Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»रिजर्व बैंक के फैसले से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के…
    देश

    रिजर्व बैंक के फैसले से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के…

    By June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रिजर्व बैंक के फैसले से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रिजर्व बैंक के फैसले से पहले शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स आज 75,031.79 पर ओपन हुआ।

    जबकि सुबह 9.18 मिनट पर सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत 75,005 पर ट्रेड कर रहा था। एक वक्त पर सेंसेक्स 74,941.88 पर ट्रेड कर रहा था।

    वहीं, निफ्टी आज 22,821.85 पर खुला। एनएसई की बात करें तो यह 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,806.45 पर ट्रेड कर रहा था।

    इस मामूली गिरावट के बीच भी अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

    कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

    शेयर बाजार की निगाह आज रिजर्व बैंक के फैसलों पर रहेगी। बुधवार को शुरू हुई केंद्रीय बैंक की द्विमासिक बैठक के परिणाम आज सामने आएंगे।

    इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार एक बार फिर बढ़त बनाने में सफल रहा था। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए थे।

    इन शेयरों पर रखें नजर

    आज हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, पीबी फिनटेक, टाटा केमिकल्स, इंडियन ऑयल के प्रदर्शन पर निगाह रखनी होगी।

    इसके अलावा रेल विकास निगम, बजाज फिनसर्व ने भी कुछ घोषाणाएं की हैं ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है।

    एक्सपर्ट दे रहे हैं इन शेयरों को खरीदने की सलाह

    एक्सपर्ट विशाल पारिख के अनुसार आज जेएसडब्ल्यू एनर्जी, हैवेल्स और जेके सीमेंट पर दांव लगाया जा सकता है। उन्होंने जेएसडब्ल्यू के लिए 625 रुपये का टारगेट प्राइस और 611 रुपये का स्टॉप लॉस दिया है।

    हैवेल्स के लिए एक्सपर्ट की तरफ से 1839 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। यहां स्टॉप लॉस 1800 रुपये है।

    2 दिन में निवेशकों ने की 21 लाख करोड़ रुपये की कमाई

    शेयर बाजार में दो दिनों की मजबूती के बाद बृहस्पतिवार को निवेशकों की पूंजी 13.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 692.27 अंक उछलकर 75,074.51 अंक पर बंद हुआ।

    कारोबार के दौरान यह 915.49 अंक बढ़कर 75,297.73 अंक पर पहुंच गया था। मंगलवार की भारी गिरावट के बाद दो दिनों में बीएसई सूचकांक 2,995.46 अंक बढ़ गया।

    शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के कारण, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 21,05,298.11 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,89,003.38 करोड़ रुपये (4.98 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

    मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “चुनाव संबंधी अनिश्चितता अब लगभग समाप्त हो चुकी है और राजग सरकार बनाने के लिए तैयार है।

    ऐसे में लगातार दूसरे सत्र में भी माहौल सकारात्मक बना रहा और चौतरफा शानदार लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स 75 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।”

    (एजेंसी के इनपुट के साथ)

    (यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ कर फैसला लें।)

    The post रिजर्व बैंक के फैसले से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    हवाई सफर में संकट, रेल ने संभाला मोर्चा: 4 प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ाई गई सीटें, देखें पूरी लिस्ट

    December 5, 2025

    गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक: राष्ट्रपति पुतिन ने विश्व शांति में योगदान को बताया अमूल्य

    December 5, 2025

    रूस के बाजार में भारतीय आयुर्वेद का बोलबाला, भृंगराज-त्रिफला की बढ़ती मांग

    December 5, 2025

    आने वाले दो दिन ठंड की मार, राजधानी में पारा गिरने की संभावना

    December 5, 2025

    DGCA ने रोस्टर नियमों में ढील देकर सुलझाया IndiGo विवाद, कंपनी की गलती से देशभर में मचा था हाहाकार

    December 5, 2025

    भारत करेगा रूसियों को 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीज़ा जारी, PM मोदी ने की घोषणा

    December 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 6 दिसंबर: जानें, मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा

    December 5, 2025

    बिना इजाजत लगेगा स्मार्ट मीटर! MP सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद

    December 5, 2025

    नेताओं की फिजूलखर्ची पर उमा भारती का हमला: बोले—‘काला धन शादियों में किया जाता है खर्च’

    December 5, 2025

    पाकिस्तान का परमाणु ‘बटन’ अब असीम मुनीर के पास, क्या बढ़ेगा भारत के लिए खतरा?

    December 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.