Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रामनवमी पर राम राजा सरकार को 25 क्विंटल शुद्ध देसी घी के लड्डू का लगेगा भोग
    मध्यप्रदेश

    रामनवमी पर राम राजा सरकार को 25 क्विंटल शुद्ध देसी घी के लड्डू का लगेगा भोग

    AdminBy AdminApril 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामनवमी पर राम राजा सरकार को 25 क्विंटल शुद्ध देसी घी के लड्डू का लगेगा भोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    निवाड़ी

    रामनवमी के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। श्रीराम नवमी पर ओरछा में तीन दिवसीय आयोजन होगा। जिसमें आज राम नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें कोलकाता से आए कारीगर और दिल्ली से आए दो ट्रक फूलों से राम राजा सरकार का दरबार सजाया जाएगा।

    साल में दो बार ही होती है मंगला आरती
    निवाड़ी जिले के धार्मिक नगरी ओरछा में श्रीराम नवमी के पर्व पर तीन दिवसीय खास आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड के लोग यहां पर अपने आराध्य श्रीराम को राजा के रूप में पूजते हैं, ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर हर साल खास आयोजन किए जाते हैं। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। 6 अप्रैल को श्रीराम नवमी के पर्व पर दोपहर 12:00 बजे जहां विधि-विधान से भगवान के जन्मोत्सव की रस्म अदा की जाएगी। तो इसी दिन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा की खास बात यह होती है कि यहां पर मां कौशल्या की जगह रानी कुंवर गणेश की झांकी सजाई जाती है। वहीं 7 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे मंगला आरती होगी तो 8 अप्रैल को भगवान की पालना झांकी सजाई जाएगी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। बता दें कि, श्रीराम नवमी के बाद की मंगला आरती का यहां पर विशेष महत्व होता है। वर्ष में दो बार ही भगवान की मंगला आरती की जाती है।

    बनाए जा रहे 25 क्विंटल बूंदी के शुद्ध देशी घी के लड्डू
    राम राजा मंदिर के व्यवस्थापक तहसीलदार सुमित गुर्जर ने बताया कि, भगवान के जन्मोत्सव पर मंदिर के प्रांगण को सजाने के लिए दिल्ली से दो ट्रक फूल मंगाए गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता से कारीगर भी आए हैं। जो इन फूलों से मंदिर को सजाएंगे। वहीं श्रीराम नवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को लड्डुओं का प्रसाद दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 क्विंटल बूंदी के शुद्ध देशी घी के लड्डू बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका प्रसाद अर्पित होने के बाद श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे मंदिर की फूलों से आकर्षक सज्जा की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम नवमी पर भगवान पीली बसंती रंग की पोशाक धारण करेंगे।

    ओरछा नगर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत ने बताया कि, रामनवमी के दिन ओरछा में पधार रहे श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे नगर में लाइट की व्यवस्था की गई है। खंभों पर जगह-जगह लाइट लगाई जाएगी। और पूरी नगर को झालरों से सजाया जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    नेशनल लोक अदालत में बड़ी राहत: रायपुर में आपराधिक व चेक बाउंस के लंबित मामलों का निपटारा

    March 15, 2026

    LPG संकट से बेहाल MP: होटल में गैस की कमी, मेन्यू में बदलाव; घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे की लंबी कतार

    March 15, 2026

    सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

    March 15, 2026

    उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा संबंधी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त

    March 15, 2026

    मिशन वात्सल्य के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    March 15, 2026

    सीएम योगी ने सहारनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा की, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आसिम मुनीर के साथ पहलगाम में मचाई तबाही, अब मोस्ट वांटेड आतंकी

    March 15, 2026

    नेशनल लोक अदालत में बड़ी राहत: रायपुर में आपराधिक व चेक बाउंस के लंबित मामलों का निपटारा

    March 15, 2026

    LPG संकट से बेहाल MP: होटल में गैस की कमी, मेन्यू में बदलाव; घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे की लंबी कतार

    March 15, 2026

    बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगा घोषणा

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.