Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»फिर फेल हुए धोनी के धुरंधर… नरेन-वरुण की चली फिरकी, कोलकाता ने CSK को धो डाला
    खेल

    फिर फेल हुए धोनी के धुरंधर… नरेन-वरुण की चली फिरकी, कोलकाता ने CSK को धो डाला

    AdminBy AdminApril 12, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिर फेल हुए धोनी के धुरंधर… नरेन-वरुण की चली फिरकी, कोलकाता ने CSK को धो डाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चेन्नई

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-25 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. 11 अप्रैल (शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. कोलकाता को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट मिला था. जिसे उसने 59 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

    सीएसके ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

    मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने की यह लगातार पांचवीं हार रही. सीएसके ने शानदार आगाज करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से पराजित किया था. हालांकि उसके बाद वो आउट ऑफ ट्रैक हो गई है. सीएसके आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार पांच मैच हारी है. साथ ही ऐसा पहली बार हुआ, जब सीएसके ने एक सीजन में चेपॉक में लगातार तीन मैच गंवाए. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा सीजन में ये छह मैचों में तीसरी जीत रही.

    कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे सुनील नरेन ने 18 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. वहीं दूसरे ओपनर क्विंटन डिकॉक ने तीन छक्के की मदद से 16 बॉल 23 रनों की पारी खेली. कप्तान अजिंक्य रहाणे 20 और रिंकू सिंह 15 रन पर नाबाद लौटे. चेन्नई की ओर से तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और स्पिनर नूर अहमद को एक-एक विकेट हासिल हुआ.

    CSK के लिए शिवम दुबे ने बनाए सबसे ज्यादा रन

    मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 104 रन बनाए. धीमी पिच पर चेन्नई के बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे. सीएसके के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 31* रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. शिवम के अलावा विजय शंकर (29), राहुल त्रिपाठी (16) और डेवोन कॉन्वे (12) ही दोहरे अंकों में पहुंच पाए.

    कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनके बल्ले से 1 रन निकले. रवींद्र जडेजा और 'इम्पैक्ट सब' दीपक हुड्डा तो अपना खाता नहीं खोल सके. कोलकाता की ओर से स्पिनर सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को दो-दो सफलता हासिल हुई. मोईन अली और वैभव अरोड़ा को एक-एक विकेट मिला.

    कोलकाता नाइट राडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कल 31 मैच खेले गए, जिसमें से चेन्नई ने सबसे ज्यादा 19 मुकाबले जीते हैं. जबकि 11 में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट से जीता था.

    आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इकलौती जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. चेन्नई सुपर किंग्स के अब 6 मैचों में 2 अंक हैं और वो दस टीमों की अंकतालिका में नौवें स्थान पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी थोड़ी मुश्किल हो गई है. आईपीएल में आमतौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए 16 अंक चाहिए होते हैं.

    चेन्नई सुपर किंग्स को अब 8 मुकाबले और खेलने हैं. ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को इन आठ मैचों में से 7 में जीत दर्ज करनी होगी. इस स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स के 16 अंक होंगे.  यह एक कठिन लेकिन असंभव काम नहीं है. यदि चेन्नई सुपर किंग्स अपने बाकी के सभी मुकाबले जीतती है तो 18 अंकों के साथ टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है.

    वैसे 14 अंकों के साथ भी चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है, लेकिन तब नेट-रनरेट खेल में आएगा. चेन्नई सुपर किंग्स को 14 अंकों तक पहुंचने के लिए बाकी के आठ में से 6 मैच जीतने होंगे. यदि चेन्नई की टीम तीन मुकाबले और गंवाती है तो वो प्लेऑफ की रेस से आउट हो जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स का नेट-रनरेट फिलहाल -1.554 है.

    बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर शुरुआती आठ मैचों में से केवल एक ही जीत पाई थी. लेकिन, उसने अपने आखिरी छह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई.

    आईपीएल 2025 की अंकतालिका

    चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी मैचों का शेड्यूल
    14 अप्रैल बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
    20 अप्रैल बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई, शाम 7.30 बजे
    25 अप्रैल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
    30 अप्रैल बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
    3 मई बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
    7 मई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
    12 मई बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
    18 मई बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे

    चेन्नई vs कोलकाता हेड टू हेड (IPL)
    कुल मैच: 31
    चेन्नई जीता: 19
    कोलकाता जीता: 11
    बेनतीजा: 1

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured ipl
    Admin

    Related Posts

    IPL 2026: RCB और SRH के बीच बेंगलुरु में होगा पहला मैच, शेड्यूल में हैं ये रोमांचक मुकाबले

    March 12, 2026

    अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में भाग लेने से किया इंकार, राजनीति में नई टकराव

    March 12, 2026

    बैतूल के 20 श्रमिक और हरदा के 4 श्रमिकों की सुरक्षित हुई घर वापसी

    March 12, 2026

    भारत के जहाज अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से करेंगे पार, जयशंकर और अराघची के बीच फोन पर बनी बात

    March 12, 2026

    PM मोदी ने LPG संकट पर जताई चिंता, गृह मंत्रालय ने कंट्रोल रूम खोला, प्रशासन को किया अलर्ट

    March 12, 2026

    नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : रामविचार नेताम

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    March 12, 2026

    IPL 2026: RCB और SRH के बीच बेंगलुरु में होगा पहला मैच, शेड्यूल में हैं ये रोमांचक मुकाबले

    March 12, 2026

    अल रशीद चैरिटेबल हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान भारत योजना से किया गया निलंबित

    March 12, 2026

    अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में भाग लेने से किया इंकार, राजनीति में नई टकराव

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.