Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा मदरसे पर अवैध गतिविधियों होती है, इसकी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
    मध्यप्रदेश

    प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा मदरसे पर अवैध गतिविधियों होती है, इसकी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

    AdminBy AdminApril 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा मदरसे पर अवैध गतिविधियों होती है, इसकी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     पन्ना

    मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में खजुराहो सांसद और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पुरानी पन्ना की बीड़ी कॉलोनी में संचालित एक अवैध मदरसे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मदरसे पर अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए इसकी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब मीडिया कवरेज के लिए मौके पर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों और मदरसे से जुड़े लोगों ने पत्रकारों को घेर लिया और चिल्लाकर उनका कैमरा बंद करवा दिया.

    BJP सांसद वीडी शर्मा ने कहा, "मुझे एक अल्पसंख्यक समाज के भाई ने बताया कि पन्ना में एक अवैध मदरसा संचालित हो रहा है. सोचिए, जब पन्ना जैसे छोटे शहर में वक्फ के नाम पर गुंडे अवैध संपत्ति बना रहे हैं, तो पूरे देश में कितनी अवैध संपत्तियां हो सकती हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं. यह देश संवैधानिक तरीके से चलेगा."

    स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ जागरूक व्यक्तियों ने इस मदरसे के संचालक तांत्रिक अब्दुल रऊफ उर्फ हकीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि रऊफ करीब 10-12 साल पहले पन्ना में खाली हाथ आया था, लेकिन अब उसने धर्म की आड़ में चंदे का धंधा चमकाकर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से तकरीबन 5000 वर्गफीट भूमि पर भारी-भरकम मदरसा बना लिया है.

    आरोप है कि इस मदरसे की आड़ में वह करोड़ों रुपए की चंदा वसूली कर रहा है. स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि कुछ साल पहले इस मदरसे में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिसकी जांच की मांग लंबे समय से की जा रही है.

    जब मीडिया ने इस मामले की कवरेज के लिए बीड़ी कॉलोनी का दौरा किया, तो वहां मौजूद मदरसे से निकले लोगों और आसपास की करीब दर्जनभर महिलाओं ने पत्रकारों को घेर लिया. उन्होंने चिल्लाकर कैमरा बंद करवा दिया और पत्रकारों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस दौरान मदरसे के संचालक मौलाना तांत्रिक रऊफ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह मीडिया के सामने नहीं आए और शहर से बाहर होने की बात कहकर टाल गए.

    पन्ना के जागरूक नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने इस मदरसे की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई थी.

    पन्ना के वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद ने aajtak से बात करते हुए कहा, "यह बाहरी व्यक्ति है, जो करीब 10 साल पहले पन्ना में आया था. यह मुंबई, छत्तीसगढ़ आदि से चंदा लाकर अवैध वसूली करता है. मदरसे में सिर्फ चार बच्चे रहते हैं, लेकिन यह सरकारी जमीन पर बनाया गया है. इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है और सांसद महोदय के संज्ञान में भी लाया गया है. चंदे से करोड़ों की वसूली होती है, लेकिन हिसाब लाखों में दिखाया जाता है. हर साल घाटा बताते हैं, लेकिन जब यह पन्ना आया था, तब इसके पास कुछ नहीं था. अब करोड़ों की संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच होनी चाहिए. यह गोरिहार से आया है और इसकी शिक्षा यूपी में बताई जाती है, इसकी भी जांच होनी चाहिए."

    पत्रकार एमएस खान ने इस मामले पर कहा, "सदर बनते ही मुस्लिम लोग पन्ना के मौलाना और मुल्लों को अपने चंगुल में लेते हैं और बदले में यह मौलाना शहर में सदर बनाने में मदद करते हैं. यह उनका गठजोड़ चल रहा है. इस मदरसे की शिकायत कलेक्टर से की गई थी और अब सांसद महोदय के संज्ञान में भी आया है. एक न एक दिन इसे कानून के दायरे में आना ही पड़ेगा. यह मदरसा पूरी तरह अवैधानिक है. इसकी कमेटी का सरकार में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है, फिर भी यह लेटरहेड का इस्तेमाल करता है और शासन उस लेटरहेड पर कार्रवाई करता है, लेकिन यह नहीं देखता कि संस्था वैध है या अवैध. हम चाहते हैं कि कानून सम्मत कार्रवाई हो. जो लोग बाहर से आकर चंदे का धंधा और अवैध गतिविधियां चला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो. इसके अलावा कटरा मोहल्ले में एक और अवैध बालिका मदरसा संचालित हो रहा है, जिसकी भी जांच होनी चाहिए."

    पन्ना कलेक्टर से जब इस मामले में बात की गई, तो उन्होंने कहा, "मदरसे के मामले में शिकायती आवेदन पत्र आए हैं, जिन पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."  

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    VD Sharma
    Admin

    Related Posts

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    बस्तर में मलेरिया से निपटने के कार्यशाला में बताए उपाय

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    बड़े तालाब में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई, IAS बंगला और 200 अन्य अवैध निर्माण चिन्हित

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बालेन शाह की RSP की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज

    March 7, 2026

    मोजतबा खामेनेई नहीं बनेंगे सुरक्षा कारणों से ईरान के सुप्रीम लीडर?

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.