Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ का ट्रेलर रिलीज
    मनोरंजन

    टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ का ट्रेलर रिलीज

    AdminBy AdminApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ का ट्रेलर रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स

    हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म मिशन इम्पॉसिबल सीरीज का आठवां और संभवतः अंतिम चैप्टर है, जिसने दुनियाभर के फैंस के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है। 2 मिनट 12 सेकेंड के इस ट्रेलर में टॉम क्रूज अपने फेमस किरदार एथन हंट के रूप में लौटे हैं, जो एक बार फिर असंभव मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। ट्रेलर में एक्शन, रोमांच और भावनाओं का शानदार मिक्सचर देखने को मिला है, जो फैंस को सिनेमाघरों की ओर खींचने के लिए काफी है।

    ट्रेलर की शुरुआत 1969 की पहली 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म के फुटेज से होती है, जो इस फ्रेंचाइजी की लंबी यात्रा को दिखाती है। टॉम क्रूज को स्कूबा डाइविंग करते, बाइप्लेन से उड़ान भरते और हैरतअंगेज स्टंट करते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में उनकी आवाज गूंजती है, 'हमारी जिंदगी किसी एक काम से परिभाषित नहीं होती, हमारा जीवन हमारे विकल्पों का योग है।' यह डायलॉग फैंस को इमोशनल करने के साथ-साथ इस बात का संकेत देता है कि यह फिल्म एथन हंट की कहानी का अंत हो सकती है।

    फैंस हुए भावुक, ट्रेलर पर जबरदस्त रिएक्शन

    'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर के अंत में टॉम क्रूज का डायलॉग, 'मुझे एक आखिरी बार भरोसा करने की जरूरत है' फैंस के लिए इमोशनल पल बन गया है। कई यूजर्स ने इसे फ्रेंचाइजी के समापन का संकेत मानते हुए अपनी भावनाएं जताई हैं। एक फैन ने लिखा- ये एक पूरे दौर का अंत है, किंग अपना आखिरी शब्द कहेगा, तो वहीं दूसरे ने कहा- एक आखिरी मिशन, लेकिन लीजेंड हमेशा रहते हैं।

    'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' की कास्ट और बजट

    फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, वैनेसा किर्बी और एंजेला बैसेट जैसे सितारे नजर आएंगे। 3300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनी यह फिल्म 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में कहानी को पूरी तरह से उजागर नहीं किया गया है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फैंस का मानना है कि यह फिल्म न सिर्फ एक्शन का डोज देगी, बल्कि इमोशनल तरीके से भी उन्हें जोड़ेगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    कियारा की बिकिनी तस्वीर पर राम गोपाल वर्मा के अश्लील कमेंट्स, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

    March 6, 2026

    मंदाना करीमी ने कहा- खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटना चाहती हूं, इंडिया में धोखा हुआ

    March 6, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स का खुलासा: निक जोनस बोले– उन्हें गर्म रहना पसंद

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी – ‘पगला जईबा लोग’

    March 5, 2026

    इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

    March 7, 2026

    बर्मिंघम में लक्ष्य सेन की स्वर्णिम दौड़, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    March 7, 2026

    नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, देवजी के बाद 124 माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.