Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»देहरादून चिंतन शिविर में भिक्षा मुक्त अभियान का कैंपेन का प्रेजेंटेशन होगा
    मध्यप्रदेश

    देहरादून चिंतन शिविर में भिक्षा मुक्त अभियान का कैंपेन का प्रेजेंटेशन होगा

    AdminBy AdminApril 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देहरादून चिंतन शिविर में भिक्षा मुक्त अभियान का कैंपेन का प्रेजेंटेशन होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     इंदौर

     भिक्षा वृत्ति से मुक्त देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब अन्य शहरों के लिए प्रेरक भूमिका निभाएगा। इंदौर के इस अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना के बाद अब सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सात-आठ अप्रैल को देहरादून में आयोजित चिंतन शिविर में इस अभियान का प्रजेंटेशन भी राज्य सरकार देगी, ताकि देश के अन्य प्रदेश भी इस अभियान से प्रेरित हो सकें।

    इंदौर इस तरह का पहला शहर भी बना जहां भिक्षा लेने और लेने पर प्रकरण दर्ज किया गया। शहर को भिक्षा मुक्त करने में प्रशासन को करीब एक वर्ष का समय लगा है। फरवरी-2024 में शुरू हुए इस अभियान को तीन चरण में चलाया गया। भिक्षा देने और लेने वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। दल ने 825 वयस्क लोगों का रेस्क्यू कर सेवाधाम आश्रम भेजा।

    भिखारियों को सामान देने पर होगा केस दर्ज

    करीब 115 बच्चों को बाल देखरेख संस्थान में रखा। इसी वर्ष दो जनवरी को कलेक्टर ने एक आदेश भी जारी किया था। आदेश के अनुसार जो व्यक्ति भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कोई भी चीज देता है या इनसे कोई सामान खरीदता हैं, तो उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

    इसी कड़ी में अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों पर अब तक आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हुआ है। अभियान में भिक्षावृत्ति में लिप्त 172 बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया जा चुका है। बच्चों के स्वजन को भी रोजगार दिलाया जा रहा है। इसी माह में 50 लोगों को रोजगार दिलाया जाएगा।

    एक हजार रुपये का इनाम

    अभियान के तहत प्रशासन ने नवाचार भी किया। इसमें भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों की सूचना देने पर एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा हुई। प्रशासन अब तक 28 लोगों को एक हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित भी कर चुका है। प्रशासन की यह सूचना सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई कि देशभर से काल आने लगे।

    इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करना आसान नहीं था

    इस अभियान में सबसे बड़ी कठिनाई यह थी कि पकड़े जाने पर भिक्षुक खुद को भिक्षुक नहीं मानता था। इसलिए दल ने वीडियो रिकार्डिंग की। दल के सामने यह भी समस्या थी कि रेस्क्यू किए गए भिक्षुकों में से यह छांटना कि कौन भिक्षुक आगे भिक्षावृत्ति छोड़ देगा और कौन यह नहीं छोड़ेगा, किसको अल्पकाल के लिए रखकर छोड़ दिया जाए और किसको सेवा धाम उज्जैन भेजा जाए।

    अभियान के कारण भिक्षुकों ने समय और जगह दोनों बदल ली। दूसरे राज्यों से आने वाले भिक्षुक समूह में वर्षो से इंदौर में रह रहे थे, उनकी काउंसिलिंग कर वापस भेजना दल के लिए चुनौतीपूर्ण काम था। कई बार टीम के साथ धक्का-मुक्की और छीना-झपटी की कोशिश भी हुई, लेकिन दल ने हर बार समझाइश देकर अपना अभियान जारी रखा।

    देहरादून में होगा चिंतन शिविर

        प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फार एक्सीलेंस के लिए इस अभियान का नाम भेजा गया है। इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं। साथ ही देहरादून में होने वाले चिंतन शिविर में इस प्रोजेक्ट को पूरे देश के सामने रखा जाएगा। – दिनेश मिश्रा, प्रभारी, भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान

    दूसरे राज्य ले रहे अभियान की जानकारी

        अभियान में बेहतर परिणाम आए हैं। इंदौर की राह पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस अभियान को लागू किया गया है। साथ ही अन्य राज्यों से भी अभियान को लेकर जानकारी ली जा रही है। – आरएन बुधोलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला व बाल विकास विभाग

    मुहिम से आम लोगों को सीधे जोड़ा

        शहरवासियों की जागरूकता के कारण ही अब चौराहों पर पहले की तरह भिक्षुक नजर नहीं आते हैं। पहले भी इस तरह के प्रयास किए गए थे, लेकिन इस बार इस मुहिम से आम लोगों को सीधे जोड़ा। इसके सकारात्मक परिणाम आए। –आशीष सिंह, कलेक्टर इंदौर

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    begging
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हुआ प्रदेश का महिला-बाल सुरक्षा तंत्र

    March 14, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

    March 14, 2026

    कालाबाजारी में 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार, 19 लोगों पर अभियोजन

    March 14, 2026

    न्याय तक सबकी पहुंच: श्रवण बाधित पेशेवरों के लिए MP में शुरू हुआ देश का पहला भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम

    March 14, 2026

    जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल हुआ सक्रिय

    March 14, 2026

    पंचायत शिक्षकों को मिलेगा सरकारी कर्मचारियों जैसा वेतनमान, बड़ी राहत की खबर

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हुआ प्रदेश का महिला-बाल सुरक्षा तंत्र

    March 14, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

    March 14, 2026

    कालाबाजारी में 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार, 19 लोगों पर अभियोजन

    March 14, 2026

    न्याय तक सबकी पहुंच: श्रवण बाधित पेशेवरों के लिए MP में शुरू हुआ देश का पहला भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.