Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मिशन लाइफ को गंभीरता से लें, विस्तृत कार्ययोजना बनाकर करें काम : श्री कुशवाह
    मध्यप्रदेश

    मिशन लाइफ को गंभीरता से लें, विस्तृत कार्ययोजना बनाकर करें काम : श्री कुशवाह

    AdminBy AdminApril 5, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिशन लाइफ को गंभीरता से लें, विस्तृत कार्ययोजना बनाकर करें काम : श्री कुशवाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर
    “मिशन लाइफ” को संबंधित विभागों के अधिकारी गंभीरता से लें। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए इसमें कोई ढ़िलाई न हो। सभी विभाग मिशन लाइफ की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और उसे क्रियान्वित करने के लिये कैलेण्डर भी निर्धारित करें। यह बात सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कही। उन्होंने ग्वालियर की दीर्घकालिक पेयजल व्यवस्था के लिये मूर्तरूप लेने जा रही चंबल प्रोजेक्ट में पाइप लाईन बिछाने का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में महत्वपूर्ण चंबल प्रोजेक्ट, रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, एलीवेटेड रोड, निर्माणाधीन सड़कें व विकास कार्यों सहित केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

    शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किया गया “मिशन लाइफ” अभियान जलवायु परिवर्तन के गंभीर दुष्परिणामों से न केवल पर्यावरण और लोगों की जिंदगी बचाने पर केन्द्रित है, बल्कि इसका सीधा संबंध आर्थिक प्रगति से भी है। इसलिये सभी संबंधित विभाग विस्तृत कार्ययोजना बनाकर मिशन की गतिविधियों को धरातल पर लाएं। उन्होंने कहा इस मिशन में ऊर्जा व जल का संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करना, ई-वेस्ट व अन्य कचरे में कमी लाना, टिकाऊ खाद्य व्यवस्था एवं स्वस्थ जीवन शैली शामिल है। सांसद श्री कुशवाह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन के तहत प्रोजेक्ट तैयार करें। इन्हें मंजूरी दिलाकर केन्द्र व राज्य सरकार से धनराशि दिलाई जायेगी।

    बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर व भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार व वन मंडलाधिकारी श्री अंकित पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

    सांसद श्री कुशवाह ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंबल प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाईवे को निर्धारित धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसलिए जल्द से जल्द एनओसी जारी करें, जिससे पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि पर्याप्त संख्या में पाइप का निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा कराया जा चुका है।  बैठक में विधायक श्री मोहन सिंह राठौर ने भी जिले के ग्रामीण अंचल के विकास एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए।

    संयुक्त निरीक्षण कर वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया पूरी करें
    दिशा की बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने जोर देकर कहा कि वन विभाग की एनओसी न मिलने की वजह से विकास कार्य प्रभावित न हों। इसके लिये सभी संबंधित विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करें और एनओसी की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने बैठक में मौजूद वन मण्डलाधिकारी से कहा कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही जिस स्तर से भी एनओसी जारी होना हो, तत्परता से जारी कराई जाए। श्री कुशवाह ने कहा सोन चिरैया अभ्यारण्य से डीनोटिफाइड हुए क्षेत्र में स्थित गाँवों में वन विभाग की एनओसी की वजह से मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य रूकने नहीं चाहिए। वन विभाग के अधिकारी इन गाँवों से संबंधित विकास कार्यों के लिये तत्परता से एनओसी जारी कराएं।

    डीपीआर के अनुसार हों रेलवे स्टेशन के काम, श्रमिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो
    सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट के सभी काम डीपीआर के अनुसार कराए जाएं। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर बनाए गए पुल की सीढ़ियों की चौड़ाई कम होने की ओर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। दुर्घटना की पुनरावृत्ति कदापि न होने पाए। श्री कुशवाह ने कहा कि जल्द ही रेलवे के डीआरएम के साथ बैठक कर रेलवे स्टेशन के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर भौतिक रूप से 54 प्रतिशत व वित्त्तीय रूप से 49 प्रतिशत काम हो चुका है।

    एलीवेटेड रोड के पहले चरण के कार्यों को पहले पूरा कराएं
    सांसद श्री कुशवाह ने एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पहले पूर्ण कराने के लिये कहा, जिससे प्रथम चरण का उपयोग हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रथम चरण में 232 स्लैब डाले जाने हैं, इनमें से 100 स्लैब डाले जा चुके हैं।

    नहर टूटने की जाँच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कराएँ एफआईआर
    वीरपुर बांध भरने के लिये ककैटो-पहसारी बाँध से बनाई गई नहर के एक स्थान पर टूट जाने की बात सामने आने पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने नाराजगी जताई। उन्होंने समिति गठित कर इसकी जाँच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नहर को दुरुस्त कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएँ। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीरपुर तालाब के भराव क्षेत्र में अतिक्रमण न होने पाए, इसका खास ध्यान रखा जाए।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shri Kushwaha
    Admin

    Related Posts

    नेशनल लोक अदालत में बड़ी राहत: रायपुर में आपराधिक व चेक बाउंस के लंबित मामलों का निपटारा

    March 15, 2026

    LPG संकट से बेहाल MP: होटल में गैस की कमी, मेन्यू में बदलाव; घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे की लंबी कतार

    March 15, 2026

    सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

    March 15, 2026

    उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा संबंधी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त

    March 15, 2026

    मिशन वात्सल्य के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    March 15, 2026

    सीएम योगी ने सहारनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा की, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान जंग के बीच मोजतबा खामेनेई रूस पहुंचे, पुतिन ने उन्हें विमान से उड़ा लिया

    March 15, 2026

    जब रिश्ता और आत्मसम्मान में चुनना पड़े… प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सही रास्ता

    March 15, 2026

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अमेरिकी एजेंसी का दावा, विमान पहले से ही खराब था

    March 15, 2026

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आसिम मुनीर के साथ पहलगाम में मचाई तबाही, अब मोस्ट वांटेड आतंकी

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.