Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»खंडवा में मातम में बदली गणगौर की खुशियां, एक साथ जली आठ अर्थियां, गांव में मची चीख-पुकार
    मध्यप्रदेश

    खंडवा में मातम में बदली गणगौर की खुशियां, एक साथ जली आठ अर्थियां, गांव में मची चीख-पुकार

    AdminBy AdminApril 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खंडवा में मातम में बदली गणगौर की खुशियां, एक साथ जली आठ अर्थियां, गांव में मची चीख-पुकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खंडवा
    खंडवा जिले के कोंडावद गांव में गणगौर माता के जवारे विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के दौरान हादसे का शिकार हुए 8 ग्रामीणों के शव शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे जिला अस्पताल से गांव पहुंचे।

    एंबुलेंस का काफिला पहुंचते ही गांव में चीख पुकार और हर आंख नम हो गई। गांव में एक साथ आठ अर्थियां निकली गई। इसमें दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कुंडावत गांव के श्मशान घाट पर पहली बार एक साथ आठ शवों का अंतिम संस्कार सुबह हुआ।
    यहां आठ आर्थियों को परिवार के लोगों द्वारा अग्नि देते ही माहौल गमगीन हो गया। गुरुवार दोपहर से गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला है।

    कुएं में सफाई करने उतरे थे आठ लोग
    बता दें कि गुरुवार शाम कुएं की सफाई करने उतरे आठ ग्रामीणों की मौत हो गई थी। गणगौर विसर्जन की तैयारी के तहत कुएं की सफाई करने के लिए आठ ग्रामीण नीचे उतरे थे। कुएं में जहरीली गैस होने के चलते ये सभी कुएं में फंस गए और सभी की मौत हो गई। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी आठों शव निकाले जा चुके थे। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

    दोपहर में गांव के चार लोगों ने गणगौर पर्व के लिए कुएं की सफाई का काम शुरू किया। कुएं में जमी भारी मात्रा में गाद और दलदल के बीच फंसे ये लोग शाम तक बाहर नहीं निकल पाए। इनको बचाने के लिए चार अन्य युवक भी कुएं में उतरे, वे भी कुएं में फंस गए। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर बचाव का प्रयास शुरू किया। बाद में प्रशासन को सूचना दी गई।

    एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
    घटना स्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने रस्सियों और जालों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि कुएं में गंदे पानी के जमाव के कारण जहरीली गैस बनने की आशंका है जिसके चलते युवकों का दम घुटने से मौत हुई होगी।

    इन्हें लील गया मौत का कुआं
    मृतकों में मोहन पिता मंशाराम पटेल (50), वासुदेव आशाराम पटेल (45), गजानंद पिता गोपाल पटेल (40), अनिल पिता आत्माराम (35), राकेश पिता हरिराम (26), अजय पिता मोहन पटेल (30), सरन पिता सुखराम पटेल (40), अर्जुन पिता गोविंद पटेल (35) हैं।

    सीएम ने किया 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- खंडवा के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 8 व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम ने जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
    दुख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजन के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Khandwa Well Accident top-news
    Admin

    Related Posts

    CM साय ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध

    March 16, 2026

    मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आने पर CM साय ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

    March 16, 2026

    CM साय ने कहा, कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा है अहम भूमिका

    March 16, 2026

    काटजू अस्पताल में मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज, में तैयार हुआ हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

    March 16, 2026

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026

    महिला ने कहा- पति नहीं चाहिए, लेकिन उसके स्पर्म से बच्चा चाहती हूं, हाईकोर्ट का दिमाग हुआ चकराया

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    CM साय ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध

    March 16, 2026

    होर्मुज संकट में ट्रंप को झटका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, साउथ कोरिया ने दिया असमंजसपूर्ण जवाब

    March 16, 2026

    Chaitra Navratri 2026: अमावस्या के असर में होगा चैत्र नवरात्र, जानें कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

    March 16, 2026

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.