग अंदाज को दिखाएगा।

    इमरान हाशमी इससे पहले बार्ड ऑफ ब्लड (2019) में इंडियन इंटेलिजेंस विंग के पूर्व एजेंट कबीर आनंद का किरदार निभा चुके हैं। इस सीरीज में उन्हें भारतीय एजेंट्स को बचाने का जिम्मा सौंपा गया था, और उन्होंने दमदार एक्शन और देशभक्ति के बेहतरीन मेल से दर्शकों को बांधे रखा। उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया, खासकर उनके इमोशन्स और रणनीतिक अंदाज को, जिसने उनके किरदार को और भी असरदार बना दिया।

    इमरान हाशमी ने टाइगर 3 (2023) में खतरनाक विलेन आतिश रहमान का किरदार निभाया, जो एक भटका हुआ पूर्व आईएसआई एजेंट था और अपनी निजी दुश्मनी के चलते तबाही मचाने पर उतारू था। उनकी परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी कि वो इस फ्रेंचाइजी के सबसे खतरनाक विलेन में से एक बन गए। इमरान ने अपने किरदार में बेरहमी और चालाकी का जबरदस्त संतुलन दिखाया, जिससे उनका नेगेटिव रोल और भी प्रभावी बन गया। उनकी खौफनाक मौजूदगी और गहरी एक्टिंग को खूब तारीफें मिलीं।

    अब ग्राउंड ज़ीरो में, इमरान हाशमी पहली बार आर्मी अफसर के किरदार में नजर आएंगे। वह बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने बीएसएफ के इतिहास के सबसे अहम ऑपरेशनों में से एक को लीड किया था। अपनी इंटेंस परफॉर्मेंस और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर इमरान इस रियल-लाइफ हीरो की बहादुरी और जज़्बे को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। फिल्म के टीज़र ने पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरी है, और उनकी झलक को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ग्राउंड ज़ीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    March 13, 2026

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026

    LPG संकट के बीच IRCTC की तैयारी: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन

    March 14, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.