Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»कई इलाकों में झुलसाएगी गर्मी; बिहार के इन आठ जिलों में तेज हवा बारिश के आसार
    राज्य

    कई इलाकों में झुलसाएगी गर्मी; बिहार के इन आठ जिलों में तेज हवा बारिश के आसार

    By June 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कई इलाकों में झुलसाएगी गर्मी; बिहार के इन आठ जिलों में तेज हवा बारिश के आसार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई। बताते चले की मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्य स्तर की जबकि दक्षिण भाग के एक दो स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिलों के एक दो स्थानों में तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।  इसके अलावा राज्य के दक्षिण भाग के जहानाबाद, गया जिला के एक दो स्थानों पर गर्म एवं आर्द्र दिन होने की संभावना बताई गई है।

    पटना समेत इन जिलों में पड़ेगी गर्मी

    मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के दक्षिण पश्चिम बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले का तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की बात बताई गई है। ठीक उसी प्रकार दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने के बाद बताई गई है। वहीं उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भाग में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री रहने की बात बताई गई है।

    औरंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी

    पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जिन जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान 24 घंटे के दौरान दर्ज की गई,वह जिले इस प्रकार हैं। डेहरी 40.4 डिग्री सेल्सियस, बक्सर 40.01 डिग्री, भोजपुर 40.8 डिग्री, वैशाली 41.01 डिग्री, औरंगाबाद 40.9 डिग्री, अरवल 40.5 डिग्री और बिक्रमगंज 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना 38.4 डिग्री, गया 41.2  डिग्री, भागलपुर 37.4 डिग्री, पूर्णिया 34.7 डिग्री, बाल्मीकि नगर 36.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर 34.8 डिग्री, छपरा 37.6 डिग्री, दरभंगा 33.4 डिग्री, सुपौल 34.2 डिग्री, फारबिसगंज 35.02 डिग्री, मधुबनी 32.9 डिग्री, मोतिहारी 37.01 डिग्री, शेखपुरा 39.4 डिग्री, गोपालगंज 40.02 डिग्री, जमुई 39.4 डिग्री, बक्सर 42.8 डिग्री, भोजपुर 41.7 डिग्री, वैशाली 39.4  डिग्री, औरंगाबाद 43.01 डिग्री, बेगूसराय 35.5 डिग्री, बांका 38.4 डिग्री, कटिहार 34.01 डिग्री, नवादा 41.3 डिग्री, हरनौत 40.01 डिग्री, अररिया 34.4 डिग्री, जीरादेई 40.02 डिग्री, पूसा 34.5 डिग्री, किशनगंज 32.5 डिग्री, अरवल 42.01 डिग्री, बिक्रमगंज 42.01 डिग्री और मुंगेर 39.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अररिया में सबसे अधिक बारिश हुई

    24 घंटे के दौरान बिहार राज्य के उत्तरी भागों में एक दो जगह हल्के से मध्यम वर्षा हुई। अररिया 35.5 एमएम, सुपौल 23.8 एमएम, फारबिसगंज 23.4 एमएम, कटिहार 23.0 एमएम एवं मोतिहारी 16.1 एमएम वर्षा हुई। दिन का तापमान बिहार के दक्षिण मध्य एवं पश्चिमी भाग में अपने सामान से दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड अधिक यानी 40 डिग्री से ऊपर रहा। शेष भाग में 40 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे रहा। बिहार के इन दोनों भागों में उष्ण और उमस गर्मी बनी रही और आगे भी बनी रहेगी। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा का पूर्वी भाग आज भी उप हिमालय पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर पर आकर रुका हुआ है। समुद्र तल से नौ किलोमीटर ऊपर एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवर्ती संरक्षण झारखंड होते हुए अब पश्चिम बंगाल तक जा रही है। अभी बिहार में दो तरह से हवा आ रही है। उत्तरी बिहार में नमीयुक्त बंगाल की खाड़ी से आ रही है एवं दक्षिण बिहार में पश्चिमी हवा आ रही है। इसके परिणाम स्वरूप के अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तरी बिहार में तराई वाले जिलों में मेघ गर्जन तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हल्की से मध्यम वर्षा होगी। दक्षिण बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक दो जगह पर शाम या सुबह के समय तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

    February 6, 2026

    जनकल्याण को बढ़ावा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौगातें प्रदान कीं

    February 6, 2026

    द्विपक्षीय संवाद को बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात में स्विस सांसद निक्लाउस सैमुअल गुगर

    February 6, 2026

    एनसीसी के अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा से मजबूत हो रहा लोकतंत्र

    February 6, 2026

    उज्जैन में 500 हैक्टेयर क्षेत्र में वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर के निर्माण की तैयारी तेज

    February 6, 2026

    बिजली कंपनी के वॉट्सएप चैटबॉट से बिल डाउनलोड और बिल भुगतान की सुविधा

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    7 फरवरी का राशिफल: इन राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति से बदल सकती है किस्मत

    February 6, 2026

    संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

    February 6, 2026

    ‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमला टाला’, पुतिन को कैसे किया समझाया, जानें राज

    February 6, 2026

    जनकल्याण को बढ़ावा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौगातें प्रदान कीं

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.