Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»रामनवमी जुलूस पर फेंके गए अंडे… पालघर में तनाव, एक संदिग्ध हिरासत में
    देश

    रामनवमी जुलूस पर फेंके गए अंडे… पालघर में तनाव, एक संदिग्ध हिरासत में

    AdminBy AdminApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामनवमी जुलूस पर फेंके गए अंडे… पालघर में तनाव, एक संदिग्ध हिरासत में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पालघर

    रामनवमी के जुलूस पर एक और हमले की खबर है। महाराष्ट्र के पालघर में कथित तौर पर कुछ लोगों ने रैली पर अंडे फेंके। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। इधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी ने जुलूस पर पथराव के आरोप लगाए हैं। इससे जुड़े वीडियो भी साझा किए गए हैं, जिसमें वाहनों के कांच फूटे नजर आ रहे हैं।

    हालांकि स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। इलाके में रात भर भारी पुलिस बल रहा। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए जा रहे हैं।
    सकल हिंदू समाज की बाइक रैली पर हमला

        पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित रैली चिखलडोंगरी के सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी और विरार (पश्चिम) के ग्लोबल सिटी में पिंपलेश्वर मंदिर जा रही थी, तभी यह घटना हुई।
        जुलूस में करीब 100 से 150 मोटरसाइकिल, एक रथ और दो टेम्पो शामिल थे, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जब रैली में शामिल लोग पिंपलेश्वर मंदिर के पास पहुंचे, तो कुछ मोटरसाइकिल सवार साइड स्ट्रीट से जा रहे थे, तभी पास की एक इमारत से कथित तौर पर अंडे फेंके गए।
        इससे भक्तों में गुस्सा भड़क गया और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद बोलिंज पुलिस स्टेशन के कर्मी मौके पर गए और स्थिति को नियंत्रण में किया।
        पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

    कोलकाता में भी हमले का मामला, भाजपा भड़की

    इससे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी जुलूस में हिस्सा लेकर लौट रहे लोगों पर मुस्लिम बहुल इलाके में हमले का आरोप लगा है। आरोप भाजपा सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लगाया। मजूमदार ने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

    वहीं पुलिस का कहना है कि शोभायात्रा से लौट रहे लोगों पर हमले की कोई घटना नहीं हुई है। उल्टा पुलिस ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने की कोशिश की।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ram Navami
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, मंदिर से लौट रहे थे यात्री

    March 15, 2026

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अमेरिकी एजेंसी का दावा, विमान पहले से ही खराब था

    March 15, 2026

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आसिम मुनीर के साथ पहलगाम में मचाई तबाही, अब मोस्ट वांटेड आतंकी

    March 15, 2026

    बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगा घोषणा

    March 15, 2026

    बादशाह को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, लॉरेंस ने कहा- अगली बार गोली माथे पर

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, मंदिर से लौट रहे थे यात्री

    March 15, 2026

    मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से 10 सिलेंडर और 47 गैस बुक बरामद

    March 15, 2026

    दवाओं की ताकत बढ़ाने का ‘सीक्रेट’ मिला, कैंसर उपचार में बड़ी कामयाबी

    March 15, 2026

    कोर्ट का अहम फैसला: लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर एफआईआर रद्द, आपसी सहमति से बने संबंध को रेप नहीं माना जा सकता

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.