Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»10 साल बाद आरसीबी ने मुंबई को उसके घर में हराया, हार्दिक-तिलक की तूफानी पारी नहीं आई काम, MI की चौथी हार
    खेल

    10 साल बाद आरसीबी ने मुंबई को उसके घर में हराया, हार्दिक-तिलक की तूफानी पारी नहीं आई काम, MI की चौथी हार

    AdminBy AdminApril 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    10 साल बाद आरसीबी ने मुंबई को उसके घर में हराया,  हार्दिक-तिलक की तूफानी पारी नहीं आई काम, MI की चौथी हार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 12 रनों से मैच हार गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम ये मैच जीत सकती है लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम लम्हों में कमाल प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला दी. आरसीबी के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि इस टीम ने पूरे 10 साल के बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया है.

    आरसीबी की तीसरी जीत

    आरसीबी की ये इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत है. वो अंक तालिका में नंबर तीन पर है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम चौथा मैच हारी है और वो 8वें स्थान पर है. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने भी 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. हेजलवुड और यश दयाल को 2-2 विकेट मिले.

    हार्दिक-तिलक की मेहनत बेकार

    मुंबई इंडियंस एक वक्त मैच में आ गई थी और इसकी वजह हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की तूफानी पारी थी. हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 42 रन बनाए. तिलक ने 29 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. लेकिन ये पारियां भी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी.तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पंड्या के आउट होते ही मुंबई इंडियंस की हार तय हो गई. मुंबई ने 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या का विकेट खोया और फिर आखिरी ओवर में क्रुणाल पंड्या ने तीन विकेट लेकर आरसीबी को मैच जिता दी.

    ऐसी रही आरसीबी की पारी

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर फिल साल्ट को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने आतिशी पारी खेली. देवदत्त पड्डीकल भी लय में दिखे. हालांकि, पड्डीकल 9वें ओवर में 37 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. लेकिन 15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने कोहली और लियाम लिविंगस्टन दोनों को आउट किया. विराट कोहली ने 42 गेंद में 67 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने कमाल की बल्लेबाजी की. पाटीदार ने 32 गेंद में 64 रन बनाए, जिसके दम पर आरसीबी ने 5 विकेट खोकर मुंबई के सामने 222 रनों का लक्ष्य खड़ा किया.

    ऐसी रही मुंबई की पारी

    222 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन रोहित शर्मा 17 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद चौथे ओवर में रकल्टन भी आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 17 रन निकले. इसके बाद सूर्यकुमार य़ादव ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 12वें ओवर में वो भी आउट हो गए. सूर्या के बल्ले से 28 रन  निकले. इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा का तूफान आया. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. हार्दिक ने 15 गेंद में 42 रन बनाए तो तिलक ने 29 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई आसानी से ये मैच जीत जाएगी. लेकिन भुवी ने मैच पलट दिया. आखिरकार मुंबई की टीम 209 रन ही बना सकी.

    पहले एक नजर हार्दिक-तिलक के कमाल पर

    222 रनों के लक्ष्य के जवाब में जब मुंबई की टीम मैदान में उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. जब सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा था तब मुंबई 12 ओवर में केवल 99 रन ही बना सकी थी. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए पहुंचे. दूसरी ओर तिलक वर्मा थे. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. तिलक-हार्दिक ने 34 गेंद में 89 रन जोड़े. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई ये मैच जीत जाएगी.

    फिर ऐसे पलटा मैच

    18वां ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए. उस वक्त मुंबई को जीत के लिए 34 रन ही चाहिए थे. लेकिन भुवी ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया और सधी हुई गेंदबाजी की. उस ओवर में भुवी ने केवल 14 रन दिए. इसके बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड ने हार्दिक को भी आउट कर दिया. यहीं से मैच एक बार फिर आरसीबी के पाले में आ गया.

    आईपीएल 2025 के मैच नंबर-20 में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब आरसीबी ने मुंबई को उसके घर यानी की वानखेड़े के मैदान में शिकस्त दी हो. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे. कोहली और रजत पाटीदार ने फिफ्टी जड़ी थी. मुंबई को जीत के लिए 222 रन बनाने थे. लेकिन मुंबई 209 रन ही बना सकी. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured RCB
    Admin

    Related Posts

    नमो भारत की स्पीड का कमाल, सराय काले खां से बेगमपुल तक 39 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

    February 20, 2026

    जेल में बंद सुशील कुमार को राहत मिलेगी या नहीं? हाईकोर्ट ने पुलिस को भेजा नोटिस

    February 20, 2026

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    February 20, 2026

    जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर, कोच ने भारत को दी चेतावनी- मुकाबला होगा कड़ा

    February 20, 2026

    जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, हार्दिक सिंह बोले- सोच है पॉजिटिव और अटैकिंग

    February 20, 2026

    योगी सरकार की सौगात: शिक्षामित्रों की तनख्वाह 10 से बढ़कर 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नमो भारत की स्पीड का कमाल, सराय काले खां से बेगमपुल तक 39 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

    February 20, 2026

    छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री

    February 20, 2026

    “स्वाद अच्छा न लगे तो थूक देना…” कहकर दिया नशीला पाउडर, हिंदू छात्रा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया

    February 20, 2026

    जेल में बंद सुशील कुमार को राहत मिलेगी या नहीं? हाईकोर्ट ने पुलिस को भेजा नोटिस

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.