Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मोहला : कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा 2025 का किया शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    मोहला : कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा 2025 का किया शुभारंभ

    AdminBy AdminApril 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोहला : कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा 2025 का किया शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मोहला : कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा 2025 का किया शुभारंभ

    आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे मुन्नों बच्चों ने देशभक्ति गीतों से मोहा कलेक्टर का मन
             
    मोहला

    भारत सरकार द्वारा पोषण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में शुरू किए गए पोषण अभियान के अंतर्गत आज से पोषण पखवाड़ा 2025 का सातवां संस्करण प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्र मांडिंग पीडिंग धेनु एवं कटेंगाटोला में आयोजित पोषण पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ कर उपस्थित हितग्राहियों से संवाद किया। कलेक्टर ने केंद्रों में उपस्थित गर्भवती महिला श्रीमति लिकेश्वरी मंडावी, श्रीमति अमृता कोवाची, श्रीमति उत्तरा यादव और श्रीमति ललेश मंडावी का गोदभराई संस्कार कर उन्हंत संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने तथा स्वच्छता अपनाने की सलाह दी।
             कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के मासूम बच्चियों और बच्चों ने कलेक्टर को अपनी मधुर कविताओं और देशभक्ति गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति और खालो बेटा मूंगफली जैसी प्यारी कविताएं सुनाकर न केवल माहौल को आनंदमय बना दिया। बल्कि यह भी दिखा दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा के साथ संस्कारों का भी संचार हो रहा है। कलेक्टर  ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा छोटे बच्चों में देशप्रेम और अभिव्यक्ति की कला देखकर हृदय प्रसन्न हो गया।
             कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना  के संबंध में गर्भवती महिलाओं एवं अन्य हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, स्वास्थ्य जांच और समुचित देखभाल सुनिश्चित करना है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे मिलने वाली राशि का उपयोग स्वास्थ्यवर्धक भोजन, आवश्यक पोषक तत्वों एवं नियमित स्वास्थ्य जांच करें ताकि माँ और शिशु दोनों स्वस्थ रहें।

           पोषण पखवाड़ा 2025 का उद्देश्य तकनीक और परंपरा के तालमेल से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाना है। यह पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक मनाया जा रहा है, जो कि बच्चे के जीवन के पहले 1,000 दिनों पर केंद्रित है यह समय बच्चे के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
            कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा हर बच्चे को स्वस्थ शुरुआत हर माँ को पोषण और हर परिवार को संतुलित आहार मिलना चाहिए। पोषण पखवाड़ा इस दिशा में एक सार्थक पहल है, जो जन जागरूकता और भागीदारी से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करता है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्रा, जिला पोषण समन्वयक एम्स, पर्यवेक्षकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1,484 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ के सरकारी महाविद्यालयों में 700 नए पदों पर भर्ती की शुरुआत

    March 14, 2026

    महिला अधिकारियों का वर्चस्व बढ़ा मोहन सरकार में, अब उन्हें मिल रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    March 14, 2026

    MP निगम-मंडल नियुक्ति अपडेट: लिस्ट जल्द जारी, जानें इंतजार की वजह

    March 14, 2026

    84 दिन का ही बचा पानी, नर्मदा लाइन का टी-कनेक्शन पूरा हो तो रोज हो सकेगा जलप्रदाय

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1,484 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ के सरकारी महाविद्यालयों में 700 नए पदों पर भर्ती की शुरुआत

    March 14, 2026

    सरकार कर सकती है मोबाइल डेटा पर नया टैक्स, हर GB डेटा के लिए एक्स्ट्रा चार्ज का सुझाव

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.