Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ
    मध्यप्रदेश

    भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ

    AdminBy AdminApril 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ

    यात्रियों को मिलेगी आधुनिक, सुरक्षित और किफायती ठहराव की सुविधा

    भोपाल
     आज भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर मध्यप्रदेश के पहले  ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का भव्य शुभारंभ माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा के द्वारा किया गया।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह सुविधा भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 70,000 यात्रियों की विश्राम की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। पॉड स्टाइल होटल यात्रियों को कम खर्च में उच्चस्तरीय आराम, सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस अत्याधुनिक होटल का संचालन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा किया जाएगा।

    क्या है पॉड स्टाइल होटल?
    यह एक आधुनिक अवधारणा है जिसमें यात्रियों को एक छोटे केबिन (पॉड) के रूप में निजी स्थान दिया जाता है। हर पॉड में सोने, सामान रखने, चार्जिंग, मनोरंजन (टीवी), वाई-फाई, मेकअप मिरर, और एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी है जो कुछ घंटों के लिए रुकना चाहते हैं या ट्रेन बदलने के इंतजार में हैं।

    इस पॉड होटल में उपलब्ध सुविधाएं –
    एसी युक्त पॉड
    हाई-स्पीड वाई-फाई
    चार्जिंग पॉइंट
    टॉयलेट (पुरुष व महिला अलग-अलग)
    गीजर युक्त गर्म पानी
    टीवी और मेकअप मिरर
    सीसीटीवी निगरानी
    लॉकर व लगेज रूम
    दमकल सुरक्षा व्यवस्था

    कुल पॉड्स की संख्या: 78
    फैमिली पॉड्स: 20
    मल्टी बेड पॉड (पुरुष): 40
    मल्टी बेड पॉड (महिला): 18

    चार्जेज:
     पॉड होटल की दरें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काफी किफायती रखी गई हैं। मल्टी बेड पॉड्स की शुरुआती दरें मात्र ₹200 से शुरू होती हैं, जबकि फैमिली पॉड्स के लिए शुरुआती दर ₹400 निर्धारित की गई है। समय के अनुसार दरें बढ़ती हैं, जिससे यात्री अपनी आवश्यकता अनुसार समय और पॉड का चयन कर सकते हैं।

    बुकिंग की सुविधा: यात्रियों के लिए ऑनलाइन (IRCTC वेबसाइट) और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर अनिवार्य होगा।

    यह सुविधा किन यात्रियों के लिए है उपयोगी?
    कुछ घंटे रुकने वाले यात्रियों के लिए
    ट्रेन बदलने या लेट ट्रेन की स्थिति में
    परिवार सहित यात्रा कर रहे लोगों के लिए

    किफायती और सुरक्षित विश्राम की तलाश करने वालों के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पर पॉड कॉन्सेप्ट होटल की यह शुरुआत भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई एक सराहनीय पहल है, जो भविष्य में अन्य स्टेशनों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी।

    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री देवाशीष त्रिपाठी , अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय श्रीमती रश्मि दिवाकर एवं श्री योगेन्द्र बघेल,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता, भोपाल श्री संजय मनोरिया, मंडल अभियंता (मुख्यालय) श्री श्याम नागर,क्षेत्रीय प्रबंधक, IRCTC श्री आर. भट्टाचार्य, संयुक्त महाप्रबंधक / पर्यटन, IRCTC श्री राजेन्द्र बोरबन मौजूद रहे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    मुफ्त बिजली की ओर कदम: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से निशि हुईं लाभान्वित, लगाया सोलर प्लांट

    March 15, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को लखनऊ में सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे धनराशि

    March 15, 2026

    मौसम बदलेगा मिजाज: तेज धूप के बाद हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    March 15, 2026

    राहुल की हल्की भाषा पर सीएम का बयान, कहा- वैश्विक हालात को समझें, कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है

    March 15, 2026

    भोपाल नगर निगम घोटाला: सेवतकर को हटाकर दूसरे को सौंपा वित्त विभाग, लोकायुक्त ने दर्ज की थी FIR

    March 15, 2026

    अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुफ्त बिजली की ओर कदम: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से निशि हुईं लाभान्वित, लगाया सोलर प्लांट

    March 15, 2026

    नौसेना ने ली कमान, होर्मुज से LPG संकट को हल किया, भारत के जहाज अब तेजी से जाएंगे

    March 15, 2026

    बीजेपी का थलापति विजय को बड़ा ऑफर: डिप्टी CM का पद और 80 सीटें

    March 15, 2026

    बंगाल में चुनावी बिगुल, दो चरणों में मतदान की घोषणा

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.